केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,535 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,45,380 हो गई है, जिनमें से 80,722 सक्रिय मामले हैं, 60,491 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज कर्नाटक में 100, राजस्थान में 176, ओडिशा में 79, आंध्र प्रदेश में 48, उत्तराखंड में 51 और असम में नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
एयर इंडिया के अनुसार यदि आप उड़ान के रूट में परिवर्तन करना चाहते हैं तो केवल रूट में परिवर्तन शुल्क को माफ कर दिया जाएगा लेकिन किराए में आए अंतर का शुल्क लिया जाएगा। उपरोक्त परिवर्तन एयर इंडिया कॉल सेंटर, एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों और अधिकृत एआई ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से किया जा सकता है।
महाराष्ट्र में प्रवासियों के लिए केवल 62 ट्रेनें ही रवाना हो सकी
रेलवे मंत्रालय के सूत्र के अनुसार महाराष्ट्र में मंगलवार को प्रवासियों के लिए 145 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई थी और रात के 11 बजे तक 140 ट्रेनें ही निर्धारित की गईं। लेकिन अब यात्रियों की कमी के कारण केवल 62 ट्रेनों को ही रवाना किया गया। AI9I837 दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोनावायरस पॉजिटिव
एयर इंडिया के अनुसार आज की AI9I837 दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। अब इस उड़ान के सभी यात्री अब राज्य क्वारंटीन के अधीन हैं।
विभिन्न देशों से 158 उड़ानों में 30,000 से अधिक लोग भारत लौट आएः हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई तक, विभिन्न देशों से 158 उड़ानों में 30,000 से अधिक लोग भारत लौट आए हैं। वहीं 164 उड़ानों में 10,000 से अधिक लोग भारत से बाहर गए हैं। लगभग 49,000 लोग जून 2020 के मध्य तक उड़ान भर सकेंगे।
जिनकी फ्लाइट रद्द हो गई है, वे अब 25 मई से 24 अगस्त के बीच दोबारा टिकट ले सकते हैं
एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन लोगों ने 23 मार्च से लेकर 31 मई 2020 के बीच में टिकट किया था और उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है, वे अब 25 मई से 24 अगस्त के बीच दोबारा टिकट ले सकते हैं। उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
शैक्षणिक संस्थानों को खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने पर कोई फैसला नहीं किया गया है। अब भी ऐसे सभी संस्थानों को बंद रखना होगा।
एयर इंडिया के सुरक्षाकर्मी को कोरोना
दिल्ली के रहने वाले 50 साल के एयर इंडिया के सुरक्षाकर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह फ्लाइट से यहां पहुंचा थाः लुधियाना पीआरओ
झारखंड में 18 और मामले, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 426 हुई
झारखंड में 18 और मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 426 हो गई है , जिनमें 247मामले सक्रिय हैं राज्य स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान में 236 नए मामले और तीन लोगों की मौत
राजस्थान में आज कोरोना 236 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा आज रात नौ बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7536 हो गई है और अब तक 170 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 4276 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि राज्य में 3090 सक्रिय मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
गुरुग्राम में आज 33 नए मामले सामने
गुरुग्राम में आज 33 नए मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 317 हो गई है, जिनमें से 134 मामले सक्रिय हैं।
मध्य प्रदेश में आज 165 नए मामले, पांच लोगों ने तोड़ा दम
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 165 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7024 हो गई है, जिनमें से 3689 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना महामारी के कारण राज्य में अब तक 305 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
गोवा में आज कोरोना का एक भी केस नहीं
गोवा में आज कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। नौ और मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में सक्रिय मामले 39 हैं।
उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 401 हुई
उत्तराखंड में आज कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 401 हो गई है।
आशा कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये का इन्सेंटिव
मार्च 2020 से जून 2020 तक राज्य में सभी आशा कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये का इन्सेंटिव दिया जाएगाः हिमाचल सरकार
विमान में 25 मई को सफर करने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
चेन्नई से कोयंबटूर तक 25 मई को सफर करने वाला एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 6E 381 विमान में थाः इंडिगो
09:12 PM, 26-May-2020
गृह सचिव ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि विदेश से आने वाले वे लोग जो होटल में क्वारंटीन थे, 14 दिनों का एडवांस भुगतान कर चुके हैं। सात दिन में घर जाने पर उन्हें बाकी दिनों का पैसा तत्काल रिफंड किया जाए।
09:12 PM, 26-May-2020
मुंबई में आज 1002 नए पॉजिटिव और 39 लोगों की मौत
मुंबई में आज 1002 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई है। कुल पॉजिटिव मामले अब 32,791 हो गए हैं और मरने वालों का आकड़ा 1065 हो गया है: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
पिछले 24 घंटों में गुजरात में 361 नए मामले
पिछले 24 घंटों में गुजरात में 361 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। मामलों की कुल संख्या 14,829 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 27 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 915 हो गई है: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
तेलंगाना में 71 नए मामले सामने आए
आज 71 नए मामले सामने आए हैं और एक मौत की सूचना मिली है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1991 हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 57 हो गया है: सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक, तेलंगाना
रेलवे ने मुंबई से केरल तक एक ट्रेन भेजने का फैसला किया- केरल के मुख्यमंत्री
रेलवे ने मुंबई से केरल तक एक ट्रेन भेजने का फैसला किया। इसके बारे में कोई जानकारी केरल सरकार को नहीं दी गई थी। यह फैसला रेल मंत्री द्वारा किया गया था। हमने कहा कि यह हमारी सरकार द्वारा की उचित निगरानी और नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उपायों को कमजोर करेगा। दिल्ली से उसी तरह की दूसरी ट्रेन भेजने के फैसला का मुद्दा था। इसलिए मामला प्रधानमंत्री के नोटिस में लाया गया हैः केरल के मुख्यमंत्री
08:37 PM, 26-May-2020
महाराष्ट्र में आज 2091 नए मामले, 97 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2091 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,758 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में 94 नए मामले
हरियाणा में 94 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1305 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
08:17 PM, 26-May-2020
जम्मू और कश्मीर में आज 91 नए मामले
जम्मू और कश्मीर में आज 91 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू से 54 और कश्मीर से 37 मामले हैं। कुल सक्रिय मामले 902 हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार
लोगों को राज्य में संस्थागत क्वारंटीन सुविधाओं के लिए भुगतान करना होगा- केरल के मुख्यमंत्री
लोगों को राज्य में संस्थागत क्वारंटीन सुविधाओं के लिए भुगतान करना होगा। यह वर्तमान में लागू नहीं है। राज्य विभिन्न श्रेणियों और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए अलग राशि निर्धारित करेगा। लाखों लोग केरल आएंगे और सरकार सभी का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं होगी। संस्थागत क्वारंटीन में सभी लोगों को भुगतान करना चाहिए: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
07:56 PM, 26-May-2020
26 मई को शाम 5 बजे तक 41,673 यात्रियों के साथ हमारे हवाई अड्डों से 325 उड़ानों का प्रस्थान और 283 उड़ानों का आगमन हुआ है। आधी रात को विवरण आने के बाद दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी:केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
07:52 PM, 26-May-2020
त्रिपुरा में आज कोरोना के 11 नए मामले
त्रिपुरा में आज कोरोना के 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें से 10 महाराष्ट्र से ट्रेन से लौटे थे और एक व्यक्ति बीएसएफ के परिवार का सदस्य है।
झारखंड में आज आठ नए मामले
झारखंड में आज आठ नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामले 416 हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य सचिव, नितिन मदन कुलकर्णी
07:43 PM, 26-May-2020
कर्नाटक सरकार ने एक जून से मंदिर खोलने का फैसला किया, कल से होगी बुकिंग
कर्नाटक सरकार ने एक जून से मंदिर खोलने का फैसला किया है। 31 मई तक इंतजाम किए जाएंगे और नियमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। कल से 52 मंदिरों की ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू होगी।
07:29 PM, 26-May-2020
आरोग्य सेतु एप पर प्रेस वार्ता
आरोग्य सेतु के 98 फीसदी एंड्रॉइड उपयोगकर्ता
12 भाषाओं में आरोग्य सेतु एप
41 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने किया इस एप को डाउनलोड
आठ सप्ताह के भीतर भारत ने ये खास उपलब्धि हासिल की
13 दिनों में 1.5 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
एप ने समय से पहले ही 3-17 दिनों में 3000 से अधिक हॉटस्पॉट की पहचान की
यह एप अब ओपन सोर्स हो गया है
07:05 PM, 26-May-2020
सीआरपीएफ में संक्रमितों की संख्या 369 हुई
दिल्ली में बीते 24 घंटे में सीआरपीएफ में कोरोना का एक मामला सामने आया है। सीआरपीएफ में संक्रमितों की संख्या 369 हो गई है, जिनमें 141 सक्रिय केस हैं, 226 ठीक हो चुके हैं और दो लोगों की मौत हो गई हैः सीआरपीएफ
पंजाब में आज 25 नए मामले रिपोर्ट किए गए
पंजाब में आज 25 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2106 हो गई। फिलहाल यहां 148 सक्रिय मामले हैं।
06:57 PM, 26-May-2020
तमिलनाडु में आज 646 नए मामले और नौ लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 646 नए केस सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संख्या बढ़कर 17728 हो गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या 127 हो गई है। अभी 8256 ऐक्टिव सक्रिय मामले हैं।
06:41 PM, 26-May-2020
महाराष्ट्र सरकार ने झूठ बोला है कि उन्होंने 80 ट्रेनों की मांग की थी लेकिन 30-40 ही मिलीं। हमने उन्हें 125 ट्रेनें देने का ऑफर दिया। वे कल की ट्रेनों की डीटेल नहीं दे पाए। उन्होंने केवल 41 ट्रेनों की डीटेल दी हैः पीयूष गोयल
06:20 PM, 26-May-2020
तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचने पर हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों के केस बढ़ जाते हैं। लॉकडाउन की वजह से इस बार कम केस सामने आ रहे हैं: एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया
06:01 PM, 26-May-2020
केरल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 964 हो गई है, जिनमें 415 सक्रिय मामले हैं: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
प्रवासी मजदूरों के रहने, खाने और यात्रा का उचित प्रबंध करना चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को उनके रहने, खाने और यात्रा का उचित प्रबंध करना चाहिए।
06:00 PM, 26-May-2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्री-मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक की। हम आपदा बचाव कार्य करेंगे, लेकिन मौजूदा कोरोना स्थिति के कारण सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने प्रशासन को इसके लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण, किट और मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय
05:56 PM, 26-May-2020
महाराष्ट्र में 80 फीसदी मामलों में कोई लक्षण नहीं देखा गया- मुख्य सचिव
अब तक महाराष्ट्र में 35,178 सक्रिय मामले मिले हैं। राज्य में 80 फीसदी मामलों में कोई लक्षण नहीं देखा गया। महाराष्ट्र में डबलिंग रेट अभी 14 दिन है, पहले यह 5 दिन थी: राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता
05:48 PM, 26-May-2020
पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी के सात जवान कोरोना पॉजिटिव
पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी के सात जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अभी आईटीबीपी में 74 सक्रिय मामले हैं।
कर्नाटक में आज कोरोना के 101 नए मामले
कर्नाटक में आज कोरोना के 101 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2283 तक पहुंच गया है। इस समय 1489 सक्रिय मामले हैं और 44 की मौत हुई है।
05:47 PM, 26-May-2020
असम में कोरोना के कुल 597 पॉजिटिव मामले हो गए
असम में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल 597 पॉजिटिव मामले हो गए हैं, जिनमें 62 ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हुई।
05:34 PM, 26-May-2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 233 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 233 हो गई है, जिनमें 63 ठीक हो गए हैं और अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।
05:27 PM, 26-May-2020
केरल में आज 67 नए मामले सामने आए
केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज राज्य में 67 नए मामले सामने आए।
05:26 PM, 26-May-2020
मजदूरों को भेजने और लाने के लिए, दोनों पक्षों को सहमत होना जरूरी- पश्चिम बंगाल के गृह सचिव
मजदूरों को भेजने और लाने के लिए, दोनों पक्षों को सहमत होना जरूरी है। कुछ राज्य अचानक योजना बना रहे हैं, लेकिन चर्चा जारी है ताकि तालमेल प्रभावित न हो :पश्चिम बंगाल गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्या
05:19 PM, 26-May-2020
मुंबई के धारावी में आज 38 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज 38 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल पॉजिटिव केस 1621 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 60 हो गई हैः बीएमसी
04:47 PM, 26-May-2020
पश्चिम बंगाल में आज 193 नए मामले, पांच लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 193 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4009 हो गई है, जिनमें 1486 ठीक हो गए हैं और अब तक 211 लोगों की मौत हो चुकी हैः पश्चिम बंगाल के गृह सचिव
04:40 PM, 26-May-2020
भारत में एक लाख मरीजों पर मौत का आंकड़ा 0.3 का है- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दुनिया में एक लाख मरीजों पर मौत का आंकड़ा 4.4 का है और भारत में यह आंकड़ा केवल 0.3 है। यह दुनिया में सबसे कम है। यह सब लॉकडाउन और समय पर मैनेजमेंट की वजह से संभव हुआ है।
04:37 PM, 26-May-2020
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 15 और मामले
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 15 और मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 307 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर हमने आज 145 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है- रेल मंत्री
महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर हमने आज 145 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये ट्रेनें सुबह से ही तैयार हैं। 50 ट्रेनों को दोपहर तीन बजे तक रवाना होना था लेकिन यात्रियों की कमी के कारण केवल 13 ट्रेन ही रवाना हुई हैं: रेल मंत्री, पीयूष गोयल
दिल्लीः कोरोना की स्थिति पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की बैठक
दिल्लीः कोरोना की स्थिति पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अस्पताल के बेड और ऑक्सीजनेशन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी IEC और निगरानी उपाय महत्वपूर्ण हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-
24 घंटे में 146 मौतें और छह हजार से ज्यादा मामले
अभी कोरोना से रिकवरी रेट 41.61 फीसदी है
मृत्यु दर में भी कमी आई है
हमारा मृत्यु दर 3.3 फीसदी से घटते हुए 2.87 फीसदी हो चुका है
कोरोना से अब तक देश में कुल 60,490 मरीज ठीक हो चुके हैं
लॉकडाउन की वजह से कोरोना के केस कम हुए
मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिग ही एकमात्र उपाय
भारत में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 10.7 मामले दर्ज किए गए हैं
पीड़ित बुजुर्गों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत
पूरी दुनिया कोरोना से लड़ाई लड़ रही है
ICMR
भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे कम
भारत में कोरोना रिकवरी रेट काफी अच्छा
पिछले कुछ महीनों में टेस्टिंग की संख्या काफी बढ़ाई गई है
1.1 लाख सैंपलों को प्रतिदिन टेस्ट किया जा रहा है
देश की 612 लैब में कोरोना की जांच चल रही है
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज चार नए मामले
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज कोरोना के चार नए मामले सामने आए। जिले में कुल मामलों की संख्या 227 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
सोमवार को 832 उड़ानों में 58,318 यात्रियों ने किया सफर- पुरी
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सोमवार को 832 उड़ानों में 58,318 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
25 मई तक 3274 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया- भारतीय रेलवे
25 मई तक 3274 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 44 लाख यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया गया है। 25 मई को 223 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 2.8 लाख यात्रियों ने यात्रा की: भारतीय रेलवे
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग में काम फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देशों का प्रस्ताव दिया है।
ओडिशा में 84 और कोरोना मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
ओडिशा में 84 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। ओडिशा में ठीक होने वाले मामलों की कुल संख्या अब 733 हो गई है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा सरकार
उत्तराखंड में 51 नए मामले सामने आए
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 51 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 400 हो गई है। जिसमें से 329 सक्रिय मामले हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य रेलवे की ओर से कहा गया कि सावधानीपूर्वक योजना और निरंतर प्रयास के बाद रेलवे ने अपने संसाधनों को बहुत ही कम समय में जुटाया और 26 मई को महाराष्ट्र से प्रस्थान करने के लिए 145 श्रमिक ट्रेनें तैयार कीं। ये ट्रेनें महाराष्ट्र से आज अधिसूचित हो चुकी हैं।
मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप
भारतीय मध्य रेलवे ने बताया कि 25 मई के लिए रेलवे ने महाराष्ट्र से प्रवासियों के लिए 125 ट्रेनों की पेशकश की थी, लेकिन राज्य सरकार 25 मई को सुबह दो बजे तक केवल 41ट्रेनों की जानकारी दे पाई। इनमें से केवल 39 ट्रेनें ही चल सकीं, क्योंकि स्थानीय अधिकारियों द्वारा यात्रियों को लाया नहीं जा सका।
राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी कोरोना संकट के बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए अच्छा आधार प्रदान करेगी।
राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राजनाथ सिंह ने बताया कि हमने दोनों देशों के बीच कोरोना महामारी के खिलाफ आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।
राजस्थान में 176 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7476 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 176 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7476 हो गई है और 168 लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा के तीन शहरों में बस सेवा आज से शुरू
ओडिशा में राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) ने आज से कोरोना लॉकडाउन के बीच भुवनेश्वर, कटक और खुर्द में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।
दिल्ली में 412 नए मामले सामने आए
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, दिल्ली की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में आज 412 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,465 हो गई है। अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई के वसई में हजारों श्रमिक हुए इकट्ठा
मुंबई में वसई सनसिटी मैदान में हजारों प्रवासी कामगार इकट्ठा हुए हैं। ये सभी वसई रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आज वसई रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही हैं। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया।
दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की पुष्टि नहीं- गहलोत
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा कोई निर्देश आता है, तो डीएमआरसी को तैयारियों के लिए न्यूनतम दो दिन की आवश्यकता होगी। दिल्ली सरकार चाहती है कि मेट्रो ट्रेन सेवाओं को फिर से जल्द शुरू किया जाए।
कर्नाटक में 100 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2282 हुई
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में 25 मई शाम पांच बजे से आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2282 हो गई है। जिसमें से 1514 सक्रिय मामले हैं और 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूयॉर्क से 300 से अधिक भारतीय विशेष विमान से स्वदेश रवाना
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगी यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका में फंसे 300 से अधिक भारतीय नागरिक न्यूयॉर्क से विशेष विमान से स्वदेश रवाना हो गए।
Rourkela
- फोटो : ANI
राउरकेला में पुलिस और स्थानीय लोगों को बीच भिड़ंत
ओडिशा के राउरकेला में एक कंटेनमेंट जोन को खोलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। खबर है कि भीड़ ने तस्वीरें ले रहे लोगों के मोबाइल छीन कर तोड़ डाले। पथराव में दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के दर्जनों गोले दागे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अन्य एजेंसियों के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 60 जिलों में प्रति एक लाख की आबादी पर सामने आए मामलों के तहत चार स्तर - शून्य, निम्न, मध्यम और उच्च के आधार पर यह सर्वेक्षण किया जाएगा।
सबसे अधिक प्रभावित 10 शहरों में किया जाएगा ‘सेरोसर्वे’
कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की व्यापकता का अनुमान लगाने के लिए कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहरों की सूची के शीर्ष 10 शहरों में ‘सेरोसर्वे’ किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 223
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले अब तक 223 हैं। जिनमें 151 सक्रिय मामले हैं, 63 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
ममता सरकार ने घरेलू हवाई यात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी किए
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने घरेलू हवाई यात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, सभी यात्रियों को आगमन पर स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और 14 दिनों के लिए उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। 28 मई से राज्य में उड़ानें फिर से शुरू होंगी।
मणिपुर में तीन नए मामले
मणिपुर ने आज कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 39 हो गई, जिसमें 35 सक्रिय मामले शामिल हैं।
राहुल गांधी ने लॉकडाउन को बताया विफल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं।
लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणामों का सामना कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना की लड़ाई जीती जाएगी करीब साठ दिन हो गए हैं। हिंदुस्तान पहला देश है जो बीमारी के बढ़ते वक्त लॉकडाउन बंद कर रहा है। हम आदर से सरकार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि अब आपका प्लान बी क्या है?
देश में चार चरणों में लगाया गया लॉकडाउन पूरी तरह विफल रहा है। इससे कोई फायदा नहीं हुआ, सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने में नाकाम रही है।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडसा के पास बंगलूरू से कोलकाता जाने वाली एक निजी बस के पलट जाने से 10 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 80 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 80 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और दो की मौत हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,889 हो गई है और कुल 20 मौतें हुई हैं। कुल 1,031 सक्रिय मामले हैं जबकि 838 कर्मी ठीक हो चुके हैं।
भुवनेश्वर में आज से सिटी बस सेवा फिर से शुरू
भुवनेश्वर में आज से सिटी बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। बिना मास्क यात्रियों को बस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बसों में सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का ध्यान दिया जा रहा है। एक यात्री ने बताया कि सरकार का ये फैसला बहुत अच्छा है, इससे उन सभी लोगों को लाभ मिलेगा जो रोज यात्रा करते हैं।
आज महाराष्ट्र से 145 ट्रेनें चलाई जा रही हैं
रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि आज महाराष्ट्र से 145 ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
आंध्र प्रदेश में 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2719 हुई
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 48 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 2719 हो गई है।
असम में नौ नए मामले
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बारपेटा में कोरोना पॉजिटिव के नौ नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 595 हो गई है।
ओडिशा में 79 नए मामले
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 79 नए मामले सामाने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1517 हो गई है।
लुधियाना में आरपीएफ के सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने बताया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लगभग 100 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानें आज से शुरू
कोरोना लॉकडाउन के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानें आज से फिर से शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं और यहां लोगों के सामान भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
गणेश चतुर्थी समारोह फरवरी 2021 तक स्थगित
मुंबई में जीएसबी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति, वडाला ने कोरोना महामारी के कारण गणेश चतुर्थी समारोह को फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया है।
भोपाल में बोट चालकों को लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानी
भोपाल में लॉकडाउन के दौरान बोट चालकों को काफी परेशानी हो रही है। एक बोट चालक दीपक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण हम बहुत परेशान हो चुके हैं, जितने रुपए थे सब खत्म हो चुके हैं। अब हम बस इसका खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 200-250 का परिवार यहां से चलता है। लॉकडाउन के कारण सब घर पर बैठ गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 1219 नमूनों में से 21 के परिणाम पॉजिटिव आए
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ के मुताबिक सोमवार को टेस्ट किए गए 1219 नमूनों में से 21 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।
राजस्थान में 76 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7376 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 76 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7376 हो गई है।
केरल में आज से वीएचएसईऔर एसएसएलसी की परीक्षाएं शुरू
कोरोना लॉकडाउन के बीच केरल में आज से व्यावसायिक उच्च माध्यमिक शिक्षा (वीएचएसई) और सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) की परीक्षाएं फिर से शुरू हुईं। तिरुवनंतपुरम के मनाकौड वीएचएसई स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उनके हाथ भी सैनिटाइज किए गए।
देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 45 हजार से ज्यादा हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,535 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,45,380 हो गई है, जिनमें से 80,722 सक्रिय मामले हैं, 60,491 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक
गाजीपुर के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को फिर से सील किया गया है।
अलीराजपुर के एसडीपीओ धीरज बब्बर ने कहा कि सभी लोगों ने धारा 188 का उल्लंघन किया था जितने लोग शादी में शामिल हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शादी थी इसलिए सब लोग शामिल होने के लिए आ गए। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई।
शादी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, नियमों की उड़ी धज्जियां
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में पटवारी के पद पर काम कर रहे एक व्यक्ति की शादी में सोमवार को भारी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सघन चेकिंग
गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को सील करने के बाद बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच कर रही है। मीडिया सहित आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को 'पास' की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ 'पहचान पत्र' पर्याप्त है।
चंडीगढ़ में तीन नए मामले सामने आए
स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ के मुताबिक, यहां बापू धाम कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 269 हो गई है।
सुबह की सैर के लिए सड़कों पर निकले लोग
दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 के दौरान मिली छूट के बाद राजपथ क्षेत्र में साइकलिंग और पैदल सैर के लिए लोग बाहर निकले। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
निजी उड़ान सेवा के लिए भी अनुमति दी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने गैर-अनुसूचित और निजी (सामान्य विमानन) ऑपरेटरों (फिक्स्ड-विंग/हेलीकॉप्टर/माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट) को घरेलू हवाई सेवाओं की अनुमति दी है।
दिल्ली: एयरपोर्ट पहुंचे यात्री
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। बता दें कि देश में 25 मई को घरेलू उड़ान सेवा संचालन फिर से शुरू किया गया है।
उत्तराखंड: नेपाल के 1500 नागरिक स्वदेश लौटे
चंपावत के बनबसा में भारत-नेपाल सीमा से नेपाल के लगभग 1500 नागरिक अपने देश लौट गए। चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि नेपाल के यह सभी नागरिक भारत के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे थे।
पश्चिम बंगाल: तेंदू पत्ता कारोबारियों को नुकसान
मिदनापुर जिले के जंगलमहल क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लोग, जो तेंदू के पत्तों (बीड़ी बनाने के लिए प्रयुक्त) के कारोबार करते हैं, उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनकी आय पर असर पड़ा है।
तेंदू पत्ता के विक्रेता सांता कालंदी ने कहा कि हम जंगल से पत्तियों को इकट्ठा करते हैं और उन्हें बेचते हैं, लेकिन अभी बाजार बंद है। ऐसे में एक वक्त के भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
चंडीगढ़: निजी प्रयोगशाला एकत्र कर रही नमूने
शहर में एक निजी प्रयोगशाला ने नमूना एकत्र केंद्र स्थापित किया है। प्रयोगशाला की प्रमुख डॉक्टर शैलजा गर्ग ने इस संबंध में जानकारी दी।
लद्दाख: पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को नुकसान
लेह में दुकानदारों का कहना है कि उन्हें लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक दुकानदार ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में आई कमी के कारण कारोबार घट गया है। बीते साल तक इस समय काफी संख्या में पर्यटक यहां आते थे।
कर्नाटक: विदेश मंत्री को लिखा पत्र
केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक से भाजपा सांसद डीवी सदानंद गौड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर खाड़ी देशों से मंगलूरू/बंगलूरू के लिए उड़ानों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
कर्नाटक: दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निर्देश
कर्नाटक सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी एसओपी के तहत कुछ नए निर्देश दिए हैं। इनके अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास उनकी यात्रा की तारीख से दो दिन से पहले तक का आईसीएमआर की लैब का कोरोना जांच का प्रमाणपत्र है उन्हें पृथकवास केंद्र में रहने से छूट होगी।
हालांकि, ऐसे यात्रियों को 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी, जो प्रदेश में सरकारी काम से आवागमन कर रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन रहने से छूट दी गई है।
दिल्ली: हर जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को अपने जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। घरों में क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी और देखभाल के लिए नोडल अधिकारी को एक समर्पित मोबाइल नंबर जारी करने और अपनी टीम में पर्याप्त संख्या में सदस्य शामिल करने के लिए भी कहा गया है।
गृह मंत्रालय ने कहा, शैक्षणिक संस्थानों को खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं
राजस्थान सरकार ने दी टैक्सी, ऑटोरिक्शा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की अनुमति
राजस्थान सरकार ने रेड जोन को छोड़कर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे और अस्पतालों से यात्रा करने के लिए टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालित करने की अनुमति दे दी है। टैक्सी में चालक के साथ दो यात्री और ऑटोरिक्शा में चालक के साथ एक यात्री सफर कर सकता है।
इसके साथ ही सरकार ने पान, गुटखा और तम्बाकू को भी बेचने की अनुमति दे दी है। हालांकि इनके सार्वजनिक स्थानों पर उपभोग और थूकने पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।