फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शरद पवार के घर पहुंचा कोरोना संक्रमण, दक्षिण मुंबई स्थित आवास के चार कर्मी संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 03:40 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है, यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार के मंत्री भी अब इससे अछूते नहीं है। अब राकांपा प्रमुख शरद पवार के घर भी कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास के चार कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट में पवार के संक्रमण रहित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


टोपे ने संवाददाताओं को बताया कि पवार हालांकि संक्रमित नहीं हैं लेकिन उन्हें अगले कुछ दिन तक किसी दौरे पर नहीं जाने की सलाह दी जाएगी। मंत्री ने बताया, ‘पवार के सिल्वर ओक आवास में काम करने वाला एक खानसामा, दो सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’

उन्होंने बताया कि पवार को जांच के लिए रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था और रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। टोपे ने कहा, ‘वह स्वस्थ हैं, भलेचंगे हैं लेकिन उनसे अगले कुछ दिन तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने का आग्रह किया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि मानक प्रक्रिया के मुताबिक रसाईये तथा सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं। 
विज्ञापन


राकांपा प्रमुख हाल में सातारा जिले की कराड़ तहसील के दौरे से लौटे हैं जहां उन्होंने राज्य के सहकारिता मंत्री एवं राकांपा नेता बालासाहेब पाटिल से मुलाकात की थी। पाटिल शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें