फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बचने की संभावना कितनी है?

विज्ञापन
Coronavirus Mortality Rate - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण अभी तक पूरी दुनिया में 1,533,897 लोग संक्रमित हैं और 89,752 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें (17,669) इटली में हुई हैं। कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा अभी तक सामने आए किसी अन्य वायरस से कम ही है लेकिन यह जानना जरूरी है कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा किसको है, किस उम्र वर्ग के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और यदि किसी को पहले से शुगर जैसी कोई बीमारी है तो कोरोना से उसके लिए कितना खतरनाक है। आइए जानते हैं... ये सभी आंकड़े 5 मार्च तक के हैं।

विज्ञापन


महिला और पुरुषों में मौत की दर
वर्ल्डोमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से होने वाली मृत्यु दर लैंगिक आधार पर अलग-अलग है। अभी तक वैश्विक स्तर पर कोरोना के जो मामले सामने आए हैं उसके मुताबिक कोरोना से पुरुषों में मृत्यु दर 4.7 फीसदी है, जबकि महिलाओं में 2.8 फीसदी है। इसका सबसे बड़ा धूम्रपान है, क्योंकि धूम्रपान के मामले में पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले कहीं ज्यादा है। 

पहले से बीमारी होने की स्थिति में कोरोना से मृत्यु दर

  1. हृदय रोग- 13.2 फीसदी
  2. शुगर- 9.2 फीसदी
  3. सांस की बीमारी- 8 फीसदी
  4. उच्च रक्तचाप- 8.4 फीसदी
  5. कैंसर-7.6 फीसदी

विज्ञापन

उम्र के लिहाज से मृत्यु दर

  1. 80 साल से अधिक- 14.8 फीसदी
  2. 70-79 साल- 8 फीसदी
  3. 60-69 साल- 3.6 फीसदी
  4. 50-59 साल- 1.3 फीसदी
  5. 40-49 साल- 0.4 फीसदी
  6. 30-39 साल- 0.2 फीसदी
  7. 20-29 साल- 0.2 फीसदी
  8. 10-19 साल- 0.2 फीसदी
  9. 0-9 साल- 0 फीसदी


अन्य वायरस के मुकाबले कोरोना से मृत्यु दर क्या है?

  1. कोरोना से मृत्यु दर- 2 फीसदी (अनुमानित)
  2. सार्स- 9.6 फीसदी
  3. मर्स- 34 फीसदी
  4. स्वाइन फ्लू- 0.02 फीसदी
    विज्ञापन

     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें