फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: इटली में फंसे महाराष्ट्र के दो छात्र, परिजनों ने सांसद से लगाई मदद की गुहार

Thu, 12 Mar 2020 09:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में अमरावती जिले के दो छात्र फंस गए हैं, जिन्हें सकुशल वापस भारत लाने की मांग को लेकर परिजन ने स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगाई है। इटली में पढ़ने वाले छात्र प्रणव वेराले और सूरज बुंदेले को मिलान हवाईअड्डे पर रोके जाने के चलते दोनों बुधवार से वहीं फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


नागपुर में रहने वाले प्रणव के रिश्तेदार गोविंद वेराले ने बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण दोनों छात्रों ने दो फरवरी को एयर इंडिया से टिकट बुक की थी और दोनों को बुधवार को मिलान हवाईअड्डे से विमान पर सवार होना था।

उन्होंने बताया कि टिकट बुक कराते समय विमान कंपनी द्वारा कुछ नहीं कहा गया था लेकिन जब वह मिलान हवाईअड्डे पर पहुंचे तो दोनों छात्रों से 'कोरोनावायरस का नेगेटिव प्रमाणपत्र' पेश करने को कहा गया। उन्होंने दावा किया कि हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले छात्रों ने इटली के लीको स्थित एक अस्पताल में जांच कराने का प्रयास किया था, जहां जांच से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


गोविंद ने कहा, 'यात्रा वाले दिन भारत सरकार की वेबसाइट पर इस बात को दर्शाया गया था कि ऐसे यात्रियों की सभी हवाईअड्डों पर स्क्रीनिंग होगी और उन्हें स्वघोषित फार्म प्रस्तुत करना होगा लेकिन एयर इंडिया के अधिकारियों ने दोनों छात्रों समेत करीब 150 यात्रियों को प्रवेश देने से रोक दिया।'
विज्ञापन


दोनों छात्रों के परिजन ने स्थानीय सांसद नवनीत राणा को पत्र लिखकर उन्हें सकुशल भारत लाने की मांग की है।
    

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें