फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 24850 नए मामले, 613 लोगों की मौत

Sun, 05 Jul 2020 11:46 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतकों की संख्या 19,268 हो गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं।  रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4,09,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है।



इस समय देश में 2,44,814 रोगियों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, इस तरह अब तक करीब 60.77 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी रोगी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें