फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन लाख मामले: 109 दिन में मिले थे एक लाख मरीज, दो से तीन लाख पहुंचने में मात्र 11 दिन लगे

सार

  • 30 जनवरी को देश में था कोरोना का पहला मामला
  • 18 मई को संक्रमितों की संख्या 1 लाख 326 हुई
  • 2 जून को देश में 2 लाख 7 हजार 187 मरीज थे
  • 2 से 3 लाख पहुंचने में सिर्फ 11 दिन का समय लगा
विज्ञापन
इस रफ्तार से भारत में बढ़ते रहे कोरोना के केस - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स ईशान जैन)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार हो चुकी है। अब भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया, जहां तीन लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके 109 दिन बाद मतलब 18 मई को देश में एक लाख मरीज हो चुके थे फिर तो कोविड ने खतरनाक रफ्तार पकड़ी और अगले 15 दिन में यानी 2 जून को संक्रमितों की संख्या 2 लाख पार हो गई। दो लाख से तीन लाख मरीज पहुंचने में 11 दिन लगे। जहां भारत में यह हालात 134 दिन में हुए तो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में 4 अप्रैल को ही तीन लाख मरीज हो चुके थे।

विज्ञापन


अमेरिका में सबसे तेज 3 तीन लाख मामले हुए

विश्व में इस गति से तीन लाख हुए कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स ईशान जैन)

सर्वाधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत टॉप-4 देशों के मुकाबले सबसे धीमी गति से यहां तक पहुंचा। अमेरिका में सबसे तेज 76 दिन में तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटव हो गए थे। 19 जनवरी को वहां कोविड का पहला मामला आया था, जिसके 72 दिन बाद दो लाख और उसके चार दिन बाद ही यानी 4 अप्रैल को यह आंकड़ा तीन लाख मरीज तक पहुंच गया।

  • ब्राजील में 85 दिन में तीन लाख मरीज हुए। 26 फरवरी को यहां कोरोना का पहला मामला आया था और 21 मई को संक्रमितों की संख्या तीन लाख पहुंच गई।
     
  • रूस में 90 दिन में तीन लाख मरीज हुए। 31 जनवरी को कोरोना का पहला मामला आया दर्ज किया गया था और 20 मई को कुल मरीजों की संख्या तीन लाख हो गई।
     
  • वहीं 30 जनवरी को पहला मामला दर्ज होने के बाद भारत 134 दिन बाद तीन लाख के खतरनाक आंकड़ों को छूना वाला चौथा और सबसे धीमा देश बन जाएगा।
(आंकड़े वर्ल्डोमीटर)
विज्ञापन

भारत में नए मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंचे

कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स
देश में शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नए मामले सामने आए। 'वर्ल्डोमीटर' के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से गुरुवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया।
  • भारत में अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • 8,498 संक्रमितों में सर्वाधिक 3,590 लोगों की मौत महाराष्ट्र में
  • दिल्ली में 1,385, गुजरात में 1,085, प. बंगाल 442 लोगों की मौत
  • 70 फीसदी से अधिक मृतक अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें