फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: राजधानी दिल्ली में आज 1647 नए मामले, 41 लोगों की मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:08 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 29,429 नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है। जिनमें से 3,19,840 सक्रिय मामले हैं, 5,92,032 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज बिहार में 1320 और राजस्थान में 235 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स... 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 15-Jul-2020

तेलंंगाना में आज 1159 नए मामले

तेलंंगाना में आज 1159 नए मामले सामने आए, 11 मरीजों की मौत। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 39342 पहुंचा। अबतक हुई 386 की मौत। 

 

10:49 PM, 15-Jul-2020

झारखंड में आज कोरोना के 316 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,562 हो गई है।
 

10:47 PM, 15-Jul-2020

ओडिशा के गंजम जिले में नौ शहरी इलाके 21 जुलाई तक पूरी तरह से बंद

गंजम जिला प्रशासन ने कोविड-19 मामलों को बढ़ने से रोकने के लिये जिले के नौ शहरी इलाकों में 21 जुलाई तक पूर्ण बंद रखने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि हिंजली नगर निकाय गंजम अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के तहत आने वाले संबद्ध इलाकों में बंद मंगलवार से ही लागू है जबकि शेष सात एनएसी में बृहस्पतिवार से यह प्रभावी होगा। जिलाधिकारी विजय अमृत कुलंगे ने इससे पहले कहा था कि प्रशासन बंद लागू करने से पहले सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लोगों के व्यवहार का अवलोकन करेगा।
 

विज्ञापन
10:15 PM, 15-Jul-2020

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सभी विभाग को 24 जुलाई तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है। विधानसभा में 27 जुलाई से फिर से काम शुरू होंगे।   

09:21 PM, 15-Jul-2020

राजस्थान में 866 नए मामले

राजस्थान में आज रात 8.30 बजे तक कोरोना के 866 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 26,437 हो गई है। इनमें 19,502 लोग ठीक हो चुके हैं, 6,405 सक्रिय मामले हैं जबकि 530 लोगों की मौत हो चुकी है।

गोवा में आज कोरोना के 198 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोग ठीक हुए हैं। गोवा में इस समय पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,951 है जिनमें 1,259 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,674 लोग ठीक हो चुके हैं। गोवा में कोरोना के कारण 18 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1341
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1341 हो गई है, जिनमें 966 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
08:56 PM, 15-Jul-2020

हरियाणा में 678 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 678 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 23,306 हो गई है, जिनमें 17,667  ठीक हो चुके हैं, 5320 मामले सक्रिय हैं और 319 लोगों की मौत हो चुकी है।  

मणिपुर में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 28 नए मामले
मणिपुर में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1700 हो गई है, जिनमें 620 सक्रिय हैं और 1080 लोग ठीक हो चुके हैं। 

पश्चिम बंगाल में 1589 नए मामले, 20 मौतें
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 1589 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 20 मौतें हुई हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 34,427 हो गई है, जिनमें 12,747 सक्रिय मामले हैं,  20680 लोग ठीक हो चुके हैं और अबतक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:49 PM, 15-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज 1647 नए मामले, 41 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1647 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,16,993 हो गई है, जिनमें 95,699 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 17,807 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में कोरोना के कारण अबतक 3,487 लोगों की मौत हो चुकी है।

समिति नियुक्त करने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर की कीमतें तय करने के लिए एक समिति नियुक्त करने का फैसला किया है।

08:24 PM, 15-Jul-2020

मुंबई में आज 1390 नए मामले, 62 की मौत

मुंबई में आज 1390 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की जान चली गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 96,253 हो गई है, जिनमें 67830 लोग ठीक हो चुके हैं, 22959  मामले सक्रिय हैं और 5464 लोगों की मौत हो चुकी है।  

कर्नाटक में आज संक्रमण के 3176 नए मामले, 87 की मौत
कर्नाटक में आज संक्रमण के 3176 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1975 मामले बंगलूरू से हैं। आज 87 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,253 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 928 हो गया है।  

08:20 PM, 15-Jul-2020

गुजरात में कोरोना के 925 नए मामले सामने आए, 10 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 925 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  44,648 हो गई है, जिनमें 31,346 लोग ठीक हो चुके हैं और 2081 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्य प्रदेश में 638 नए मामले, नौ लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 638 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5053 है और मौत का आंकड़ा 682 पहुंच गया है। आज 18,783 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 

07:42 PM, 15-Jul-2020

महाराष्ट्र में कोरोना के 7975 नए मामले, 233 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7975 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 233 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,75,640 हो गई है। राज्य में आज 3606 लोग ठीक भी हुए। अब तक महाराष्ट्र में 1,52,613 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 55.37 फीसदी है। 

उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3785 हो गई है, जिनमें 2948 लोग ठीक हो चुके हैं और 754 मामले सक्रिय हैं। 
 

07:34 PM, 15-Jul-2020

तमिलनाडु में आज 4,496 नए मामले, 68 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 4,496 नए मामले सामने आए और 68 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,51,820 हो गई है। इनमें  47,340 मामले सक्रिय हैं, 1,02, 310 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,167 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

नवीन पटनायक ने कोविड प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में गंभीर कोरोना रोगियों के इलाज के लिए कोविड प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया: मुख्यमंत्री कार्यालय

शकूरबस्ती कोविड केयर सेंटर में 132 में 57 मरीज हुए ठीक
उत्तर रेलवे ने बताया कि अबतक शकूरबस्ती कोविड केयर सेंटर, दिल्ली में 132 कोरोना मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 57 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 75 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक सरकार प्लाज्मा दान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपये देगी
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ सुधाकर के ने कहा है कि राज्य सरकार प्लाज्मा दान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपये देगी। 

दार्जिलिंग में सात दिनों के लिए लॉकडाउन
दार्जिलिंग जिला टास्क फोर्स ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों में सात दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। कल से सुबह 9 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगाः पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब

07:29 PM, 15-Jul-2020

पंजाब में आज संक्रमण के 288 नए मामले
पंजाब में आज संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8799 हो गई है। 

07:25 PM, 15-Jul-2020

नेपाल में कोरोना के 116 नए मामले

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में इसकी कुल संख्या बढ़कर 17,177 हो गई है। देश में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है।

06:56 PM, 15-Jul-2020

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 19 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या 619 हो गई है। इनमें 149 सक्रिय मामले हैं। 

06:55 PM, 15-Jul-2020

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट कल होगा जारी
महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट कर जारी किया जाएगा। रिजल्ट कल दोपहर एक बजे ऑनलाइन किया जाएगा।

06:28 PM, 15-Jul-2020

केरल में कोरोना के 623 नए मामले
केरल में कोरोना के 623 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 157 मामले तिरुवनंतपुरम के हैं। 4880 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9553 हो गई :सीएम पिनाराई विजयन 

06:25 PM, 15-Jul-2020

बीसीजी वैक्सीन को 60-95 आयु वर्ग के लोगों पर ट्रायल किया जाएगा
बीसीजी वैक्सीन 60-95 आयु वर्ग के लोगों को ट्रायल के रूप में दिया जाएगा। यह आदेश तमिलनाडु के सीएम द्वारा दिया गया है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ लोगों में कोरोना मृत्यु दर को कम करना है: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सी विजयबास्कर

06:22 PM, 15-Jul-2020

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68 नए मामले
बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए और 48 ठीक हुए। इसके बाद बल में कुल मामलों की संख्या 2093 हो गई है, जिनमें 1060 ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1024 है।  

06:14 PM, 15-Jul-2020

आईटीबीपी में बीते 24 घंटे में 35 नए मामले सामने आए। 356 कर्मी ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 348 है। 

मुंबई के धारावी में कोरोना के 23 नए मामले 
मुंबई के धारावी में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2415 हो गई है, जिनमें 99 सक्रिय मामले हैं। 

05:58 PM, 15-Jul-2020

बांग्लादेश में कोरोना के 3533 नए मामले
बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,533 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या देश में 1,93,590 हो गई।

05:52 PM, 15-Jul-2020

अदालत ने इंडोनेशिया के 200 नागरिकों को जमानत दी
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 200 इंडोनेशियाई नागरिकों को जमानत दे दी। इनके खिलाफ वीजा प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए यहां तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा, उन पर धार्मिक गतिविधियों में अवैध रूप से शामिल होने और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप है।

05:35 PM, 15-Jul-2020

रिकवरी रेट अब 63.24 फीसदी हो गया है
भारत सरकारके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20,572 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों की कुल संख्या 5,92,031 हो गई है। रिकवरी रेट अब 63.24 फीसदी हो गया है।

05:03 PM, 15-Jul-2020

आंध्र प्रदेशः सरकार अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये देगी
आंध्र प्रदेश सरकार कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये देगी। 

04:45 PM, 15-Jul-2020

पुडुचेरी में आज 67 नए पॉजिटिव मामले
पुडुचेरी में आज 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 1596 हो गई है, जिसमें 686 सक्रिय मामले और 21 मौतें शामिल हैं।

04:41 PM, 15-Jul-2020

राज्य में अब तक 268 पुलिसकर्मी, 30 डॉक्टर, 43 नर्स और 62 सरकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, राज्य में अब तक 268 पुलिसकर्मी, 30 डॉक्टर, 43 नर्स और 62 सरकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।  

04:33 PM, 15-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2432 नए मामले, 44 की मौत
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2432 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 35,451 हो गई है, जिनमें 18,378 लोग ठीक हो चुके हैं।

03:40 PM, 15-Jul-2020

यूपी में पिछले 24 घंटें में 1685 नए पॉजिटिव मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में 1685 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,628 हो गई है। अब तक 25743 लोग ठीक हो चुके हैं और 1012 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

03:28 PM, 15-Jul-2020

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैक्सीन बनाने की मंजूरी

भारत सरकार की ओर बताया गया है कि 'ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को स्वदेशी रूप से विकसित पहला न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट वैक्सीन बनाने की मंजूरी दे दी है।
 

03:24 PM, 15-Jul-2020

टूर्नामेंट का आयोजन अब 2021 में अपने नियमित समय पर होगा

भारत के गोल्फर गौरव घई ने यहां 2006 में मर्करीज मास्टर्स , गगनजीत भुल्लर ने 2012 में यींगदर टीपीसी, शिव कपूर ने 2017 में यींगदर टीपीसी और अजितेश संधू ने भी 2017 में यींगदर टीपीसी में खिताब जीते हैं। घई ने कहा कि ‘यह काफी निराशाजनक है कि इस साल यह टूर्नामेंट नहीं होगा। ताइवान हमेशा से गोल्फ के लिए शानदार स्थान रहा है और भारतीयों ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है।’ टूर्नामेंट का आयोजन अब 2021 में अपने नियमित समय पर होगा।

03:16 PM, 15-Jul-2020

कोरोना महामारी के कारण ताइवान मास्टर्स 2020 गोल्फ टूर्नामेंट रद्द

भारतीय गोल्फरों के सबसे पसंदीदा टूर्नामेंटों में से एक मर्करीज ताइवान मास्टर्स को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। ताइवान मास्टर्स का आयोजन ताइवान गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 17 से 20 सितंबर तक होना था। भारतीय गोल्फरों को ताइवान में होने वाले टूर्नामेंट काफी रास आते हैं और देश के चार गोल्फर यहां खिताब जीत चुके हैं।

02:54 PM, 15-Jul-2020

बिहार में 1320 नए मामले सामने आए

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20,173 हो गई है। जिसमें से 13,019 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 

02:45 PM, 15-Jul-2020

गोवा में इस सप्ताह तीन दिन पूर्ण लॉकडाउन

प्रमोद सावंत ने कहा कि 'जनता कर्फ्यू' आज से लागू होगा। इस सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। 
 

02:26 PM, 15-Jul-2020

गोवा में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक 'जनता कर्फ्यू'

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि 'कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 'जनता कर्फ्यू' रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल चिकित्सा से संबंधित सेवाओं को आवाजाही की अनुमति होगी।

02:17 PM, 15-Jul-2020

शोधकर्ता का दावा: कोविड-19 का जोखिम कम करती है कोलेस्ट्रॉल की दवा

यरूशलम, हिब्रू विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली कोलेस्ट्रॉल रोधी दवा ‘फेनोफाइब्रेट’ कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के स्तर को सामान्य जुकाम के स्तर का करने में मददगार है। यह दावा संक्रमित मानव कोशिका पर दवा के इस्तेमाल के बाद किया गया।

02:01 PM, 15-Jul-2020

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2165 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,165 नए मामले सामने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर बुधवार को 2,55,769 हो गई। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देशभर के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से 1,72,810 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

01:51 PM, 15-Jul-2020

दिल्ली में केवल चार हजार बिस्तरों पर ही मरीज- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 18,600 लोगों का उपचार चल रहा है, केवल 4,000 बिस्तरों पर ही मरीज हैं। हम दिल्ली में रोजाना कोविड-19 के 20,000 से 23,000 नमूनों की जांच कर रहे हैं।'

01:50 PM, 15-Jul-2020

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की ताजा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि 'कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना है। हम तैयारियां जारी रखेंगे।'

01:22 PM, 15-Jul-2020

सीएम योगी ने 'कोविड19 प्रबंधन टीम-11' के साथ बैठक की

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति को लेकर 'कोविड19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

01:04 PM, 15-Jul-2020

अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक गृह मंत्रालय में चल रही है। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान भी उपस्थित हैं।
 

12:52 PM, 15-Jul-2020

फाउची के सहकर्मियों ने विकसित किया है टीका

इस टीके को नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ एंड मॉडर्न इंक में फाउची के सहकर्मियों ने विकसित किया है। इस प्रायोगिक टीके के परीक्षण की दिशा में 27 जुलाई के आसपास एक अहम कदम उठाया जाएगा जब 30,000 लोगों पर यह पता लगाने के लिए कि शोध होगा कि यह टीका कोरोना वाायरस से बचाव में कितना प्रभावशाली है।

12:39 PM, 15-Jul-2020

अमेरिका में कोविड-19 के टीके का परीक्षण अंतिम चरण में

अमेरिका में कोविड-19 के जिस पहले टीके का परीक्षण किया गया है वह वैज्ञानिकों की उम्मीद के मुताबिक लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह बात कही। इस टीके का परीक्षण अब अंतिम चरण में है। अमेरिकी सरकार में संक्रामक रोगों के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा, ‘‘निश्चित ही यह एक अच्छी खबर है।’’

12:02 PM, 15-Jul-2020

बिहार में राजभवन के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बिहार में तेजी से फैलते कोरोना के मामलों के बीच राजभवन के करीब 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
 

11:40 AM, 15-Jul-2020

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 25806 हुई

राजस्थान में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 25,806 हो गई है। जिसमें से अब तक 527 लोगों की मौत हुई है और 6,080 सक्रिय मामले हैं।

11:35 AM, 15-Jul-2020

राजस्थान में 235 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 235 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इस अवधि के दौरान 30 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और 30 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

11:21 AM, 15-Jul-2020

ओडिशा में संक्रमितों की कुल संख्या 14898 हुई

ओडिशा सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में 14 जुलाई  को कोरोना पॉजिटिव के 618 नए मामले सामने आए और 609 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों में संख्या14,898 हो गई है। जिनमें से 9,864 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4,933 लोगों का अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

11:05 AM, 15-Jul-2020

जोधपुर में 'हर घर दस्तक’ अभियान शुरू

राजस्थान में कोरोना के प्रसार के मद्देनजर पुलिस ने जोधपुर में 'हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया है। जोधपुर के कमिश्नर का कहना है कि 'इस अभियान के तहत, पुलिसकर्मी वायरस से संक्रमित नागरिकों के निवासों का दौरा करेंगे और जांच करेंगे कि क्वारंटीन के मानदंडों का पालन किया जा रहा है या नहीं।'

11:02 AM, 15-Jul-2020

महाराष्ट्र में लॉकडाउन का दूसरा चरण 18 जुलाई से 23 जुलाई तक

कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन का दूसरा चरण 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा। मेडिकल स्टोर, डेयरियों, अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं को खुले रखने की अनुमति दी गई है। 

10:54 AM, 15-Jul-2020

बंगलूरू में लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दिखाई सख्ती

कर्नाटक के बंगलूरू के शेषाद्रीपुरम में लॉकडाउन के दौरान पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 14 जुलाई को रात आठ बजे से 22 जुलाई की सुबह पांच बजे तक बंगलूरू में लॉकडाउन का आदेश दिया है।
 

10:34 AM, 15-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 20 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 14 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,24,12,664 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,20,161 नमूनों का पिछले 24 घंटे में किया गया। 

09:48 AM, 15-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 935 और ब्राजील में 1341 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई है और 35 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 935 और ब्राजील में 1341 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक बुधवार सुबह 9.30 बजे तक के हैं।

09:29 AM, 15-Jul-2020

देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 63.20 फीसदी हुई

भारत सरकार की ओर से बताया गया कि 'देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 63.20 फीसदी हो गई है। अब रिकवरी और मृत्यु का अनुपात 96.05: 3.95 फीसदी है।'

09:15 AM, 15-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में 29429 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 29,429 नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की मौत हुई है।

09:15 AM, 15-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या नौ लाख 36 हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है। जिनमें से 3,19,840 सक्रिय मामले हैं, 5,92,032 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:02 AM, 15-Jul-2020

दुनियाभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1.34 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 81 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 34 लाख 57 हजार को पार कर गया है जबकि 78 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

08:47 AM, 15-Jul-2020

झारखंड में 262 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। इस तरह राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। राज्य में संक्रमण के 262 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,225 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में धनबाद, रांची और जमशेदपुर में एक-एक मरीज की और मौत हो गई। इस तरह राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

08:31 AM, 15-Jul-2020

गुजरात के सूरत जिले में कोरोना के 291 नए मामले सामने आए

गुजरात के सूरत जिले में कोरोना वायरस के मंगलवार को 291 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 8,950 हो गई है जबकि इस महामारी के कारण मृतकों की संख्या 350 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सूरत शहर से 221 नए और ग्रामीण क्षेत्रों से 70 मामले सामने आए हैं।

08:15 AM, 15-Jul-2020

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 105 नए मामले

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,379 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 105 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें बिलासपुर, सुकमा और नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से नौ, बलरामपुर से आठ मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अब तक इस वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है।

07:55 AM, 15-Jul-2020

कोविड-19 रोगियों की देखभाल को लेकर दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य केन्द्रों को दिए परामर्श

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों को कोविड-19 रोगियों को भर्ती करने में कम से कम समय लेने और प्रत्येक गंभीर रोगी के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी तैनात करने को कहा। सरकार ने भर्ती के दौरान उच्च जोखिम वाले रोगियों को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा है।

07:18 AM, 15-Jul-2020

मिजोरम में पांच नए मामले

राज्य में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है। इनमें से 79 सक्रिय मामले हैं और 159 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। -जोरमथांगा, मुख्यमंत्री, मिजोरम
 

05:58 AM, 15-Jul-2020

पश्चिम बंगाल: अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए यज्ञ किया

अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने कोविड19 के संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए आसनसोल में 'यज्ञ' का आयोजन किया। एक प्रशंसक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हम अमिताभ जी के कोरोना से संक्रमित होने को लेकर चिंतित हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वह और उनसे जुड़े सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।

05:35 AM, 15-Jul-2020

जम्मू और कश्मीर: पर्यटकों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

राज्य सरकार ने 14 जुलाई से प्रदेश में पर्यटन को फिर से खोलने की अनुमति दी है। पहले चरण में हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों ने होटल बुकिंग और वापसी की टिकट कराई है। उन्हें आगमन पर अनिवार्य रूप से कोविड19 के टेस्ट से गुजरना होगा। -एनए वानी, निदेशक, कश्मीर पर्यटन 

03:22 AM, 15-Jul-2020

दिल्ली: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरू की मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गुरु हर कृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर कोविड19 के मरीजों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 12 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

02:41 AM, 15-Jul-2020

टेक्सास में 10 हजार से ज्यादा मामले

टेक्सास में कोरोना के 10,745 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 275,058 हो गई है। कोविड-19 की वजह से अब तक यहां 3,322 लोगों की मौत हुई है। 

02:14 AM, 15-Jul-2020

ब्राजील में 24 घंटे में 41 हजार से अधिक नए मामले

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,857 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 1,926,824 हो गई है। बता दें कि ब्राजील कोरोना वायरस से दुनिया में दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

01:50 AM, 15-Jul-2020

अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई

कोरोनावायरस के चलते अफगानिस्तान में 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। संस्था सेव द चिल्ड्रन के मुताबिक, काबुल में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है।

01:34 AM, 15-Jul-2020

रूस : 24 घंटे में 6,248 नए मामले, 175 की मौत

रूस में मंगलवार को 6,248 नए मामले सामने आए और 175 लोगों की जान गई। देश में संक्रमण के मामले 7.39 लाख के पार हैं। 

01:05 AM, 15-Jul-2020

नागालैंड हाउस में ड्राइवर को कोरोना, डिप्टी सीएम ने भी कराया टेस्ट

दिल्ली में नागालैंड हाउस में एक ड्राइवर के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, दो मंत्री और एक विधायक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। -अधिकारी

12:56 AM, 15-Jul-2020

बिहार में 10 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच

बिहार में आज (14 जुलाई को) कोरोना के 10 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है। -मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

12:32 AM, 15-Jul-2020

बिहार में रिकवरी रेट 70 फीसदी

बिहार में कोविड19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन बहुत से लोग ठीक हो रहे हैं। राज्य में रिकवरी रेट करीब 70 फीसदी है, यह राष्ट्रीय औसत जो कि करीब 62 फीसदी है से अधिक है। हालांकि, हमने लॉकडाउन के माध्यम से प्रसार श्रृंखला को तोड़ने का प्रयास जरूर किया है। -मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

12:21 AM, 15-Jul-2020

Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज 1647 नए मामले, 41 लोगों की मौत

असम: 859 नए मामले सामने आए
राज्य में 14 जुलाई को कोरोना के 859 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 627 मामले गुवाहाटी के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,666 हो गई है। इनमें से 12,173 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 6,444 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री

यहां पढ़ें 14 जुलाई (मंगलवार) के सभी अपडेट्स

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें