फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना वायरस के 583 नए मामले, मरने वालों की संख्या बढ़कर 459 हुई

Thu, 30 Apr 2020 05:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 583 नए मामले सामने आए। ऐसे में अभी तक यहां 10,498 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 27 और लोगों की मौत के बाद इस खतरनाक बीमारी से यहां मरने वालों की संख्या 459 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 25 नए मामले

मुंबई के धारावी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही क्षेत्र में अभी तक 369 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) के एक अधिकारी के मुताबिक शिव शक्ति नगर, शास्त्री नगर, पीएमजीपी कालोनी, धोरवाड़ा, ट्रांजिट कैंप, इंदिरा नगर, मुस्लिम नगर, चौगुले चाल और कुछ अन्य इलाकों से नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि धारावी में कोरोना वायरस से अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ठाणे में मां के बाद 20 दिन के बच्चे में भी पाया गया कोरोना वायरस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक 20 दिन के बच्चे में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। केडीएमसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ राजू लावांगरे ने कहा कि कल्याण डोंबिवली म्यूनिसिपल सीमा में परीक्षण के दौरान छह और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। इनमें एक 20 दिन का छोटा बच्चा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि शिशु की मां में पहले ही कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए थे, जिसके बाद उनका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।


महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की जांच से मना करने वाले अस्पतालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस की जांच करने से मना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य के मुख्य सचिव अजय मेहता ने गुरुवार को महाराष्ट्र में सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज को बिना जांच किए वापस नहीं लौटाना है। दरअसल कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ ढेर सारी शिकायतें आ रही हैं कि वहां कोविड-19 का टेस्ट करने से मना कर दिया जा रहा है।

अजय मेहता ने साफ शब्दों में कहा कि महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मेहता ने बताया कि आधिकारिक आदेश दो मई से लागू होंगे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य सचिव ने यह आदेश जारी किया है। इसमें सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को किसी भी हालात में मरीजों को बिना जांच वापस नहीं लौटाने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह भी तय करना होगा कि कोरोना वायरस के नमूने लिए जाने के 12 घंटे के अंदर जांच के परिणाम आ जाए। वहीं, मृत मरीजों के शवों को अस्पताल से 30 मिनट के अंदर वार्ड से हटाया जाए।

हालांकि, इस आदेश का पालन करने में लगातार परेशानी आ रही है, जहां कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए नमूनों का परिणाम 48 घंटे बाद आ रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां मृतक मरीजों का शव वार्ड में चार घंटे से भी ज्यादा समय तक रखा रहा। इन मामलों को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख भी पहले कई बार उठा चुके हैं ।

मेहता ने कहा है कि मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार 12 घंटे के अंदर कर दिया जाए। इसके अलावा ऐसा करते समय निर्धारित दिशा-निर्देश और नियमों का पालन भी करने को कहा है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें