फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: भारत ने चीन की मदद के लिए भेजी 15 टन चिकित्सा सामग्री, वायुसेना का विमान रवाना

Wed, 26 Feb 2020 07:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना का विमान चीन रवाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

वायुसेना का एक विमान लगभग 15 टन चिकित्सा सामग्री लेकर चीन के कोरोनावायरस से प्रभावित वुहान के लिए बुधवार को रवाना हुआ। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सी-17 सैन्य विमान 80 से ज्यादा भारतीयों और पड़ोसी देशों के करीब 40 नागरिकों को लेकर लौटेगा।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारत ने आरोप लगाया था कि चीन विमान को भेजने की अनुमति देने से जानबूझकर मना कर रहा है जबकि दूसरे देशों को वुहान से अपने नागरिकों को ले जाने के लिए उड़ानें संचालित करने दे रहा है। चीन ने भारत के आरोपों को खारिज किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सा आपूर्ति से कोरोनावायरस के प्रसार पर नियंत्रण के प्रयासों में चीन को मदद मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस के प्रसार को लोक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है ।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि विमान में 15 टन चिकित्सा सामग्री हैं, जिसमें मास्क, ग्लब्स और चिकित्सा से जुड़े अन्य सामान हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन के लोगों के प्रति भारत के लोगों की एकजुटता और मित्रता के नाते आज सहायता भेजी गयी क्योंकि दोनों देश इस साल राजनयिक संबंध स्थापित होने की 70 वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि चीन में कोरोनावायरस के प्रसार के मद्देनजर मदद भेजी गई है और मास्क तथा चिकित्सा उपकरण जैसी आपूर्ति के लिए अनुरोध मिला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें