फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम होंगे कामयाब: देशभर में एक हजार से ज्यादा लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Mon, 13 Apr 2020 09:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मरीज की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। देशभर में एक हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इन आंकड़ों पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। अकेले भारत में 1,000 से अधिक लोग ठीक हो गए हैं, जबकि दुनियाभर में कम से कम 410,000 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


दो बार होता है मरीज का परीक्षण
सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार, एक मरीज को दो परीक्षणों के बाद ठीक माना जाता है। यानी एक मरीज के दो परीक्षण किए जाते हैं जब उसकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आती हैं तब यह माना जाता है कि मरीज अब पूरी तरह से ठीक है। ये परीक्षण आमतौर पर कम से कम 14 दिनों के बाद किए जाते हैं। 

निगेटिव परिणामों से स्वास्थ्य कार्यकर्ता और रोगी खुश
देशभर में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, रोगी और उनके परिजन इन निगेटिव परिणामों से काफी खुश हैं। रविवार को कर्नाटक के एक अस्पताल से एक वीडियो सामने आया था जिसमें डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का एक समूह ताली बजाते हुए दिख रहा था। 
विज्ञापन


फल और फूलों के साथ अस्पताल से विदाई
ये सभी लोग उन चार कोविड-19 के रोगियों के लिए तालियां बजा रहे थे जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके थे। मरीजों को छुट्टी दिए जाने की खुशी में अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें उपहार के रूप में फल और एक फूल दिए। इस वीडियो के बारे में कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने रविवार को ट्वीट किया।

कोरोना के बारे में डर नहीं जागरुकता होनी चाहिए: कर्ऩाटक मंत्री
उन्होंने कहा कि कोरोना के बारे में डर नहीं होना चाहिए, जागरुकता होनी चाहिए। मौजूदा चुनौतियों के बीच चिक्काबल्लापुर में सरकारी अस्पताल में चार मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, तालियों और फूलों के गुलदस्ते के साथ उन्हें घर भेज दिया गया है। हमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों पर गर्व है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें