भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान (कोच्चि) ने कोरोना वायरस के मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए एयर इवैक्युशन पॉड (एईपी) का निर्माण किया है। इस पॉड के जरिए बिना संक्रमण फैले कोविड-19 के मरीज को युद्धपोत और अन्य जगह से दूसरी जगह एयरलिफ्ट किया जा सकता है। अन्य एजेंसियों द्वारा भी इसको उपयोग में लाया जा सकता है।