नौ मिनट बत्ती बंद होने से देश में बिजली खपत 12 से 15 गीगाबाइट तक घट सकती है। यूपी में ही तीन हजार मेगावाट कमी का अनुमान है। ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि इससे निपटने की पूरी तैयारी है। मांग घटने से ग्रिड फेल होने की बात महज अफवाह है।
कांग्रेस ने कहा, पूरे देश में एक साथ बिजली बंद होने से मांग में अचानक कमी आने से ग्रिड को खतरा हो सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, देश में कोरोना की जांच पर्याप्त नहीं हो रही है। ताली बजवाने या टॉर्च से आसमान रोशन करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।