प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ बहादुरी के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे चिकित्सकों की सराहना की। पीएम ने कहा कि वे खुद अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर दूसरों की रक्षा कर रहे हैं।
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा जगत के पेशेवरों को बुधवार को शुभकामनाएं दी और कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में उनके निस्वार्थ सेवाभाव के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की सेवा में उनके बलिदान को राष्ट्र सलाम करता है।
कोविंद ने ट्वीट किया, “चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं। कोविड-19 महामारी से मुकाबले में डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवाभाव के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। देश के नागरिकों की सेवा में आपके बलिदान और पेशेवर दक्षता को राष्ट्र सलाम करता है।”