फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर मांगा सुझाव

Mon, 11 May 2020 11:36 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 126, ओडिशा में 14, बिहार में 11, कर्नाटक में 10 और आंध्र प्रदेश में 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 11-May-2020

त्रिपुराः बीएसएफ के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

धालई जिले में आज 750 नागरिक और बीएसएफ में कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसमें बीएसएफ के दो अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब

10:53 PM, 11-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक मांगा सुझाव, इन बातों से कराया अवगत

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर अंतिम सुझाव देने को कहा है। उन्होंने राज्यों से लॉकडाउन से निपटने के संबंध में व्यापक रणनीति बनाने को कहा है। पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन में क्रमिक ढील के दौरान और बाद में विभिन्न बारीकियों से निपटने के लिए एक खाका बनाना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा, भले ही हम लॉकडाउन में क्रमिक ढील दे रहे हैं लेकिन हमें लगातार याद रखना चाहिए कि जब तक हमें कोई टीका या समाधान नहीं मिल जाता है, तब तक वायरस से लड़ने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सोशल डिस्टेंसिंग है।
  • पीएम मोदी ने कहा, हमारे सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हमें एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। मॉनसून की शुरुआत के बाद, कई गैर-कोरोना बीमारियों का प्रसार होगा, जिसके लिए हमें अपनी चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत करनी होगी।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि वे लगातार आशावादी बने हुए हैं। इस महामारी में जब एक भी राज्य ने निराशा नहीं दिखाई और यह सामूहिक संकल्प भारत को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में जीत दिलाएगा। पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद का युग भी अवसर लाता है कि भारत को लाभ उठाना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह जरूर समझना चाहिए कि कोरोना के बाद से दुनिया बदल चुकी है। अब दुनिया प्री-कोरोना और पोस्ट-कोरोना होगी, जैसा कि विश्वयुद्ध के मामले में होता है। इससे हमारे काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।
  • प्रधानमंत्री ने '2 गज की दूरी' के महत्व पर जोर दिया और कई मुख्यमंत्रियों के द्वारा नाइट कर्फ्यू को लेकर दी गई सलाह से लोग चेतावनी महसूस करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्रियों से निवेदन किया कि लॉकडाउन को लेकर विशेष फीडबैक दें।
  • पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ाई में अच्छी सक्रियता दिखाने और जमीनी स्तर के अनुभव से जुड़ी कीमती सलाह के लिए मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद किया।

10:42 PM, 11-May-2020

दोबारा टेस्ट में नेगेटिव पाए गए एयर इंडिया के सभी पांचों पायलट

एयर इंडिया के सभी पांचों पायलटों का टेस्ट नेगेटिव आया है। इससे पहले ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

विज्ञापन
10:40 PM, 11-May-2020

सात मई को डोंगरी इलाके में 100-125 लोग एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्ला लेने के लिए जमा हुए थे। उन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजेमेंट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हैः मुंबई पुलिस

10:21 PM, 11-May-2020

मई के अंत तक लॉकडाउन का विस्तार किया जाए- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन पर जो भी निर्णय लिया जाता है, हम उससे सहमत होंगे, लेकिन हमारी सलाह है कि मई के अंत तक लॉकडाउन का विस्तार किया जाए।

विज्ञापन
10:18 PM, 11-May-2020

सरकार ने आज 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए

सरकार ने आज 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित पोस्ट डिवलपमेंट रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की दूसरी मासिक किस्त है। यह राज्यों को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगा: वित्त मंत्री का कार्यालय

10:11 PM, 11-May-2020

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए आज रात 9:15 बजे तक लगभग 30,000 पीएनआर जनरेट किए गए और 54,000 से ज्यादा लोगों ने टिकट बुक किएः भारतीय रेलवे अधिकारी
 

 

09:52 PM, 11-May-2020

राजस्थान में आज 174 नए मामले, पांच लोगों ने तोड़ा दम

राजस्थान में आज कोरोना के 174 नए मामले रिपोर्ट किए गए और पांच लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3988 है और कोरोना के कारण अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग

09:38 PM, 11-May-2020

हमने 450 से अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें' चलाई हैं- रेलवे के कार्यकारी निदेशक

हमने 450 से अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें' चलाई हैं और पांच लाख से अधिक प्रवासियों को उनके राज्यों में पहुंचाया गया है। हमारा लक्ष्य एक दिन में 100 से अधिक ट्रेनें चलाने का है और हम इसे हासिल करेंगे: आर डी बाजपेयी, रेलवे के कार्यकारी निदेशक

09:36 PM, 11-May-2020

तमिलनाडु में 79 नए मामले

तमिलनाडु में 79 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1275 हो गई, जिनमें 444 सक्रिय मामले हैं, 801 ठीक/डिस्चार्ज और 30 मौतें शामिल हैं: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग

09:27 PM, 11-May-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1230 नए केस, 36 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1230 नए केस सामने आए हैं और 36 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,401 हो गई है। अब तक राज्य में कोरोना के कारण कुल 868 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र

09:06 PM, 11-May-2020

पश्चिम बंगाल में 124 नए मामले और पांच की मौत

पश्चिम बंगाल में आज 124 नए मामले रिपोर्ट किए गए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2063 हो गएः स्वास्थ्य विभाग

झारखंड में संक्रमितों की संख्या 161 हुई
झारखंड में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 161 हो गई है। इनमें से 80 सक्रिय हैं और 78 ठीक हो गए हैं: स्वास्थ्य विभाग

08:41 PM, 11-May-2020

केरल सीएम पिनराई विजयन पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा, राज्यों की चुनौतियां अलग-अलग हैं, इसलिए राज्यों को लॉकडाउन में उचित छूट देने की स्वतंत्रता देनी चाहिए।

08:38 PM, 11-May-2020

ग्रेटर मुंबई में आज 791 नए मामले, 20 लोगों की मौत

ग्रेटर मुंबई में आज 791 नए मामले सामने आए 20 लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर मुंबई में मामलों की कुल संख्या 14355 हो गई, जिसमें 3110 इलाज/छुट्टी और 528 मौतें शामिल हैं: नगर निगम ग्रेटर मुंबई, महाराष्ट्र
 

08:27 PM, 11-May-2020

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 347 नए मामले

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 347 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 854 हो गई, जिनमें 2780 ठीक / डिस्चार्ज और 513मौतें शामिल हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग

08:09 PM, 11-May-2020

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लॉकडाउन खोलने के पक्ष में

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब भारत सरकार ने सीमाओं को खोलना, ट्रेनों को शुरू करने और हवाई अड्डों को खोलने सहित लगभग सब कुछ खोल दिया है, तो ऐसे में लॉकडाउन को जारी रखने का क्या तर्क है।

07:59 PM, 11-May-2020

मुंबई के धारावी में आज 57 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज 57 नए कोरोना मामले सामने आए। धारावी में अब तक 916 पॉजिटिव मामले मिले हैं और 29 मौतें हो चुकी हैं: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी)

07:58 PM, 11-May-2020

लॉकडाउन पर कोई फैसला काफी सावधानीपूर्वक लिया जाए- उद्धव ठाकरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, कोरोना के मामले मई में चरम पर पहुंच सकते हैं। ऐसा जून-जुलाई में भी हो सकता है। मैंने पढ़ा है कि वुहान में फिर से केस आने लगे हैं, WHO ने इसकी चेतवनी दी है। मेरी सलाह है कि लॉकडाउन पर कोई फैसला काफी सावधानीपूर्वक लिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़े तो महाराष्ट्र में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की जाए। राज्य की पुलिस पर दबाव काफी ज्यादा है और पुलिसकर्मी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं।

07:18 PM, 11-May-2020

तमिलनाडु में आज 798 नए मामले, छह लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 798 और मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8002 हो गई है, जिसमें 5895 सक्रिय मामले, 2051 छुट्टी और 53 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकार का विभाग

07:11 PM, 11-May-2020

1200 प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली दो विशेष ट्रेनें आज जम्मू और कश्मीर के लिए रवाना हुई

लगभग 1200 प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली दो विशेष ट्रेनें आज जम्मू और कश्मीर के लिए रवाना हुई हैं। सरकार ने सभी प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। लोगों को राज्य में घुसने की अनुमति नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: गोवा CM प्रमोद सावंत

कोरोना ने ग्लोबल सिस्टम को तगड़ा झटका दिया है- विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला 
कोरोना ने ग्लोबल सिस्टम को तगड़ा झटका दिया है। ऐसा लगता है कि जिंदगी को पॉज बटन दबाकर रोक दिया गया है। हमें पता है कि जिंदगी बदल चुकी है, लेकिन कितना बदलेगी ये पता नहीं हैः विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला 

07:09 PM, 11-May-2020

राज्य सरकारों से सलाह के बाद ट्रेन, हवाई यात्रा और अंतर-राज्य बस सेवाओं को फिर से शुरू करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा राज्य सरकारों से सलाह के बाद नियमित ट्रेन, हवाई यात्रा और अंतर-राज्य बस सेवाओं को फिर से शुरू करना चाहिए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत 200 दिनों का वेतन दिया जाना चाहिए।

हावड़ा-नई दिल्ली ट्रेन के सभी टिकट 10 मिनट के अंदर हुई बुक 
हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेन की सभी 3AC टिकट 10 मिनट से भी कम समय में बुक हो गई: रेलवे अधिकारी
 

06:59 PM, 11-May-2020

जम्मू और कश्मीर में आज 18 नए पॉजिटिव मामले

जम्मू और कश्मीर में आज 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जम्मू से छह और कश्मीर संभाग से 12। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 879 हो गई हैं, जिनमें 442 सक्रिय मामले शामिल हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार

06:52 PM, 11-May-2020

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पैसेंजर ट्रेन सेवाओं पर रोक लगाने कहा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू नहीं करने का आग्रह किया हैः मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ)

06:51 PM, 11-May-2020

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन बढ़ाने की वकालत

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी के साथ बातचीत में लॉकडाउन बढ़ाने की वकालत की। सीएम ने बेहतर नीति, इकनॉमिक गतिविधियों आदि को ध्यान में रखने का आग्रह किया, ताकि लोगों के जीवनयापन सुरक्षित रहेः सीएमओ पंजाब

06:46 PM, 11-May-2020

पंजाब में आज 54 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1877 पहुंची

पंजाब में आज 54 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ यहां मामलों की कुल संख्या पंजाब में 1877 तक पहुंच गई है। पंजाब में 1678 मामले सक्रिय हैं और अब तक कोरोना के कारण 31 लोगों की जान जा चुकी हैः पंजाब स्वास्थ्य विभाग

06:43 PM, 11-May-2020

ICMR/NCDC देश के चुनिंदा जिलों में जनसंख्या आधारित सीरो सर्वे करने जा रहा है

ICMR/NCDC देश के चुनिंदा जिलों में जनसंख्या आधारित सीरो सर्वे करने जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला स्तर पर SARS-COV2 संक्रमण के प्रसार की प्रवृत्ति की निगरानी करना है। RT-PCR टेस्ट के लिए इसमें लोगों का स्वैब सैंपल एकत्र किए जाएंगे। इसके अलावा नमूनों में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट एंटी-बॉडी टेस्टिंग ELISA किट के माध्यम से किया जाएगाः स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 

06:42 PM, 11-May-2020

जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद ने कोरोना महामारी को देखते हुए कैदियों को सशर्त जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई।

06:19 PM, 11-May-2020

ओडिशा में कुल मामलों की संख्या अब 394 हुई

ओडिशा में तीन और मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 394 हो गई है, जिसमें 306 सक्रिय मामले, 85 ठीक, और 3 मौतें शामिल हैं: ओडिशा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग

06:15 PM, 11-May-2020

बिहार में नौ और कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संख्य हुई 733

बिहार में नौ और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 733 हो गई है: राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), संजय कुमार

06:12 PM, 11-May-2020

रेलवे ने 30 विशेष ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी है

भारतीय रेलवे ने 12 मई से प्रभावी होने वाली 30 विशेष ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी है।
 
 

05:32 PM, 11-May-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 14 नए मामले,संक्रमितों की संख्या 862

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 14 और नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 862 हो गई है, जिनमें 426 ठीक/डिस्चार्ज और 31 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग

कर्नाटक सरकार ने एक विशेष निवेश कार्य बल का गठन किया है
कर्नाटक सरकार ने "कोरोना वायरस प्रकोप के चलते चीन से अपने विनिर्माण ठिकानों को स्थानांतरित करने की तलाश कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लुभाने के लिए" एक विशेष निवेश कार्य बल का गठन किया है।
 

05:29 PM, 11-May-2020

अहमदाबाद में होम डिलीवरी में कैशलेस भुगतान अनिवार्य कर दिया है

गुजरात के अहमदाबाद में होम डिलीवरी में कैशलेस भुगतान अनिवार्य कर दिया है। नोटों से कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से ही भुगतान किया जाएगा। डिलीवरी स्टाफ को आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य हैः गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता

04:57 PM, 11-May-2020

पांच पुलिसकर्मियों को हुआ था कोरोना, रिपोर्ट आई नेगेटिव

बिहार सैन्य पुलिस में पांच पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनके संपर्कों का पता लगाया गया और 77 सैंपल को टेस्ट के लिए भेज दिया गया था। उनलोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक बिहार में 15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं: बिहार के एडीजी जितेंद्र कुमार

04:48 PM, 11-May-2020

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर डेटा डाला जा रहा है- रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर डेटा डाला जा रहा है। थोड़ी देर में टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी, असुविधा के लिए खेद है।

04:46 PM, 11-May-2020

अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जा चुका है

अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जा चुका है। यह कल से जीयो फीचर स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। हमने आरोग्य सेतु उपयोगकर्ताओं के डेटा की गोपनीयता पर बहुत काम किया है,ऐप उपयोगकर्ताओं के डेटा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा: अजय साहनी, सशक्त समूह 9 के अध्यक्ष 

04:31 PM, 11-May-2020

सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह- रेल मंत्रालय

सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप्लिकेशन को डाउनलोड करने और इसका उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रेन के अंदर कोई लिनन, कंबल और पर्दे उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा के लिए अपने स्वयं के कंबल लाएं। इसके अलावा खानपान शुल्क को किराया में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रीपेड भोजन बुकिंग, ई-कैटरिंग की सुविधा नहीं है। आईआरसीटीसी भुगतान के आधार पर सीमित खाने और पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो खाने और पानी पीने की व्यवस्था खुद करें: रेल मंत्रालय

04:19 PM, 11-May-2020

ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 391 हुई

राउरकेला, केंद्रपाड़ा से कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है, जबकि गंजाम से 12 केस रिपोर्ट किए गे हैं। ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 391 हो गई है: राज्य सरकार

04:14 PM, 11-May-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-

  • देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67152 हो गए 
  • देश में कोरोना के अब तक 44029 सक्रिय मामले हैं
  • देश में अब तक कोरोना के 20917 मरीज ठीक हुए
  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4213 नए मामले सामने आए और 1559 मरीज ठीक हुए
  • कोरोना के लक्षण छिपाएं नहीं, सामने आएं
  • डिस्चार्ज नीति को बदल दिया गया है 
  • कई देशों ने अपनी नीति में टेस्ट-आधारित रणनीति और समय-आधारित रणनीति में बदलाव किए हैं। 
  • हमने भी इस आधार पर बदलाव किए हैं
  • कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 31.15 फीसदी हुआ

04:06 PM, 11-May-2020

गृह मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः

  • वंदे भारत से 4000 से ज्यादा भारतीय लौटे
  • पांच लाख लोगों को ट्रेन से उनके घरों तक पहुंचाया गया
  • प्रवासी मजदूर पटरी या सड़क का इस्तेमाल न करें
  • अब तक 468 ट्रेन चलाई जा चुकी हैं
  • कल से नई दिल्ली से 15 जगहों के लिए ट्रेन चलेंगी
  • स्पेशल ट्रेनों की समीश्क्षा की गई है
  • स्टेशन पर पैसेंजर की जांच होगी
  • यात्रो को मास्क पहनना अनिवार्य होगी

03:45 PM, 11-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांचवीं बार कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों से कर रहे हैं बात। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण भी हैं मौजूद।
 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम पर चर्चा के लिए देशभर के मुख्यमंत्रियों की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए: मुख्यमंत्री कार्यालय, छत्तीसगढ़





 

03:28 PM, 11-May-2020

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक भी मामला नहीं

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना के कुल 68 मामले हैं, जिनमें से 46 ठीक हो गए हैं और एक की मौत हो चुकी है। राज्य में 21 सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य विभाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना पर मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठक में हिस्सा लिया: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय



येदियुरप्पा ने किया कोरोना टेस्टिंग सुविधाओं में परिवर्तित की गई चार बसों का उद्घाटन
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बंगलूरू में कोरोना टेस्टिंग सुविधाओं में परिवर्तित की गई चार बसों का उद्घाटन किया।



श्रमिक ट्रेन 1216 प्रवासी श्रमिकों को लेकर झारखंड रवाना

चौथी श्रमिक ट्रेन आज 1216 प्रवासी श्रमिकों को लेकर झारखंड रवाना हुईः मोहाली जिला जनसंपर्क कार्यालय, पंजाब

03:22 PM, 11-May-2020

प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत शुरू

कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं।

03:17 PM, 11-May-2020

अब तक 2.26 लाख प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश पहुंच चुके हैं

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब तक 184 ट्रेनों से 2.26 लाख प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे हैं। आज 55 से ज्यादा ट्रेने उत्तर प्रदेश पहुंचेंगी। लगभग एक लाख प्रवासी मजदूर अपने सुविधा अनुसार अपने साधनों से प्रदेश में आए हैं। यह बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

उन्होंने बताया कि अब 42 स्टेशनों पर ट्रेनें आएंगी। अब तक लखनऊ में 22, जौनपुर 9, कानपुर 7, गोरखपुर 28, प्रयागराज 11,वाराणसी 8, गोंडा 8, उन्नाव में 7 ट्रेनें पहुंची हैं।

03:11 PM, 11-May-2020

बीएसएफ के छह जवान कोरोना पॉजिटिव

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के छह और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें  त्रिपुरा और दिल्ली से एक-एक, कोलकाता से चार लोग शामिल हैं। इन सभी का कोरोना हेल्थ केयर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

03:04 PM, 11-May-2020

कांग्रेस बोली- भाजपा 'सूट-बूट की सरकार' के वास्तविक रूप को दिखा रही है

कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों द्वारा श्रम कानून में संशोधन करने पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि शर्मनाक है कि भाजपा शासित राज्यों ने विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन किया। यह 'सूट-बूट की सरकार' के वास्तविक स्वरूप पर को दर्शाता है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से आग्रह किया है कि वह राज्यों के श्रमिकों के बुनियादी अधिकारों को खत्म करने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन करने की अनुमति देने से इनकार करें।

02:57 PM, 11-May-2020

ट्रेन रद्द होने के बाद निरमा कारखाने के श्रमिकों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश जाने वाली एक श्रमिक विशेष ट्रेन रद्द होने के बाद गुजरात के भावनगर जिले में निरमा लिमिटेड कंपनी के डिटर्जेंट पाउडर कारखाने में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिक सोमवार की सुबह कथित तौर पर हिंसा पर उतर आए और उन्होंने कर्मचारियों की एक बस को क्षति पहुंचाई। पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना काला तालाव क्षेत्र में स्थित निरमा के कारखाने के समीप श्रमिकों की कॉलोनी में हुई।

राठौड़ ने कहा कि श्रमिकों ने यह सोचकर क्रोधित हो उठे कि कंपनी उन्हें लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य नहीं जाने देगी जो सच नहीं था। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह कुछ श्रमिक भावनगर रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन पकड़ने वाले थे। जब उन्हें कर्मचारियों की बस से स्टेशन ले जाया जा रहा था तब कंपनी प्रबंधन को पता चला कि ट्रेन किसी कारणवश रद्द कर दी गई है। इसलिए बस आधे रास्ते से ही श्रमिकों की कॉलोनी में वापस आ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंगा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दस श्रमिकों को गिरफ्तार करने की प्रकिया जारी है।

02:53 PM, 11-May-2020

विशेष आर्थिक क्षेत्र के इकाइयों के लिए लीज रेंट में नहीं होगी बढ़ोतरी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) इकाइयों के लिए पट्टे के किराए (लीज रेंट) में कोई वृद्धि नहीं होगी। पहली तिमाही के लीज रेंट का भुगतान सभी सेज इकाइयों के लिए 31 जुलाई 2020 तक के लिए टाल दिया गया है।

02:47 PM, 11-May-2020

बिहार में 15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य में अब तक 15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

02:34 PM, 11-May-2020

राजस्थान में 126 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3940 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज दोपहर एक बजे तक राज्य में 126 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3940 हो गई है। जिसमें से 1566 सक्रिय हैं और 110 लोगों की मौत हो गई है।

02:31 PM, 11-May-2020

केवल कंफर्म टिकट वालों को ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति

भारतीय रेलवे द्वारा मंगलवार से शुरू होने जा रहे ट्रेनों के संचालन को लेकर गृह मंत्रालय ने व्यक्तियों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इसमें कहा गया है कि केवल कंफर्म ई-टिकट वाले लोगों को ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 

वहीं, रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्पेशल ट्रेन में किराया लगभग राजधानी एक्सप्रेस के बराबर लगेगा। एडवांस टिकट सात दिनों का होगा। वेटिंग और आरएसी टिकट नहीं काटे जाएंगे। साथ ही टिकट कैंसल कराने पर 50 प्रतिशत की कटौती होगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कंबल नहीं दिया जाएगा।
 
 

01:43 PM, 11-May-2020

स्वदेशी कोरोना टेस्ट किट विकसित करने का जीसीसी बायोटेक इंडिया ने किया दावा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित निजी फर्म जीसीसी बायोटेक इंडिया ने दावा किया है कि उसने स्वदेशी 'वास्तविक समय' कोरोना टेस्ट किट विकसित किया है, जिसकी लागत एक परीक्षण के लिए केवल 500 रुपये है।

आर मजूमदार, एमडी, जीसीसी बायोटेक इंडिया ने बताया कि दो महीने की रिसर्च के बाद हमने यह किट बनाया है। यह लागत प्रभावी है, क्योंकि इसमें लगाए गए सभी उपकरण हमारे द्वारा उत्पादित हैं। हमने एक करोड़ परीक्षण किट बनाए हैं और स्टोर में 40 लाख हैं। यदि भारत प्रतिदिन तीन लाख परीक्षण कर सकता है, तो हम बिना किसी समस्या के सरकार का समर्थन कर सकेंगे।

मजूमदार ने बताया कि हमें एक मई 2020 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से स्वीकृति प्राप्त हुई है।

01:32 PM, 11-May-2020

15 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

देशभर में कोरोना से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान 15 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्य पुजारी के साथ 26 अन्य लोगों को मंदिर में जाने की इजाजत होगी। अभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जोशीमठ के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट अनिल चान्याल ने यह जानकारी दी।
 

01:27 PM, 11-May-2020

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट का किया दौरा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक संयुक्त टीम ने उड़ानों की बहाली से पहले दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया और तैयारियों का विस्तृत विवरण लिया। संयुक्त टीम डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और सीआईएसएफ के अधिकारी शामिल थे।

12:56 PM, 11-May-2020

प्रवासी मजदूरों को घर वापसी में आ रही दिक्कतें

कोरोना लॉकडाउन के दौरान जम्मू के कठुआ में फंसे लोग साइकिल से मध्यप्रदेश जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी दशरथ ने बताया कि मैं चार दिन से लगातार साइकिल चला कर आ रहा हूं। लखनपुर सीमा वालों ने निकाल दिया था, लेकिन पंजाब बॉर्डर वालों ने बोला कि पास,परमिशन लेकर आओ तो जाने देंगे। पास के लिए हमने एसपी और एसएचओ साहब से बात की पर कोई जवाब नहीं मिला। बोले चार दिन में गाड़ी करवा देंगे।

वहीं, इस पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि जब तक उनका स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट उनको स्वीकार नहीं कर लेता तब तक हम उन्हें आवागमन की अनुमति कैसे दें। हम उनको यहां रख कर उनके खाने-पीने का प्रबंध देख रहे हैं। हम उनसे कह रहे हैं कि उनके लिए गाड़ियों की व्यवस्था कर दी जाएंगी बस एक सिस्टम के साथ चलो।

12:43 PM, 11-May-2020

आईटीबीपी के संरक्षण में 900 से अधिक ट्रक पहुंचे कारगिल

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पिछले पिछले 21 दिनों में जोजी ला से कारगिल तक आवश्यक आपूर्ति करने वाले 900 से अधिक ट्रकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया है।

12:22 PM, 11-May-2020

आंध्र प्रदेश में 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2018 हुई

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 38 मामलों में से 26 गुजरात, एक कर्नाटक से वापस आया है और आठ लोग चित्तूर जिले से हैं, जो चेन्नई के कोयंबेडू बाजार से लौटे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2018 हो गई है।

12:19 PM, 11-May-2020

कर्नाटक में 10 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 858 हुई

कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 858 हो गई है। जिसमें से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है और 422 ठीक होकर डिसचार्ज हुए हैं।

12:07 PM, 11-May-2020

फिलीपींस से अहमदाबाद आने के लिए मनीला एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय

वंदे भारत मिशन के तहत लॉकडाउन के दौरान फिलीपींस में फंसे भारतीय वापस आने के लिए मनीला एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। मनीला से गुजरात के अहमदाबाद के लिए आज यहां से एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा।

12:05 PM, 11-May-2020
Labour - फोटो : ANI

कुछ लोग अब भी पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं

दिल्ली में बिहार के पूर्णिया का रहने वाला एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि मैं यहां वेल्डिंग का काम करता था। यहां खाने-पीने, नहाने-धोने सब चीजों की दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से हम लोग पैदल गांव जा रहे हैं। हमें सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों के बारे में कोई सूचना नहीं है। उसने बताया कि सारी मजदूरी घर भेज दी थी। हम दो दिन से भूखे हैं। कोई रोजगार नहीं है, पैदल घर जा रहे हैं। सोचा जब यहां भी मरना है भूखे प्यासे, तो रस्ते में मर जाएंगे भूखे प्यासे। हमारे पास न मोबाइल है न पैसे हैं, कुछ नहीं है।किसी ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

11:26 AM, 11-May-2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1200 की जगह अब 1700 लोग करेंगे सफर

भारतीय रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 'श्रमिक स्पेशल ट्रेनें' अब गंतव्य तक जाने से पहले तीन जगहों पर रुकेंगी। ट्रेनों में 1200 की जगह अब 1700 लोग करेंगे सफर।
 

11:11 AM, 11-May-2020
Special evacuation flight - फोटो : ANI

अमेरिका से 118 भारतीय पहुंचे हैदराबाद

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1617 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से 118 भारतीय नागरिकों को लेकर हैदराबाद हवाई अड्डे पर आज उतरा।

11:10 AM, 11-May-2020

झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 160

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 160 मामले सामने आए हैं। इसमें 79 सक्रिय मामले हैं और 78 ठीक / डिस्चार्ज हो चुके हैं।

11:06 AM, 11-May-2020

दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 7233 हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में, संसार में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ये समझना होगा कि कोरोना जो वायरस है वो कोई दो या तीन महीने का नहीं है ये काफी समय तक दुनिया में रहने वाला है। हमें कोरोना के साथ रहने के तौर-तरीके सीखने होंगे। उन्होंने बताया कि 10 मई आधी रात तक दिल्ली में कोरोना के 310 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 7233 हो गई है। हमने सभी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे रोजाना मौतों की रिपोर्ट के साथ सारांश प्रस्तुत करें।

10:59 AM, 11-May-2020

रेल राज्यमंत्री बोले- सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानदंडों का किया जाएगा पालन

12 मई से यात्री ट्रेनें चलाने के फैसले पर रेल राज्य मंत्री सुरेश आंगड़ी ने कहा कि ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। केवल कन्फर्म टिकट वालों को ही सफर की अनुमति होगी। यात्री ट्रेनों में बुकिंग के लिए सभी सीटें उपलब्ध नहीं होंगी।

10:51 AM, 11-May-2020

गुजरात से 1383 मजदूर पहुंचे मध्यप्रदेश

कोरोना लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे मध्यप्रदेश के 1383 लोगों को मोरबी से एक श्रमिक विशेष ट्रेन लेकर आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची। भोपाल सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राजेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें बसों द्वारा उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा।

10:39 AM, 11-May-2020

दिल्ली में श्रम शक्ति भवन सील

ऊर्जा मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद दिल्ली में श्रम शक्ति भवन को प्रोटोकॉल के अनुसार सील कर दिया गया है। पॉजिटिव कर्माचारी का कार्यालय श्रम शक्ति भवन में ही है। साथ ही सभी कर्मचारियों को अगले नोटिस तक घर से काम करने की सलाह दी गई है।

10:32 AM, 11-May-2020

बिहार में 11 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 707 हुई

बिहार के प्रमुख स्वास्थय सचिव संजय कुमार के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 707 हो गई है।

10:20 AM, 11-May-2020

पी चिदंबरम ने यात्री ट्रेनें चलाने का किया स्वागत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि हम अंतरराज्यीय यात्री ट्रेनों के संचालन को सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। सड़क परिवहन और हवाई परिवहन को भी इसी तरह का शुरू किया जाना चाहिए।

10:14 AM, 11-May-2020

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को श्रमिक विशेष ट्रेन चलाने में सहयोग करने और फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के आवागमन की सुविधा के लिए पत्र लिखा है।

पत्र में भल्ला ने कहा है कि सभी राज्य चिकित्सा पेशेवरों, पैरामेडिक्स, स्वच्छता कर्मियों और एंबुलेंसों को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति दें और सभी मेडिकल स्टाफ के साथ सभी निजी क्लीनिकों को खोलना सुनिश्चित करें। इन सभी लोगों को अंतरराज्यीय आवागमन की भी सुविधा होगी।

10:08 AM, 11-May-2020

राजस्थान में 84 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3898 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 84 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3898 हो गई है। जिसमें से 1537 सक्रिय मामले हैं और 108 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

09:47 AM, 11-May-2020

उधमपुर में दुकानों को खुलने की अनुमति

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार ऑरेंज जोन में स्टैंडअलोन की दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है। दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन डे-वाइज रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी जो रोस्टर में तैयार किया गया है।

09:42 AM, 11-May-2020

ओडिशा में 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 391 हुई

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में 14 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 391 हो गई है।

09:38 AM, 11-May-2020

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 16 नए मामले दर्ज

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ की ओर से बताया गया कि कोरोना के लिए रविवार को 755 नमूनों के परीक्षण किए गए थे। जिनमें से 16 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

09:32 AM, 11-May-2020

वंदे भारत मिशन के तहत आज सात उड़ाने होंगी संचालित

वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का आज पांचवां दिन है। आज कुल सात विशेष निकासी उड़ानें संचालित की जाएंगी। इन उड़ानों में- लंदन से दिल्ली फिर दिल्ली से बंगलूरू, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई फिर मुंबई से हैदराबाद, ढाका से मुंबई, दुबई, से कोच्चि, अबू धाबी से हैदराबाद, कुआलालंपुर से चेन्नई और बहरीन से कोझीकोड शामिल हैं।

09:25 AM, 11-May-2020
air india - फोटो : ANI

लंदन से बंगलूरू पहुंचे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक

वंदे भारत मिशन के तहत इंग्लैंड के लंदन से 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह बंगलूरू पहुंची।

09:07 AM, 11-May-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 67152 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:57 AM, 11-May-2020

घर में एकांतवास को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के या पूर्व-लक्षणात्मक मरीजों को घर में ही आइसोलेशन में रखने को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
 

08:33 AM, 11-May-2020

ईंट भट्टे पर काम शुरू होने से मजदूरों को राहत

उत्तर प्रदेश में ईंट भट्टे पर काम शुरू होने से मजदूरों को काफी राहत मिली है। मुरादाबाद में ईट के भट्टे पर काम कर रहे एक मजदूर (जमाल) ने बताया कि काम शुरू होने से मैं बहुत खुश हूं। अब हमें रोजी-रोटी मिलने लगी है। पहले बहुत दिक्कत हो रही थी लेकिन फिर से काम शुरू होने से हमें काफी राहत मिली है। हमें 425 रुपये मजदूरी मिलती है।

08:08 AM, 11-May-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर देश के वैज्ञानिकों को किया सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहे हैं। हमें 1998 में इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया को कोरोना से मुक्त बनाने के प्रयासों में तकनीक कई मदद कर रही है। मैं उन सभी को सलाम करता हूं जो कोरोना वायरस को हराने के तरीकों पर अनुसंधान और नवाचार (नई खोज) में सबसे आगे हैं। पृथ्वी को स्वस्थ और बेहतर ग्रह बनाने के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल करते रहें।

07:51 AM, 11-May-2020

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी

लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। देश में लॉकडाउन 17 मई तक लागू है।

07:11 AM, 11-May-2020

दिल्ली: गाजीपुर मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोग

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच गाजीपुर में थोक फल और सब्जी मंडी में लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए पहुंचे।

06:48 AM, 11-May-2020

अमेरिका से मुंबई आए 225 भारतीय

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान 225 भारतीयों को मुंबई लेकर आई है।

सूरत से 1200 यात्री उत्तराखंड रवाना
उत्तराखंड के काठगोदाम के लिए सुबह 4 बजे 1200 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन सूरत (गुजरात) से रवाना हुई। -मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड

06:43 AM, 11-May-2020

अमेरिका: मुंबई के लिए रवाना होने एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय नागरीक

अमेरिका में भारतीय यात्री मुंबई आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होने के लिए नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यह फ्लाइट मुंबई के बाद गुजरात के अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच शुरू हो गई है। 

झारखंड: गिरिडीह में तीन और कोरोना पॉजिटिव
गिरिडीह में रविवार देर रात तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी हाल ही में सूरत से लौटे थे। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। -नितिन मदन कुलकर्णी, झारखंड स्वास्थ्य सचिव

04:43 AM, 11-May-2020

रेलवे ने घटाई सभी ट्रेनों की रफ्तार

औरंगाबाद में हुए हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने सभी मालगाड़ियों की गति कम कर दी है। खड़गपुर-भद्रक खंड पर भी विशेष ट्रेनों की गति को कम करके 40 किमी प्रति घंटा कर दिया है। प्रवासी मजदूरों की आवाजाही को देखते हुए यह गति सीमा सोमवार सुबह तक लागू रहेगी। यह जानकारी रेलवे के अधिकारी के हवाले से दी गई है।

हरियाणा: 267 प्रवासी मजदूर बस से यूपी भेजे गए
हरियाणा के अंबाला से 267 प्रवासी मजदूरों को हरियाणा रोडवेज की सात बसों से रविवार को उत्तर प्रदेश भेजा गया।

03:33 AM, 11-May-2020

फिलिपींस से लौटे 1387 भारतीय

वंदे भारत मिशन के तहत फिलिपींस के मनीला से 241 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान 1387 मुंबई पहुंच गया है। -डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री 

गोवा: जम्मू और कश्मीर के लिए ट्रेन रवाना

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर के लिए गोवा से 1055 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन रविवार रात रवाना हुई।
 

01:15 AM, 11-May-2020

मध्यप्रदेश: इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़ी

इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि 10 मई लिए 77 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही इंदौर जिले में संक्रमितों की संख्या 1935 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 90 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है।
 

 

12:45 AM, 11-May-2020

तिरुवनंतपुरम: प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर किया पथराव

ओरुवथिलकोटा में रविवार को प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लगभग 700 प्रवासी मजदूर घर लौटने की व्यवस्था की मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया।

12:22 AM, 11-May-2020

ऑनलाइन ही होगी टिकटों की बुकिंग: रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केवल आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से ही टिकट ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। एजेंटों (आईआरसीटीसी और रेलवे दोनों) के माध्यम से टिकटों की बुकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। तत्काल और प्रीमियम तत्काल की सुविधा नहीं होगी। करंट बुकिंग की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।

12:20 AM, 11-May-2020

भारत में कोरोना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर मांगा सुझाव

केरल: दूसरे राज्यों से लौटे लोगों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी
केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने देश के अन्य हिस्सों से राज्य में आने वाले लोगों को उनके घर में ही क्वारंटाइन रहने लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत लौटने वाले सभी लोगों को चिकित्सा परीक्षण कराना होगा। किसी व्यक्ति के बीमार होने या लक्षण पाए जाने पर उसे उपचार होने तक अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा।



उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और जिनमें कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं, उन्हें घर में ही 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें