फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Cases in India: कोरोना मृत्युदर पहुंची 1.52 फीसदी पर, 22 मार्च के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कमी

Fri, 16 Oct 2020 01:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना केस: नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 895 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य  मंत्रालय के अनुसार मृत्युदर को लेकर भी एक राहत की खबर आई है।  दरअसल कोरोना मृत्युदर 1.52 फीसदी पर पहुंच गई है जोकि 22 मार्च 2020 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कमी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो अब 64 लाख से ज्यादा हो चुकी है। 
विज्ञापन

 

मंत्रालय द्वारी जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 895 मरीजों की मौत हुई है। अब तक देश में 73,70,469 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,04,528 है। वहीं अब तक वायरस के कारण 1,12,161 लोगों की जान चली गई है। जबकि 64,53,780 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं

वायरस के मामलों में आई कमी
गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में कमी आई है। गुरुवार को जहां कोविड-19 के 67,708 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 63,371 रहा। इसके अलावा गुरुवार को महामारी के कारण 680 लोगों की मौत हुई थी जबकि शुक्रवार को 895 मरीजों की जान गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें