फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना की स्थिति बदतर होती जा रही है: सुप्रीम कोर्ट

Wed, 17 Jun 2020 05:58 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। कोरोना मरीजों की संख्या घटने की बजाए बढ़ती जा रही है। जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ये टिप्पणी पंजाब में एक व्यवसायी जगजीत सिंह चहल की पैरोल याचिका पर सुनवाई के दौरान की। क्योंकि चहल के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


जस्टिस नरीमन ने कहा कि प्रत्येक बीतते दिन के साथ कोरोना की स्थिति बेहतर नहीं हो रही है। स्थिति केवल बदतर हो रही है। पीठ ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें कोई समझदारी नहीं है कि पैरोल पर चल रहे व्यक्ति को फिर से किसी भीड़भाड़ जेल में वापस भेज दिया जाए। यह कहते हुए पीठ ने हाईकोर्ट में अपील लंबित होने तक चहल की पैरोल बढ़ा दी है।

  •  दो कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री बंद

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के एक एडिशनल रजिस्ट्रार सहित दो लोग के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोर्ट में अगले तीन दिनों तक फाइलिंग का काम रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, फाइलिंग सेक्शन को सेनेटाइज करने के कारण इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पिछले करीब तीन महीने में करीब डेढ़ दर्जन कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके है। वहीं वरिष्ठ वकील राजीव नय्यर के क्लर्क विनोद कुमार की कोरोना से मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें