फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: महाराष्ट्र में रोज बन रहा रिकॉर्ड, आज 58993 नए मामले, जानिए बाकी राज्यों का हाल

Fri, 09 Apr 2021 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

महाराष्ट्र में दैनिक मामलों के रोज ही नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 58,993 मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 45,391 लोग ठीक हुए और 301 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 32 लाख 88 हजार 540 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख 34 हजार 603 है।

विज्ञापन


राज्य की राजधानी मुंबई में भी स्थिति गंभीर हो गई है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9200 नए मामले दर्ज किए गए और 35 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या पांच लाख 898 हो गई है। यहां अब कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 90,333 पर पहुंच गई है।

गुजरात में 4541 नए केस, 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात में कोरोना के 4541 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 2280 मरीज ठीक हुए और 42 की मौत हुई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब तीन लाख 37 हजार 15 हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़त देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हमने राज्य के 20 जिलों में रात आठ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी किया है। हम जांच और टीकाकरण पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले सात दिनों में हमने कोरोना मरीजों के लिए बेड संख्या 15 हजार तक बढ़ाई है। हमें जल्द रेमेडिसिविर के तीन लाख इंजेक्शन मिलने वाले हैं।

उत्तराखंड में 748 नए मामले, देहरादून में रात्रि कर्फ्यू

उत्तराखंड में आज कोविड-19 के 748 नए मामले सामने आए, पांच मरीजों की मौत हुई और 327 लोग ठीक हुए। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या एर लाख छह हजार 246 हो गई है, इसमें से 5384 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर आज कैबिनेट बैठक भी हुई।

बैठक में फैसला लिया गया कि देहरादून म्यूनिसिपल सीमाओं में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला भी लिया।

पंजाब में 3459, केरल में 5063 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3459 नए मामले सामने आए, 2518 मरीज ठीक हुए और 56 की मौत हुई। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब दो लाख 66 हजार 494 हो गई है। इनमें से दो लाख 31 हजार 885 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7390 की मौत हुई है। यहां कोरोना के अब 27,219 सक्रिय मामले हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5063 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में राज्य में 2475 मरीज ठीक हुए और 22 मरीजों की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 36,185 हो गई है। इसके अलावा प्रदेश में अभी तक 11 लाख 12 हजार 758 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कर्नाटक और गोवा में कुछ ऐसे रहे हालात

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7955 नए मामले सामने आए, 3220 लोग ठीक हुए और 46 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 10 लाख 48 हजार 85 हो गई है। यहां अभी तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 12,813 हो गई है। यहां अब कोरोना के 58,084 सक्रिय मामले हो गए हैं।  

गोवा में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 428 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इस अवधि में तीन मरीजों की मौत हुई और 159 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 61,239 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें