फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 1026 नए मामले, 53 लोगों की मौत

Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मंगलवार को पांचवीं बार देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन-4 के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 18 मई से पहले लॉकडाउन-4 के बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लॉकडाउन-4 नए नियमों वाला होगा। नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:57 PM, 12-May-2020

कर्नाटक: दुबई से लौटे 176 भारतीय

मंगलूरू हवाई अड्डे पर मंगलवार को एयर इंडिया की दुबई से आई विशेष उड़ान उतरी। इस विमान में वंदे भारत मिशन के तहत 176 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया।

10:52 PM, 12-May-2020

तेलंगाना में आज 51 नए पॉजिटिव मामले

तेलंगाना में आज 51 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 1326 हो गई है, जिनमें 472 सक्रिय मामले, 822 ठीक/ छुट्टी और 32 मौतें शामिल हैं: तेलंगाना सरकार

10:26 PM, 12-May-2020

मनोज आहूजा सीबीएसई के अध्यक्ष नियुक्त

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, पसर्नल और ट्रेनिंग विभाग के विशेष निदेशक मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
10:14 PM, 12-May-2020

राजस्थान में आज 138 नए मामले

राजस्थान में आज रात नौ बजे तक 138 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4126 हो गई, जिनमें 1555 सक्रिय मामले हैं और 117 लोगों की मौत हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग 

09:40 PM, 12-May-2020

कोरोना से संक्रमित आर्मी के जवान ने की आत्महत्या, अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका पाया गया

कोरोना से संक्रमित आर्मी के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि जवान कोरोना से संक्रमित था और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उसे अस्पताल के परिसर में एक पेड़ से लटका पाया गया।

विज्ञापन
09:27 PM, 12-May-2020

आज शाम तक 90331 टिकट (PNR) जनरेट हो चुके थे- रेलवे अधिकारी

आज शाम तक 90331 टिकट (PNRs) जारी की गई। सभी 30 ट्रेनों के लिए 1,69,039 यात्रियों का रिजर्वेशन किया गया था: रेलवे अधिकारी

09:08 PM, 12-May-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1026 और मामले, 53 मौतें

आज महाराष्ट्र में कोरोना के 1026 और मामले रिपोर्ट किए गए और 53 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 24427 हो गई है, जिसमें 921 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

09:06 PM, 12-May-2020

मुंबई में आज 426 नए पॉजिटिव केस, 28 लोगों की मौत

मुंबई में आज 426 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल पॉजिटिव केस 14781 हो गए और मौत का आंकड़ा बढ़कर 556 हो गया। आज अस्पतालों से कुल 203 लोगों को छुट्टी दे दी गई। आज तक 3313 लोगों को डिस्चार्ज किया गया: नगर निगम ग्रेटर मुंबई

08:34 PM, 12-May-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन-4 के दिए संकेत

  • 18 मई से पहले लॉकडाउन-4 के बारे में जानकारी दी जाएगी
  • नया रंग रूप वाला होगा लॉकडाउन-4
  • नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे
  • नए नियमों वाला होगा लॉकडाउन-4
  • 17 मई के आगे भी जारी रहेगा लॉकडाउन
  • 18 मई से लागू होगा लॉकडाउन-4

08:31 PM, 12-May-2020

आर्थिक पैकेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी बातेंः-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा
  • मोदी ने की 20 लाख करोड़ रुपये पैकेज की घोषणा
  • यह पैकेज भारत की जीडीपी का 10 फीसदी है
  • 2020 में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज
  • ये आर्थिक पैकेज मजदूरों और किसानों के लिए है
  • मजदूर, लघु और कुटीर उद्दोग और मध्यम वर्ग के लिए ये पैकेज है
  • कल वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज पर विस्तार से जानकारी देंगी
  • कोरोना संकट में बड़ी से बड़ी अर्थ व्यवस्था हिल गई
  • संकट के दौर में देश को आगे बढ़ना जरूरी
  • इस पैकेज से व्यापार और निवेश में होंगे सुधार
  • ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका निभाएगा ये पैकेज
  • आर्थिक पैकेज से सभी सेक्टर का विकास होगा
  • मजदूरों और किसानों को ताकतवर बनाना हमारा फर्ज
  • प्रवासी मजदूरों और मधुआरों के लिए ये आर्थिक पैकेज
  • आर्थिक पैकेज में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है
  • हर भारतीय को लोकल के वोकल बनना है

08:18 PM, 12-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश के नाम अपने पांचवें संबोधन में क्या-क्या कहाः

प्रधानमंत्री ने आते ही सभी देशवासियों को आदरपुर्वक नमस्कार कहाः-

  • कोरोना से मुकाबला करते हुए दुनिया को चार महीने हो गए।
  • दुनियाभर में 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए
  • एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया 
  • ऐसा संकट न देखा है और न सुना है 
  • भारत में भी अनेकों परिवारों ने अपने को खोया है।
  • मानव जाति के लिए ये अकल्पनीय है
  • हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है
  • थकना, हराना, टूटना और बिखरना  
  • 21वीं सदी भारत की हो ये हम सब की जिम्मेदारी
  • आत्मनिर्भर भारत बनाने का यही रास्ता
  • राष्ट्र के रूप में अहम मोड़ पर खड़े हैं
  • भारत ने आपदा को अवसर में बदला
  • कोरोना संकट से पहले पीपीई किट नहीं बनती थी, लेकिन आज 2 लाख पीपीई और एन 95 मास्क बनाए जा रहे हैं
  • अब मानव केंद्रित वैश्वीकरण की चिंता जोरों पर
  • भारत आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता 
  • भारत की संस्कृति में पृथ्वी को मां मानते हैं
  • भारत की प्रगति में विश्व की प्रगति समाहित
  • भारत के कार्यों का प्रभाव विश्व के कल्यान पर पड़ता है।
  • योग दिवस की पहल भारत का उपहार है
  • भारत की दवाइयां आशा लेकर आती हैं
  • दुनिया को भरोसा भारत बहुत अच्छा कर सकता हैय़
  • जिंदगी और मौत की लड़ाई भारत की दवाएं अहम
  • भारत हमेशा विश्व कल्याण की राह पर चला है।
  • भारत विकास की ओर सफलता के कदम बढ़ा रहा है
  • मानव जाति के कल्याण के लिए भारत बहुत कुछ कर सकता है।
  • आज हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रतिभा
  • हम सप्लाई चेन को और बेहतर बनाएंगे
  • हम ठान ले तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं और कोई राह मुश्किल नहीं है।
  • कच्छ भूकंप का त्रासदी को करीब से देखा

 

07:43 PM, 12-May-2020

तमिलनाडु में आज 716 नए मामले, आठ लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज 716 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8718 हो गई है और अब तक राज्य में कोरोना के कारण 61 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में अब तक 2134 मरीज ठीक हो गए हैं। 

07:36 PM, 12-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में हम उम्मीद के साथ जाते हैं लेकिन हर बार खाली हाथ लौटते हैं। पिछले दो महीने से कोई इनकम नहीं है, लेकिन हमें केंद्र की ओर से कोई विकल्प नहीं दिया जा रहा है। हमें 52,000 रुपये मिलने थे, कोरोना अभी रहेगा लेकिन हमारी आय का क्याः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

07:17 PM, 12-May-2020

जम्मू और कश्मीर के 55 और मामले

जम्मू और कश्मीर में 55 और कोरोना मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 13 जम्मू संभाग से और 42 जम्मू संभाग से हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 934 हो गई है, जिसमें 469 सक्रिय मामले, 455 ठीक हुए और 10 मौतें शामिल हैं : जम्मू और कश्मीर सरकार

07:01 PM, 12-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्रीय राहत कोष से औरंगाबाद रेल दुर्घटना में मारे गए 16 प्रवासी मजदूरों के परिजनों को को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। वहीं, इस घटना में घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 66 हुई
हिमाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 66 हो गई है, जिसमें 25 सक्रिय मामले, 35 ठीक हो चुके और 2 मौतें शामिल हैं: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

06:41 PM, 12-May-2020

पंजाब में 37 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 1914

कोरोना मामलों की कुल संख्या पंजाब में 1914 हो गई है। आज 37 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण के कारण सक्रिय मामलों और मृत्यु की संख्या क्रमशः 1711 और 32 है :पंजाब स्वास्थ्य विभाग

06:25 PM, 12-May-2020

पश्चिम बंगाल में आज 110  नए मामले, आठ की मौत

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 110 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुई हैं। कुल सक्रिय मामले 1363 हैं: पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 69 हुई
आज नैनिताल से कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 69 हो गई हैः उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग

मुंबई के धारावी इलाके में 46 नए केस
मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना के 46 नए केस सामने आए हैं। इलाके में कुल मामले बढ़कर 962 हुए, अब तक 31 लोगों की मौतः बीएमसी

06:17 PM, 12-May-2020

महाराष्ट्रः जेल से छोड़े जाएंगे 17 हजार कैदी

महाराष्ट्र सरकार ने जेलों में बंद 35 हजार कैदियों में से 17 हजार को पेरोल पर छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि अंडर ट्रायल 5000 कैदी पहले ही छोड़े जा चुके हैं।

06:01 PM, 12-May-2020

महाराष्ट्र में भी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति

महाराष्ट्र सरकार के आबकारी विभाग ने कुछ दिशानिर्देशों और सावधानियों के साथ शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी है।

05:57 PM, 12-May-2020

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान शुरू करने से पहले जारी किया SOP

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान शुरू करने से पहले एयरलाइन और हवाई अड्डे के ऑपरेटरों सहित सभी विमानन हितधारकों के लिए SOP जारी किया है। उड़ान शुरू होने के पहले चरण में 80 साल से अधिक उम्र के लोग यात्रा नहीं कर सकेंगे। प्रारंभिक चरण में कोई केबिन सामान जाएगा और चेक-इन बैगेज में 20 किग्रा से कम सामान ले जाना होगा। सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलो़ड करना होगा। जिस किसी भी यात्री और स्टाफ में कोई लक्षण पाए गए और आरोग्य सेतु ऐप 'ग्रीन' नहीं दिखा तो उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी।   

05:49 PM, 12-May-2020

पीपीई किट में छिपाकर ड्रग तस्करी की संभावना, सीबीआई ने किया अलर्ट

कोरोना महामारी के बीच ड्रग तस्करी को लेकर इंटरपोल से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने अलर्ट जारी किया। पीपीई किट में छिपाकर ड्रग तस्करी की संभावनाः सीबीआई

05:43 PM, 12-May-2020

प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों को उठाया, लेकिन हासिल कुछ भी नहीं- ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों को उठाया, लेकिन हमेशा की तरह इसमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। रेड जोन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा, अधिक छूट की संभावना हो सकती है। लॉकडाउन के दौरान सांप्रदायिक झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

05:29 PM, 12-May-2020

केरल में आज कोरोना के पांच मामले

केरल में आज कोरोना के पांच मामले रिपोर्ट किए गए, जिनमें से चार विदेश से आए थे और एक चेन्नई से हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 529 हो गई है। इनमें 32 सक्रिय मामले हैं: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 925 पहुंची
कर्नाटक में आज शाम पांच बजे तक 63 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 925 पहुंच गई है, जिनमें 31 मौतें और 433 ठीक/डिस्चार्ज शामिल हैं। एक गैर कोरोनी मरीज की मौत हो गईः कर्नाटक सरकार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग

05:20 PM, 12-May-2020

'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों से 6.8 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं- भारतीय रेल

आज शाम 4 बजे तक कुल 575 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों का परिचालन विभिन्न राज्यों से किया गया है, जिनमें से 463 ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं और 112 ट्रेनें पारगमन में हैं। इन रेलगाड़ियों पर 6.8 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं: भारतीय रेल

05:06 PM, 12-May-2020

हम 100 और ट्रेनों की आवाजाही पर विचार कर रहे हैं- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नौ ट्रेनें पश्चिम बंगाल आ रही हैं। एक आज आ रही है। हम 100 और ट्रेनों की आवाजाही पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए हम योजना बना रहे हैं।

05:04 PM, 12-May-2020

बिहार में कोरोना के 34 नए मामले

आज बिहार में कोरोना के 34 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 801 हो गई है: संजय कुमार, बिहार प्रधान स्वास्थ्य सचिव

04:39 PM, 12-May-2020

16 से 22 मई तक वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण

16 से 22 मई तक वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण चलेगा। 31 देशों से 149 विमानों के जरिए भारतीयों को निकाला जाएगाः सूत्र

04:28 PM, 12-May-2020

डॉ. हर्षवर्धन ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना के मुद्दे पर बात की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना के मुद्दे पर बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा।

04:24 PM, 12-May-2020

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम- डॉ हर्षवर्धन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसदी है। कई राज्यों में यह इससे भी कम है। वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7-7.5 फीसदी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

04:18 PM, 12-May-2020

आज हमारी रिकवरी दर 31.7 फीसदी है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, जैसा कि हम लगातार देख रहे हैं, हमारी रिकवरी रेट हर रोज बेहतर हो रही है। आज हमारी रिकवरी दर 31.7 फीसदी है।

03:37 PM, 12-May-2020

BSF के नौ और जवान को हुआ कोरोना

पिछले 24 घंटे में BSF के नौ और जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 6 दिल्ली से, एक कोलकाता से और दो त्रिपुरा से हैं।

03:18 PM, 12-May-2020

पिछले 24 घंटे में ITBP के दो और जवान संक्रमित

पिछले 24 घंटे में ITBP के दो और जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ITBP में अब कुल 159 पॉजिटिव मामले हो गए हैं, जिसमें एक ठीक हो गए हैं: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

03:05 PM, 12-May-2020

अमेरिका कोरोना से निपटने के लिए भारत को 27 करोड़ की आर्थिक सहायता देगी

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) भारत सरकार को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सहायता के तौर पर करीब 27.18 करोड़ रुपये (3.6 मिलियन डॉलर) देगी । इस राशि से भारत में कोरोना की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया गतिविधियों में मदद होगी। भारत में अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी।

02:58 PM, 12-May-2020

राजस्थान में 21 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4056 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4056 हो गई है। जिसमें से 1563 सक्रिय मामले हैं और 115 लोगों की मौत हो गई है। 
 

02:57 PM, 12-May-2020

कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले यह सुनिश्चित करना अगली बड़ी चुनौती है। गहलोत मंगलवार को जयपुर एवं अजमेर संभाग के विधायकों और सांसदों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राजस्थान के श्रमिक और प्रवासी अब लौटने लगे हैं और उन्हें निश्चित अवधि के पृथक-वास में रहना होगा।

गहलोत ने जनप्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि लौटने पर प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का स्वागत हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले। उन्होंने कहा कि गांवों को इस घातक वायरस से बचाए रखना होगा और यह अगली बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 लाख प्रवासियों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण करवाया है। चार पांच लाख लोग ऐसे हैं जो राजस्थान से अपने अपने गृह राज्यों को जाना चाहते हैं।

02:41 PM, 12-May-2020

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोई पॉजिटिव मामला नहीं

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में आज कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 68 है, जिसमें से 21 सक्रिय हैं और 68 लोग ठीक हो चुके हैं।

02:35 PM, 12-May-2020

स्पेशल ट्रेन में बैठे यात्री

नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्री बैठ चुके हैं, कुछ ही देर में ट्रेन खुल जाएगी। देखें वीडियो...
 

02:30 PM, 12-May-2020

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के डीजी ने नर्सिंग से जुड़े लोगों की प्रशंसा की

लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी, महानिदेशक, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर कहा कि सैन्य नर्सिंग अधिकारी हमारी सेनाओं का एक अविभाज्य अंग हैं। मैं उन सभी नर्सिंग अधिकारियों को सलाम करता हूं, जो देश भर में कोरोना के समय में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

02:18 PM, 12-May-2020

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने वर्ल्ड नर्स डे पर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि आज वर्ल्ड नर्स डे और फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती है। इस मौके पर आज स्वास्थ्य मंत्रालय में देश की सभी प्रतिष्ठित नर्सिंग/एएनएम प्रोफेशन से जुड़ी हुईं एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की गई। इस प्रोफेशन से जुड़े सभी बहनों-भाइयों को शुभकामनाएं।

01:53 PM, 12-May-2020

भाजपा विधायक के बेटे ने लॉकडाउन तोड़ कर एनएच पर घुड़सवारी की

कर्नाटक के चमराजनगर से भाजपा विधायक सीएस निरंजन के बेटे ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर सोमवार को नेशनल हाईवे गुंडलुपेट में घुड़सवारी की। घुड़सवारी का वीडियो वायरल हो गया है।
 

01:43 PM, 12-May-2020

महाराष्ट्र में जेल से 50 प्रतिशत कैदियों को रिहा किया जाएगा

महाराष्ट्र सरकार के पैनल ने राज्य भर की जेलों में भीड़ को कम करने के लिए लगभग 50 प्रतिशत कैदियों को जेल से रिहा करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

01:31 PM, 12-May-2020

कोरोना से मरने वाले डॉक्टरों और नर्सों के बच्चों को मिले कोटा: राकांपा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए जिन डॉक्टरों और नर्सों की कोविड-19 से मौत हो गई है उनकी संतानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले में विशेष कोटा मिलना चाहिए। राकांपा के डॉक्टरों के प्रकोष्ठ की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नरेंद्र काले ने नौ मई को ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि राज्य में डॉक्टर कोरोना वायरस संकट का सामना पूरी क्षमता से कर रहे हैं और इसमें उन्हें जान का खतरा है।

काले ने पत्र में कहा कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे कुछ डॉक्टर और नर्स भी संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इस बीमारी से जिन डॉक्टरों और नर्सों की मौत हो गई है उनकी संतानों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेष कोटा मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि एन-95 मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के दाम को भी नियंत्रित किया जाए।

01:18 PM, 12-May-2020

दिव्यांग दो दिन तक पैदल चलकर पहुंचा विदिशा

पेशे से दर्जी जितेंद्र दिव्यांग हैं, कृत्रिम पैर के सहारे सोनकच्छ से मध्यप्रदेश के विदिशा बायपास पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सोनकच्छ में काम करता था। दो दिन से पैदल चल रहा हूं दिक्कत तो है चलने में पर क्या करें। बीच में एक-दो बस मिली जिसके बाद विदिशा पहुंचा,अब इसके आगे कोई साधन नहीं मिल पा रहा है।

12:52 PM, 12-May-2020

रेलवे डीजी बोले- ट्रेनों को चलाने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि ट्रेनों को चलाने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यात्रियों से ट्रेन के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले आने के लिए निवेदन किया है ताकि उनकी पूरी चेकिंग हो सके। हमने यात्रियों से सहूलियत के लिए 'आरोग्य सेतु' एप डाउनलोड करने का निवेदन भी किया है। कोई प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बिक रहा है, सिर्फ ई टिकट वाले ही रेलवे स्टेशन में आ सकते हैं। कोई कुली नहीं है इसलिए यात्री हल्का सामान रखें। यात्रियों का सारा डाटा हमारे पास है जिसे हम जहां वो उतरेंगे वहां की राज्य सरकार को दे देंगे।

12:46 PM, 12-May-2020

हिमाचल प्रदेश में तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या 62 हुई

हिमाचल प्रदेश के विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य में कोरोना के तीन नए मामले कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। जिसमें 21 सक्रिय मामले हैं। तीन नए मामलों में एक पुलिस का हेड कांस्टेबल है और एक पंजाब के जालंधर की यात्रा करके लौटा है।

12:39 PM, 12-May-2020

आंध्र प्रदेश में 33 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2051 हुई

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 2051 हो गई है।

12:36 PM, 12-May-2020

दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7639 है

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में 11 मई आधी रात तक 24 घंटे में 13 मौतें हुई हैं और 406 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 7639 और मौतों की संख्या 86 हो गई है।

12:31 PM, 12-May-2020

कर्नाटक में 42 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 904 हुई

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 मई शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद  राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 904 हो गई है। जिसमें 31 मौतें और 426 डिस्चार्ज शामिल हैं।

12:27 PM, 12-May-2020

एयर इंडिया का मु्ख्यालय दो दिन के लिए बंद

एयर इंडिया के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद एयरलाइन ने दिल्ली में अपना मुख्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिया है ताकि इमारत को संक्रमण मुक्त करने का कार्य हो सके। एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन कार्यालय को मंगलवार और बुधवार के लिए बंद कर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग पर स्थित इमारत में कार्यरत है और सोमवार को शाम में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सरकार द्वारा संचालित एयर इंडिया ही सिर्फ वंदे भारत अभियान के लिए काम कर रही है। इस अभियान के तहत एयलाइन सात मई से 14 मई के बीच 12 देशों में फंसे 15,000 भारतीय नागरिकों को स्वदेश ला रही है। 

12:26 PM, 12-May-2020

यूपी के प्रवासी श्रमिकों ने महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर रोके जाने के बाद किया हंगामा

उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रवासी श्रमिकों ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर रोके जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया, बाद में उनके लिए बसों की व्यवस्था होने के बाद उन्हें उनके गृह राज्य में जाने की अनुमति दी गई। वे महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।
 

12:24 PM, 12-May-2020

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से मांगे सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से उनके सुझाव पूछना चाहता हूं कि वे मई 17 के बाद क्या चाहते हैं। आप अपने सुझाव कल शाम पांच बजे तक नंबर 1031, व्हाट्सएप नं. 8800007722 या ई-मेल delhicm.suggestions@gmail.com पर पर भेज सकते हैं।
 

12:16 PM, 12-May-2020

आज रात आठ बजे पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश के लोगों को संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर या लॉकडाउन के दौरान स्थिति को लेकर बात कर सकते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में इसके संकेत मिले हैं। किसी बड़े आर्थिक मदद का भी एलान किया जा सकता है।

12:02 PM, 12-May-2020

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7639 हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7639 हो गई है इसमें सोमवार के 406 मामले शामिल हैं। सोमवार को 383 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 मौतें हुई हैं। अब तक कुल 2512 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक कोरोना से 86 लोग की मौत हो चुकी है।

जैन ने बताया कि दिल्ली में दोहरीकरण दर अब 11 दिन है। दोहरीकरण दर एक बार तीन या चार दिन तक पहुंच गई थी। यदि दोहरीकरण दर 18, 20 या 25 तक पहुंचती है, तो हमारे लिए अधिक सुविधाजनक होंगे।

11:31 AM, 12-May-2020

इंदौर में दो लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2000 के पार 

इंदौर में इस महामारी से 95 वर्षीय वृद्ध सहित दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 92 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जाडिया ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 95 वर्षीय पुरुष और 62 वर्षीय महिला ने यहां रविवार को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 81 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,935 से बढ़कर 2,016 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 939 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

11:25 AM, 12-May-2020

कोलकाता से जमशेदपुर पहुंचे दो छात्र कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि जमशेदपुर के दो छात्र, जो कोलकाता से लौटे थे, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 164 हो गए हैं।

11:21 AM, 12-May-2020

अगले सात दिन के लिेए 45,533 टिकट की हुई बुकिंग

भारतीय रेलवे ने बताया कि विशेष ट्रेनों की अगले सात दिन के लिए 16,15,63,821 रुपए मूल्य की 45,533 टिकट बुक की गई। 82,317 यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुक की है।

11:16 AM, 12-May-2020

मुंबई से ओडिशा के लिए रवाना होंगे 1100 प्रवासी

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ओडिशा जाने के लिए लगभग 1100 लोग बसों में सवार हुए। जहां से वे आज एक विशेष ट्रेन में अपने गृह राज्य के लिए रवाना होंगे।

11:12 AM, 12-May-2020

महाराष्ट्र में शराब खरदीने के लिए लेना होगा ई-टोकन

महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पुणे शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए प्रयोग के तौर पर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शुरुआत की है। पिछले सप्ताह कई स्थानों पर शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस नई प्रणाली के तहत राज्य के आबकारी विभाग की वेबसाइट पर लोग खुद को पंजीकृत करने के बाद टोकन हासिल करेंगे और फिर शराब खरीदने दुकान पर जा सकते हैं।

10:57 AM, 12-May-2020

कोलकाता में सीआईएसएफ के एएसआई की मौत

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बताया कि कोलकाता में तैनात सीआईएसएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक जो कोरोना से संक्रमित था, सोमवार रात मौत हो गई।

10:52 AM, 12-May-2020

मारुति सुजुकी इंडिया ने मानेसर में शुरू किया काम

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुग्राम के मानेसर संयंत्र में काम शुरू किया।

10:45 AM, 12-May-2020

580 टन जरूरी खाद्य पदार्थ लेकर नौसेना का जहाज मालदीव पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज केसरी मालदीव के माले बंदरगाह पहुंच चुका है, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन सागर के तहत मालदीव पहला गंतव्य है। यह मालदीव के लोगों के लिए भारत के लोगों के तरफ से उपहार के रूप में 580 टन आवश्यक खाद्य पदार्थ लेकर पहुंचा है। मिशन सागर के तहत आवश्यक सामान और दवाएं उपलब्ध करवाने पांच देशों तक पहुंचेगा भारतीय नौसेना का जहाज।
 

10:43 AM, 12-May-2020

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने पश्चिम बंगाल सरकार को लिखा पत्र

एक भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कोरोना वायरस को बेहद संक्रामक और जानलेवा बताया साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वह चीजों को हल्के में न लें और इस संक्रमण को व्यापक स्तर पर फैलने और इससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। टेनेसी राज्य के डॉक्टर इंद्रनील बसु रे ने बनर्जी को लिखे एक पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल समेत भारत भाग्यशाली हो सकता है क्योंकि यहां का वायरल स्ट्रेन (एक ही प्रकार के वायरस में थोड़ी भिन्नता) अलग है जिससे गंभीर स्तर का संक्रमण नहीं होता है।

10:25 AM, 12-May-2020

169 भारतीय छात्र आज बांग्लादेश से पहुंचेंगे श्रीनगर

वंदे भारत मिशन के तहत बांग्लादेश में फंसे भारतीय छात्र आज एयर इंडिया की विशेष उड़ान से श्रीनगर आएंगे। 169 भारतीय छात्र श्रीनगर आने के लिए ढाका एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में सभी छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान उड़ान भरेगा।

10:15 AM, 12-May-2020
Labour train - फोटो : ANI

बंगलूरू से प्रवासियों को लेकर बांकुरा पहुंची श्रमिक विशेष ट्रेन

कर्नाटक के बंगलूरू से प्रवासी श्रमिकों को लेकर चली विशेष श्रमिक ट्रेन आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा पहुंची। यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंस बनाकर उनका थर्मल चेकअप किया गया। लोगों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन के पास बसों की व्यवस्था की गई है।

10:11 AM, 12-May-2020
राजेंद्र नगर टर्मिनल पर सामाजिक दूरी के लिए की गई व्यवस्था - फोटो : ANI

आज शाम पटना से दिल्ली के लिए खुलेगी पहली विशेष ट्रेन

बिहार में पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए आज शाम 7.20 बजे एक विशेष ट्रेन खुलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी।

09:55 AM, 12-May-2020
Chicago for Mumbai - फोटो : ANI

शिकागो से मुंबई के लिए 300 से ज्यादा भारतीय कुछ ही देर में होंगे रवाना

कोरोना लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंसे 300 से अधिक भारतीय कुछ ही समय में 'स्पेशल फ्लाइट' के द्वारा अमेरिका के शिकागो से मुंबई के लिए रवाना होंगे। ये फ्लाइट कल सुबह मुंबई पहुंचेगी और फिर चेन्नई जाएगी।

09:48 AM, 12-May-2020

राजस्थान में 47 नए मामले, दो की मौत

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 47 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4035 हो गई है।

09:38 AM, 12-May-2020

वंदे भारत मिशन के तहत आज 12 उड़ानें पहुंचेंगी भारत

वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना लॉकडाउन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने वाली 12 उड़ानें आज पहुंचेंगी। इन उड़ानों में एआई- 1375 मनीला से अहमदाबाद, एआई-162 लंदन से हैदराबाद, एआई-144 नेवार्क-मुंबई-अहमदाबाद, एआई 0381 सिंगापुर से दिल्ली, एआई 1242 ढाका से श्रीनगर,एआई1924 दम्मम से कोच्चि, एआई 1377 कुआलालंपुर से मुंबई, एआई 1375 मनीला से दिल्ली, आईएक्स 350 मस्कट से चेन्नई, आईएक्स 814 दुबई से कन्नूर, आईएक्स 384 दुबई से मंगलूरू और आईएक्स 485 सिंगापुर-बंगलूरू-कोच्चि आने वाली उड़ानें शामिल हैं।

09:36 AM, 12-May-2020

बिहार में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 761 हुई

बिहार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 761 हो गई है।

09:01 AM, 12-May-2020

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70756 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:58 AM, 12-May-2020

अहमदाबाद में 15 मई से कैशलेस होम डिलीवरी, हॉटस्पॉट में सुविधा

कोरोना संक्रमण के बड़े हॉटस्पॉट अहमदाबाद में 15 मई से नकद आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कैशलेस हाेगी। करेंसी नोट पर वायरस के कई दिन तक जीवित रहने की आशंका के चलते कैशलेस भुगतान का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद नगर निगम के मुताबिक, ऐसी सुविधाओं के लिए केवल डिजिटल पेमेंट ही मान्य किया जाएगा। बता दें कि, यहां सात मई से दूध और दवा दुकानें छोड़कर किराना दुकानाें, फल-सब्जी विक्रेताओं के सुपर स्प्रेडर के रूप में चिन्हित हाेने के बाद 15 मई तक राेक लगा दी गई थी।

08:42 AM, 12-May-2020

झारखंड में एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 162 हुई

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि सोमवार रात गिरिडीह का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 162 हो गई है।

08:32 AM, 12-May-2020

आज से नई दिल्ली से शुरू होंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे आज से यात्री ट्रेनें संचालित करेगा। रेलवे नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई रेलगाड़ियों से यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने जा रहा है।

रेलवे के कार्यकारी निदेशक आरडी बाजपेयी ने बताया कि स्टेशनों और ट्रेनों पर सामाजिक दूरियों के सभी मानदंडों का पालन किया जाएगा। केवल बिना लक्षणव वाले व्यक्ति और कंफर्म टिकट वाले लोग ही यात्रा कर सकते हैं। कोई प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की गई।

08:18 AM, 12-May-2020

यूपी में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ ने बताया कि कोरोना के लिए सोमवार को परीक्षण किए गए 1019 नमूनों में से 10 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

08:05 AM, 12-May-2020

नौ महीने की गर्भवती नर्स यहां कर रही लोगों की सेवा

कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक नर्स लोगों के लिए सेवा की मिसाल बन हुई हैं। गजनुरु गांव की रहने वाली नौ महीने की गर्भवती नर्स रूपा परवीन राव, जयचामाराजेंद्र सरकारी अस्पताल में मरीजों को देखने के लिए प्रतिदिन तीर्थहल्ली तालुक जाती हैं। परवीन राव ने बताया कि तालुक अस्पताल कई गांवों से घिरा हुआ है, लोगों को हमारी सेवा की आवश्यकता है। मेरे सीनियर्स ने मुझे छुट्टी लेने के लिए कहा था, लेकिन मैं लोगों की सेवा करना चाहती हूं। मैं दिन में छह घंटे काम करती हूं। मुख्य चिकित्सक ने मुझे बुलाया और मेरे समर्पण की सराहना की, उन्होंने मुझे आराम करने का सुझाव भी दिया।

07:49 AM, 12-May-2020

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में लोगों को बांटी जा रही 'आर्सेनिक एल्बम 30' दवाई

पश्चिम बंगाल के एमएचएमसीएच, मिदनापुर के प्रिंसीपल श्रीमंत साहा ने बताया कि लोगों का प्रतिरक्षा तंत्र बढ़ाने (इम्यून सिस्टम बूस्ट) के लिए आर्सेनिक एल्बम 30 की डोज दी जा रही है। कोरोना से एहतियात के लिए ये दवाई काफी असरदार साबित होगी। आयुष मंत्रालय और सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी के निर्देशानुसार ये दवाई लोगों में बांटी जा रही है।

06:51 AM, 12-May-2020

केरल: 177 भारतीय दुबई से लौटे

दुबई से एक शिशु सहित 177 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक्सप्रेस IX 434 फ्लाइट सोमवार देर रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

06:20 AM, 12-May-2020

कर्नाटक: 1230 प्रवासी मजदूर कलबुर्गी स्टेशन पहुंचे

मुंबई से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1230 प्रवासी मजदूरों को लेकर सोमवार देर रात 2.20 बजे कलबुर्गी रेलवे स्टेशन पहुंची।

06:15 AM, 12-May-2020

बिहार: 1200 प्रवासी मजदूर गया स्टेशन पहुंचे

गुजरात के सूरत से करीब 1200 प्रवासी मजदूर सोमवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के गया स्टेशन पर पहुंचे।

छत्तीसगढ़: ट्रेन से आए 1100 मजदूर
गुजरात के अहमदाबाद से 1100 से अधिक यात्रियों को लेकर एक 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंची।

उत्तराखंड: घर लौटना चाहते हैं बंगाल के 700 पर्यटक
देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पश्चिम बंगाल के लगभग 700 पर्यटक उत्तराखंड के हरिद्वार में फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि हमें यहां कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हम अपने घरों को लौटना चाहते हैं। हम ममता दीदी से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे लिए घर लौटने की व्यवस्था करें।

इस संबंध में उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार के संपर्क में हैं, लेकिन हमें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हमने इन लोगों के ठहरने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की है, लेकिन वह अपने घरों को लौटना चाहते हैं।

04:21 AM, 12-May-2020

दिल्ली के होटलों को बनाया जा रहा है क्वारंटीन सेंटर

विदेश से लौटने वाले लोगों के लिए मध्य दिल्ली के होटलों को क्वारंटीन सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है। एक होटल के मालिक का कहना है, ग्राहकों के आगमन पर उनके तापमान की जांच की जाएगी और उचित सैनिटाइजेशन किया जाएगा, साथ ही पंजीकरण भी पेपरलेस होगा।

01:39 AM, 12-May-2020

इंदौर में 81 नए संक्रमित और दो मौतें

मध्य प्रदेश: इंदौर में 11 मई को 81 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2016 हो गए हैं। दो नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़कर 92 हो गई है।

01:38 AM, 12-May-2020

कुआलालंपुर से चेन्नई लौटे 180 भारतीय

  • वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस के विशेष विमान से 180 भारतीयों को कुआलालंपुर से चेन्नई लाया गया।
  • किसी भी राज्य से कर्नाटक लौटने वाले सभी व्यक्तियों को जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं और जिनमें दिखाई नहीं दिए हैं सभी को क्वारंटाइन में रखा जाएगा। -स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, कर्नाटक सरकार
  • वंदे भारत मिशन के तहत 170 यात्रियों को लेकर अबुधाबी से आई एयर इंडिया की विमान संख्या 1920 हैदराबाद हवाईअड्डे पर उतरी।
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आंध्र प्रदेश सरकारके श्रीशैलम परियोजना के तहत कृष्णा नदी से पानी लेने के लिए नई सिंचाई योजना बनाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि यह योजना एकतरफा और बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया निर्णय राज्य पुनर्गठन अधिनियम के खिलाफ है। सीएम ने घोषणा की कि इसे रोकने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की जाएगी, क्योंकि यह तेलंगाना राज्य के हितों के अनुकूल नहीं है।
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत मालदीव से कोच्चि आ रहे भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस मगर में 202 भारतीय नागरिक सवार हैं। इस जहाज के आज शाम 7 बजे कोच्चि बंदरगाह पर पहुंचने की संभावना है।
  • कर्नाटक के बंगलूरू में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से जुड़ी लैब नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेर्टीज (एनएएल) ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रिकॉर्ड 36 दिन में नॉन इन्वेसिव बीआईपीएपी वेंटिलेटर तैयार किया है। यह एक माइक्रोकंट्रोलर-आधारित सटीक बंद-लूप अनुकूलन नियंत्रण प्रणाली है, जिसमें अंतर्निहित बायोकंपैटिबल '3 डी प्रिंटेड मैनिफोल्ड एंड कपलर' के साथ एचईपीए फिल्टर (अत्यधिक कुशल पार्टिकुलेट एयर फिल्टर) है। ये अनूठी विशेषताएं वायरस के फैलने की आशंका को कम करने में मदद करती हैं।

12:42 AM, 12-May-2020

त्रिपुराः बीएसएफ के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

धालई जिले में आज 750 नागरिक और बीएसएफ में कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसमें बीएसएफ के दो अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब

12:25 AM, 12-May-2020

भारत में कोरोनाः महाराष्ट्र में आज 1026 नए मामले, 53 लोगों की मौत

किसी भी राज्य से कर्नाटक लौटने वाले सभी व्यक्ति, क्वारंटीन में रखे जाएंगे: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, कर्नाटक सरकार 



यहां पढ़ें 11 मई (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें