फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से घबराएं नहीं: सबकुछ मिलेगा, यहां देखिए जरूरी समानों की लिस्ट

Tue, 24 Mar 2020 10:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि देशवासियों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पीएम ने कहा है कि जरूरी सेवाओं और दवाएं मिलती रहेंगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मेरे देशवासियों, घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, जरूरी सेवाएं, दवाएं वगैरह उपलब्ध रहेंगी। केंद्र और सभी राज्य सरकारें एक साथ मिलकर काम करेंगी ताकि लोगों को जरूरी चीजें मिलती रहे। हम लोग एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे और एक तंदुरुस्त भारत का निर्माण करेंगे। जय हिंद।" वहीं लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। यहां पढ़ें लॉकडाउन के दौरान यानि 21 दिनों में कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी और क्या बंद हो जाएगा।

ये सेवाएं चालू रहेंगी?

  • दवाएं
  • राशन
  • दूध 
  • पेट्रोल पंप
  • बिजली 
  • गैस सेवा
  • प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया
  • बैंक
  • डॉक्टर के यहां जाने की इजाजत होगी
  • पेट्रोल
  • सीएनजी
  •  पीएनजी 
  • इंटरनेट

ये बंद रहेंगे

  • व्यवसायिक वाहन
  • बस
  • ट्रेन
  • मॉल
  • हॉल
  • जिम
  • स्पा
  • स्पोर्ट्स क्लब 
  • सभी फैक्ट्रियां
  • वर्कशॉप
  • गोदाम
  • हफ्ते में लगने वाले बाजार
  • सभी सरकारी दफ्तर
ये विभाग खुले रहेंगे
  • पुलिस
  • रक्षा विभाग
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
  • राजकोष
  • डिजास्टर मैनेजमेंट
  • बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट
  • पोस्ट ऑफिस
  • पुलिस 
  • होम गार्ड
  • सिविल डिफेंस
  • फायर और इमर्जेंसी सर्विस
  • जेल
  • जिला प्रशासन
  • बिजली
  • पानी 
प्राइवेट गाडियों पर गाइडलाइन
विज्ञापन

लोगों को सिर्फ मेडिकल जरूरत के लिए या राशन, दूध और सब्जी खरीदने जाने के लिए प्राइवेट गाड़ी ले जाने की इजाजत होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें