भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त करने के लिए तीन C-130J परिवहन विमान के साथ तीन सुखोई -30, तीन मिग -29 और जगुआर सहित नौ लड़ाकू विमान दिल्ली के ऊपर उड़ान भरेंगे। साथ ही कई हेलीकॉप्टर अस्पतालों पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार करेंगे।
कर्नाटक सरकार प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को चार तारीख से आवागमन की अनुमति देगी। राज्य के लोगों के लिए पास जारी किए जाएंगे।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 333 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5054 हो गई। इनमें से 896 ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि राज्य में 262 लोगों की मौत हो चुकी है: गुजरात पुलिस विभाग
हिमाचलः कर्फ्यू में ढील को पांच घंटे तक बढ़ाने का फैसला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में सोमवार से कर्फ्यू में ढील को पांच घंटे तक बढ़ाने का फैसला किया है: हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में 5200 बॉक्स अवैध शराब बरामद की
हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में 5200 बॉक्स अवैध शराब बरामद की। बाजार में इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कहा है कि जो लोग दूसरे राज्यों से कर्नाटक और कर्नाटक से दूसरे राज्यों की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें 'Sevasindhu' वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा, फिर सभी सूचनाओं को सरकार के माध्यम से साझा किया जाएगा।
देश में जारी लॉकडाउन के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके अनुसार 17 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा।
गुजरात के राजकोट के परड़ी इलाके में कोरोना लॉकडाउन के बीच ही एक स्कूल को खोला गया। इस दौरान करीब 100 बच्चे अपने टेस्ट रिजल्ट लेने के लिए स्कूल भी पहुंचे। जिला पंचायत समिति के चेयरमैन का कहना है कि जांच जारी है, दोषी व्यक्ति को सजा दी जाएगी।
जम्मू और कश्मीर में सेना ने बडगाम में एक समर्पित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की है। चिनार कोर के तहत ओल्ड एयर फील्ड, रंगरेथ में यह सुविधा केंद्र खोली गई है। इस केंद्र में लगभग 250 रोगियों की सेवा की जा सकती है।
महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए नासिक रोड रेलवे स्टेशन से 839 प्रवासी श्रमिकों को लेकर 'श्रमिक विशेष ट्रेन' रवाना हुई।
झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 113 पॉजिटिव मामले हैं और 2 मौतें हुई हैं।
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 74 पर पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 1545 हो गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 10 से ज्यादा पॉजिटिव मामले अगर किसी जिले में हैं तो उसको 'रेड जोन' माना जाता है। दिल्ली में 11 जिले हैं और सभी रेड जोन में आते हैं। रेड जोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी।
लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु के रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम सागर का जल बहुत साफ हो गया है। अग्नि तीर्थम सागर के किनारे पूजा-पाठ करने आए श्रद्धालु पूजा का सामान और कपड़े यहीं छोड़ जाते थे, जिससे ये काफी प्रदूषित रहता था। लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से यहां श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं।
पुणे के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित 68 साल के एक मरीज का निधन हो गया। पुणे में मृतकों की संख्या 100 हो गई है।
देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के बाहर बड़ी तादाद में लोग दिखे। इस दौरान ये लोग सामाजिक दूरी को पूरी तरह से नजरअंदाज करते दिखे। देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
कर्नाटक: कोरोना लॉकडाउन के बीच हुबली में ईंट निर्माण कारखानों में काम करने वाले पड़ोसी जिलों के लगभग 1400 प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिलों में भेज दिया गया।
पंजाब: लॉकडाउन में फंसे यूके के 271 नागरिक अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटिश एयरवेज की विशेष विमान से अपने देश लौट गए।
मध्यप्रदेश: एसडीएम जी धनगर के मुताबिक भिवंडी से यूपी जा रहा एक प्रवासी मजदूर बड़वानी के बिजवासन के पास साइकिल से गिर गया। वह अचेत अवस्था में पाया गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन वहां वह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गोई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अब तक, 5 ट्रेनों ने संबंधित राज्य सरकारों के अनुरोध पर प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और अन्य लोगों को ले जाने वाली अपनी यात्रा शुरू की है। ये ट्रेनें हैं - हटिया से लिंगमपल्ली, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना और कोटा से हटिया तक: रेलवे अधिकारी
दिल्ली सरकार राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन की वजह से फंसे अपने छात्रों को वापस लाने के लिए 40 बसें भेज रही है। कश्मीरी गेट से बसों के साथ जा रहे अधिकारियों को अंतिम समय में जानकारी दी गई: कैलाश गहलोत, दिल्ली परिवहन मंत्री
कोटा में झारखंड के छात्रों का पहला जत्था रांची के लिए रवाना हो गया है। मैं केंद्र सरकार, अशोक गहलोत जी और राजस्थान सरकार में पदाधिकारियों को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद देता हूं। कल धनबाद के लिए एक और ट्रेन शुरू होगी: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
रांची: लॉकडाउन के बीच तेलंगाना से विशेष ट्रेन से 1250 प्रवासी मजदूर झारखंड पहुंचे। रांची के उपायुक्त राय महिमापत राय ने कहा कि 1250 से अधिक लोग आए हैं, उन्हें उनके संबंधित जिलों में ले जाया जाएगा और वहीं पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
राज्य सरकारों के अनुरोध पर ही विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। जो कोई भी यात्रा करना चाहता है, उसे केवल राज्य सरकारों से संपर्क करना चाहिए: भारतीय रेलवे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुलपतियों को सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र की योजना बनाने को कहा है।
राज्य सरकारों द्वारा नामित और पंजीकृत लोगों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की योजना बनाई जा रही है। किसी भी परिस्थिति में किसी को भी रेलवे स्टेशनों की ओर नहीं जाना चाहिए। किसी व्यक्ति को टिकट जारी नहीं किए जाएंगे, किसी भी अनुरोध को नहीं माना जाएगा: मध्य रेलवे
दिल्ली में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में से चार जोन को हटा दिया गया है जिसके बाद राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 97 हो गई है।
यहां पढ़ें 1 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स