एमपी के इंदौर में 26 नए संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही जिले में 53 लोगों की मौत समेत संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 945 हो गए हैं।
लेखक किशोर मकवाना द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी कविता को लोगों ने खूब पसंद और शेयर किया। इसके बाद पीएम ने लोगों का आभार जताया और कविता के बारे में बताया।
पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने कहा है कि पटियाला में 18 नए कोरोना मामले मिले हैं, ये सभी मूल राजपुरा मामले से संबंधित हैं।
मुंबई के भाटिया अस्पताल में एक डॉक्टर समेत छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज भाटिया अस्पताल के आईसीयू केयर यूनिट में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि महाराष्ट्र और दिल्ली में कई सारे पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हमने राजस्थान में संक्रमण को रोकने के लिए पत्रकारों का परीक्षण करने का निर्णय लिया है।
राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (बी) विंग को सील कर दिया गया है और एनडीएमसी को पूरे विंग को सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है।
बिहार में आज कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से पटना में तीन, बिहारशरीफ में एक और पूर्वी चंपारण में एक मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस ने सड़क पर दी सजा।
बिहार में कोटा से बेटी को वापस लाने के लिए भाजपा विधायक को पास जारी करने के लिए अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सघन चेकिंग
कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही है। दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यातायात परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है, केवल आवश्यक सेवाओं का प्रतिपादन करने वाले और वैध पास रखने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही है।
दिल्ली में आजादपुर सब्जी मंडी के पास आज सुबह ट्रैफिक...
A total of 4,62,621 samples from 4,47,812 individuals have been tested as on 21 April 2020, 9 PM. Today, on 21 April 2020, till 9 PM 26,943 samples have been reported: Indian Council of Medical Research #COVID19 pic.twitter.com/R8blpwIZs9
— ANI (@ANI) April 21, 2020
इंदौर में 12 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, इसमें एक एसएचओ की मौत हो चुकी है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी ने दिल्ली-नोएडा/ग्रेटर नोएडा को कुछ विशेष छूट के साथ पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए।
यहां पढ़ें 21 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स