देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां कोविड-19 के 38,772 नए मरीज मिले। वहीं मंगलवार को 31,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,35,89,301 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,73,920 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,39,84,127 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 181 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 227 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,332 है, जिसमें से 1,06,398 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 969 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामले 1,965 हैं।
11:57 PM, 01-Dec-2020
स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में ट्रायल शुरू, रूसी राजदूत ने जताई खुशी
भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि 'डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) द्वारा बनाई गई स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में अनुकूली चरण के 2/3 नैदानिक परीक्षणों के शुभारंभ का स्वागत करते हैं।'
रूस के राजदूत ने कहा कि 'कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए में व्यापक सहयोग किया जा रहा है, हमारे लिए रूस-भारत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कोविड-19 से निपटने हेतु वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में हम हर बातचीत और समन्वय जारी रखने के लिए तैयार हैं।'
11:32 PM, 01-Dec-2020
असम में कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए
असम सरकार के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए और 135 को डिस्चार्ज किया गया । इसके बाद असम में संक्रमितों की कुल संख्या 2,12,998 हो गई है। जिसमें से 2,08,528 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 981 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 3,486 सक्रिय मामले हैं।
मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले, नौ लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले सामने आए, 1280 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 2,84,184 हो गई है, जिनमें 2,57,915 लोगों की और अब तक 10,819 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 12440 हो गई है।
09:33 PM, 01-Dec-2020
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1304 नए मामले, 21 की मौत
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,304 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 223,452 हो गई है। वहीं, 21 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मौत का आंकड़ा 1529 पहुंच गया है। इस अवधि में 2,703 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 216,594 हो गई।
विज्ञापन
08:41 PM, 01-Dec-2020
पंजाब में आज कोरोना के 630 नए मामले, 812 डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 1,52,709 हो गए, जिसमें 1,40,254 रिकवरी और 4,821 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 7,634 है।
08:11 PM, 01-Dec-2020
मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले, 10 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले सामने आए, 1683 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,07,485 है। कुल 1,89,780 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 14,435 है। अब तक 3270 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:05 PM, 01-Dec-2020
तमिलनाडु में 1404 नए मामले, 10 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 1404 नए मामले दर्ज किए गए, 1411 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,83,319 हो गई। इनमें से 7,60,617 लोग ठीक हो गए हैं। यहां अब तक 11,722 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 10,980 है।
07:58 PM, 01-Dec-2020
कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले,14 की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले सामने आए, 886 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,86,227 हो गई है। इनमें से 8,50,707 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,792 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23,709 है।
07:49 PM, 01-Dec-2020
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले सामने आए, 152 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,243 हो गई है। इनमें 21,718 लोग ठीक हो चुके हैं और 289 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 3236 है।
06:56 PM, 01-Dec-2020
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 685 नए मामले
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 685 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 8,68,749 हो गई है। वहीं, 8,54,326 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं , जबकि 6996 लोगों की मंमौत हो चुकी है। यहां 7427 मामले सक्रिय हैं।
06:49 PM, 01-Dec-2020
राजस्थान में कोरोना के 2347 नए मामले
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 2,347 नए मामले सामने आए, 3007 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,70,410 हो गई है। इनमें से 2,40,105 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,331 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 27,974 है।
06:46 PM, 01-Dec-2020
केरल में आज कोरोना के 5375 नए मामले, 26 की मौत
केरल में आज कोरोना के 5375 नए मामले सामने आए, 6151 लोग ठीक भी हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 61,092 है, 544864 लोग ठीक हो चुके हैं और 2270 लोगों की मौत हो चुकी है।
05:58 PM, 01-Dec-2020
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 4006 नए मामले, 86 की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 4006 नए मामले सामने आए, 5036 ठीक हुए और 86 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 5,74,380 है। इनमें से 5,33,351 ठीक हो चुके हैं और 9,260 की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 31,769 है।
05:57 PM, 01-Dec-2020
इन पांच राज्यों में मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान देश के पांच ऐसे शीर्ष राज्य हैं जहां पर एक नवंबर से एक दिसंबर के बीच कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई।
05:57 PM, 01-Dec-2020
इन पांच राज्यों में मरीजों की संख्या में कमी देखी गई
सरकार ने कहा है कि एक नवंबर से एक दिसंबर के बीच जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है वे हैं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल,आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
05:46 PM, 01-Dec-2020
टीके की समयसीमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा
सीरम इंस्ट्टीयूट के परीक्षण के विपरीत प्रभाव के हालिया आरोपों पर, सरकार ने कहा कि इससे टीके की समयसीमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
05:46 PM, 01-Dec-2020
ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके के परीक्षण को रोकने की आवश्यकता नहीं थी
सरकार ने एसआईआई परीक्षण के विपरीत प्रभाव के आरोप पर कहा कि शुरूआती निष्कर्षों के आधार पर ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके के परीक्षण को रोकने की आवश्यकता नहीं थी।
05:42 PM, 01-Dec-2020
भारत में बीते सात दिन में प्रति 10 लाख की आबादी पर 211 मामले और दो मौतें
सरकार ने जानकारी दी है कि भारत में बीते सात दिन में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 211 मामले और दो मौतें दर्ज की गई है।
05:41 PM, 01-Dec-2020
औसतन 10,55,386 कोविड-19 जांच रोज की गई हैं-स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि औसतन 10,55,386 कोविड-19 जांच रोज की गई हैं और नवंबर में औसतन 43,152 मामले रोज सामने आए।
05:02 PM, 01-Dec-2020
क्या इवेंट और इंटरवेंशन के बीच कोई लिंक है
आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि दवाई या वैक्सीन से बुरा प्रभाव पड़ता है। यह रेग्युलेटर की जिम्मेदारी है कि डाटा जुटा कर पता लगाए कि क्या इवेंट और इंटरवेंशन के बीच कोई लिंक है।
05:01 PM, 01-Dec-2020
भारत में प्रति दस लाख लोगों पर सबसे कम मामले हैं
आज भी विश्व के बड़े देशों में भारत में प्रति दस लाख लोगों पर मामले सबसे कम हैं। अनेक ऐसे देश हैं जहां पर भारत से प्रति दस लाख लोगों पर आठ गुना तक ज्यादा मामले हैं: राजेश भूषण, सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
04:32 PM, 01-Dec-2020
देश में पॉजिटिविटी रेट 6.69 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 11 नवंबर को पॉजिटिविटी रेट 7.15 फीसदी था और 1 दिसंबर को ये 6.69 फीसदी हो गया है।
12:34 PM, 01-Dec-2020
सीपीआई सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
4 दिसंबर को कोरोना वायरस पर सर्वदलीय बैठक को लेकर सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने छोटे दलों के सांसदों को अपनी राय और सुझाव साझा करने के लिए कुछ समय आवंटित करने का अनुरोध किया है।
12:29 PM, 01-Dec-2020
सक्रिय मामलों में आई 11,349 की कमी
भारत सरकार ने मंगलवार को कहा, 'भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,35,603 है, जो पांच लाख के निशान से नीचे है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या में 4.60 प्रतिशत की कमी आई है। नए मामलों की तुलना में लोगों के ठीक होने की दर ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 11,349 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत है।'
09:42 AM, 01-Dec-2020
Coronavirus: मुंबई में कोरोना के 724 नए मामले, नौ की मौत, 1280 लोग हुए ठीक
पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 31,118 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 31,118 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 482 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,37,621 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,62,810 हो गई है। अब तक 88,89,585 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 41,985 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,35,603 है।