महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गुजरात, केरल और पुड्डुचेरी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं, आईसीएमआर के अनुसार वायरस को लेकर 82.27 लाख से ज्यादा जांचें हो चुकी हैं। देश में पहली बार एक दिन में 2.30 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए।
विज्ञापन
इस बीच संक्रमित सैंपल मिलने की दर 8.61 फीसदी दर्ज की गई है। यानी हर 12वां सैंपल संक्रमित मिल रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस की जांच को लेकर अबतक 1036 लैब को मंजूरी दी जा चुकी है। जिसमें 749 सरकारी लैब हैं।