कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में महाराष्ट्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसी बीच महाराष्ट्र में मंगलवार को 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 891 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई के धारावी में दो नए मामले
मुंबई के धारावी में भी मंगलवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। दो नए मामले के साथ झुग्गी बस्ती में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है।