केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी थाली बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने घर की बालकनी में खड़े होकर परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
प्रधानमंत्री ने बताया धन्यवाद का नाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के योद्धाओं को देशवासियों की ओर से सलाम किए जाने के बाद ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा: ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें। #JantaCurfew
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा: कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार... #JantaCurfew
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आवास पर घंटी बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद ने भी अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के साथ कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वायएस जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कोरोना के योद्धाओं को ताली बजाकर सलाम किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ घंटी और ताली बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ घंटी, ताली और शंख बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
महाराष्ट्र के मुंबई में भी लोगों ने अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में घंटी बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
पंजाब के अमृतसर में लोगों ने अपने घरों की बालकनी में आकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया। उन्होंने ताली, थाली और घंटी बजाकर सलामी दी।
दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी लोगों ने कुछ इस तरह से कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।
उत्तराखंड के देहरादून में लोगों ने कुछ इस तरह से कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।