भारत के साथ-साथ दुनियाभर के देश कोरोना वायरस का दंश झेल रहे हैं। हालांकि, भारत में दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई, लेकिन एक बार फिर इसमें इजाफा देखा गया है। मंगलवार को 31,118 मामले सामने आए, वहीं पिछले 24 घंटे में 36,604 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 501 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,41,94,674 हो गई है। वायरस के कारण अब तक 14,86,829 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4,44,41,249 है। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
असम में बुधवार को कोरोना वायरस के 173 केस सामने आए। 138 मरीजों को छुट्टी दी गई।
कुल मामले : 2,13,171
कुल स्वस्थ हुए: 2,08,666
अब तक मौतें: 983
सक्रिय मामले: 3,519
11:51 PM, 02-Dec-2020
अंडमान और निकोबार में पांच नए मामले
अंडमान और निकोबार में आज कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 4723 पहुंची जिनमें से 4583 स्वस्थ हो चुके हैं।
10:07 PM, 02-Dec-2020
तमिलनाडु में 1428 नए मामले, 11 मरीजों की मौत
तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 1,428 नए मरीज सामने आए, जबकि 11 की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,84,747 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 11,733 पर पहुंच गई है। वहीं, 1,398 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 7,62,015 हो गई है। वहीं राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,999 है।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 5600 नए मामले, 111 की मौत
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 5600 नए मामले सामने आए और 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5027 लोग ठीक भी हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 18,32,176 हो गई है, जिसमें 16,95,208 लोग ठीक हो चुके हैं और 47,357 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 88,537 हो गई है।
08:04 PM, 02-Dec-2020
हरियाणा में आज कोरोना के 1607 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 1607 नए मामले दर्ज किए गए, 2646 लोग ठीक हुए और 32 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 2,37,604 है, जिनमें से 2,18,443 लोग ठीक हो चुके हैं और 2488 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,488 है।
विज्ञापन
07:57 PM, 02-Dec-2020
पंजाब में बुधवार को कोरोना के 604 नए मामले
पंजाब में बुधवार को कोरोना के 604 नए मामले सामने आए, 518 लोग ठीक हुए और 24 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,53,308 हो गई है, जिनमें से 1,40,772 ठीक हो गए हैं और 4842 लोगों की मौत हो चुकी है।
07:49 PM, 02-Dec-2020
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 663 नए मामले, सात ने तोड़ा दम
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 663 नए मामले सामने आए, 1159 मरीज ठीक हुए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,69,412 हो गई है। इसमें से 8,55,485 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7003 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 6,924 है।
07:37 PM, 02-Dec-2020
कर्नाटक में आज कोरोना के 1440 नए मामले
कर्नाटक में आज कोरोना के 1440 नए मामले सामने आए, 983 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,87,667 है, जिनमें 8,51,690 ठीक, 11808 मौतें शामिल हैं। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 24,150 है।
07:27 PM, 02-Dec-2020
पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह को दी जाएगी कोरोना टीके की पहली खुराक
आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए तैयार संभावित टीके की मंजूरी मिलने के बाद पंजाब में पहली खुराक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को दी जाएगी और इसके बाद राज्य के 1.25 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा।
07:16 PM, 02-Dec-2020
कर्नाटक में कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सिन' के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू
कर्नाटक में कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सिन' के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा है कि, हमें गर्व है।
06:37 PM, 02-Dec-2020
बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम को मिला 'कोवैक्सीन' का पहला डोज
बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' का डोज लेने वाले पहले स्वयंसेवक बने।
06:21 PM, 02-Dec-2020
केरल में पिछले 24 घंटे में 6316 नए मामले, 28 लोगों की मौत
केरल में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 6316 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 61,455 है।
05:42 PM, 02-Dec-2020
ओडिशा सरकार ने RT-PCR टेस्ट की कीमत घटाई
ओडिशा सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना के लिए RT-PCR टेस्ट की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 400 रुपये कर दी है: अधिसूचना
04:37 PM, 02-Dec-2020
अगले साल जनवरी-फरवरी में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका
कर्नाटक में अगले साल जनवरी-फरवरी में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका है। इसके लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति ने फरवरी अंत तक प्रति दिन न्यूनतम 1.25 लाख परीक्षण करने की सिफारिश की है।
04:35 PM, 02-Dec-2020
एक दिसम्बर तक 14,24,45,949 नमूनों की जांच की गई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक दिसम्बर तक 14,24,45,949 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,96,651 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।
04:28 PM, 02-Dec-2020
देश में लगातार 22 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम
देश में लगातार 22 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,28,644 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.51 प्रतिशत है।
03:48 PM, 02-Dec-2020
देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.03 फीसदी हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 89,32,647 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.03 फीसदी हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।
03:46 PM, 02-Dec-2020
दिल्ली में आज कोरोना के 3944 नए मामले, 82 की मौत
दिल्ली में आज कोरोना के 3944 नए मामले सामने आए, 5329 लोग ठीक हुए और 82 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 5,78,324 हो गई है। इनमें से 5,38,680 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,342 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 30,302 है।
02:32 PM, 02-Dec-2020
कोरोना को देखते हुए पटाखों पर लगा प्रतिबंध बढ़ा
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और देश के उन सभी शहरो/कस्बों में कोरोना महामारी के दौरान सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां कि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और उससे ऊपर की श्रेणी में है।
02:14 PM, 02-Dec-2020
ओडिशा में 400 रुपये में होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस जांच की कीमत को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत 400 रुपये तक कर दी है।
02:14 PM, 02-Dec-2020
कोलकाता में कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आईसीएमआर-एनआईसीईडी में कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की बुधवार को शुरुआत की। उन्होंने कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए देश के नेतृत्व की सराहना की। धनखड़ ने कहा कि देश में विकसित किए जा रहे टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए देश के 24 केंद्रों में एनआईसीईडी को भी चुना गया है और भरोसा जताया कि सुगमता से यह प्रक्रिया पूरी होगी।
01:04 PM, 02-Dec-2020
अगले हफ्ते में यूके में उपलब्ध होगी फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन
ब्रिटेन ने अगले सप्ताह से पूरे देश में फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन को उपलब्ध कराने की अनुमति दी है।
12:37 PM, 02-Dec-2020
मिजोरम में कोविड-19 के 22 नए मामले
मिजोरम में दो सुरक्षाकर्मियों समेत 22 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या 3,869 हो गई है।
12:24 PM, 02-Dec-2020
इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड 595 मरीज मिले
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 595 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले आठ महीने में एक ही दिन में मरीजों की सर्वाधिक तादाद है।
12:09 PM, 02-Dec-2020
मास्क नहीं पहनने पर करनी होगी कोरोना केंद्र पर सामुदायिक सेवा
गुजरात हाईकोर्ट ने मास्क नहीं पहनने वाले को कोरोना देखभाल केंद्रों पर अनिवार्य सामुदायिक सेवा का आदेश दिया है। अदालत ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश भी दिया है।
12:02 PM, 02-Dec-2020
कोविड-19 के टीके के परिवहन की तैयारियों में स्पाइसजेट
किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा है कि वह कोविड-19 टीकाकरण के लिए लॉजिस्टिक समर्थन उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर रही है। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह अपनी ढुलाई सेवा स्पाइसएक्सप्रेस के जरिए बेहद संवेदशील दवाओं और टीकों का परिवहन करेगी। इस सेवा के जरिए -40 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के नियंत्रित तापमान में आपूर्ति की जा सकती है।
11:51 AM, 02-Dec-2020
अंडमान में संक्रमितों की संख्या 4,718 हुई
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या 4,718 हो गई है।
11:27 AM, 02-Dec-2020
तेलंगाना में 565 नए मामले
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 565 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या 2.70 लाख के पार पहुंच गई।
09:52 AM, 02-Dec-2020
Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 111 लोगों की मौत, 5600 नए मामले
पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 36,604 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,604 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 501 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 94,99,414 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,122 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 89 लाख के पार पहुंच गई है। वर्तमान में 89,32,647 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 43,062 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4,28,644 है।