पीएम मोदी के उन्नत विचार का स्वागत करता हूं: नेपाल पीएम ओली
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा, 'मैं मैं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सार्क देशों के नेतृत्व द्वारा एक मजबूत रणनीति बनाने के लिए पीएम मोदी द्वारा दिए गए उन्नत विचार का स्वागत करता हूं। मेरी सरकार हमारे नागरिकों को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए सार्क सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।'
चर्चा में शामिल होने के लिए तैयार: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटभाया राजपक्षे ने पीएम मोदी के सुझाव पर कहा, 'इस पहल के लिए धन्यवाद पीएम मोदी, श्रीलंका चर्चा में शामिल होने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सार्क के अन्य सदस्यों से सीखने के लिए तैयार है। आइए इन कोशिशों के दौरान एकजुटता बनाएं और अपने नागरिकों को सुरक्षित रखें।'
कोरोना को हराने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता: मालदीव राष्ट्रपति
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने कहा, 'इस महत्वपूर्ण प्रयास पर पहल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। कोविड-19 को हराने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। मालदीव इस प्रस्ताव का स्वागत करता है और इस तरह के क्षेत्रीय प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन करेगा।'
पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ तत्काल परिणाम देखेंगे: भूटान के प्रधानमंत्री
भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने पीएम मोदी को लेकर कहा, 'इसे ही हम नेतृत्व कहते हैं। इस क्षेत्र के सदस्यों के रूप में, हमें ऐसे समय में एक साथ आना चाहिए। छोटी अर्थव्यवस्थाओं पर जोर पड़ता है, इसलिए हमें समन्वय करना चाहिए। आपके नेतृत्व के साथ, मुझे कोई संदेह नहीं है कि हम तत्काल और प्रभावशाली परिणाम देखेंगे।'
एकीकृत रणनीति तैयार करने के लिए मिलकर काम करेंगे: अफगान राष्ट्रपति प्रवक्ता
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सैदिक सैदिक्की ने कहा है कि अफगान सरकार भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्ताव का स्वागत करती है और सार्क के अन्य सदस्यों की तत्परता से इस क्षेत्र में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एकीकृत रणनीति तैयार करने के लिए मिलकर काम करेगी।
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ताहिर कादरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्क देशों के लिए कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाने के जवाब में, मैं कहना चाहता हूं कि मैं उनके इस कदम के साथ हूं। एकता में अटूट शक्ति!