ओडिशा में आज एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या तीन हो गई है। सभी मामले भुवनेश्वर से हैं।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11 हो गई है। संक्रमित व्यक्ति स्वीडन की यात्रा करके लौटा है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के पांच मामले और पॉजिटिव आए हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 15 हो गई है। वहीं इंदौर एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुंचा 130। आज महाराष्ट्र सरकार ने 24 घंटे जरूरी सामान की दुकानें खोले जाने को मंजूरी और 10 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ने जैसे बड़े फैसले लिए हैं।
आईसीएमआर ने देशभर में 35 निजी लैब को कोविड 19 परीक्षण के लिए मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालातों और इसके सामाजिक, आर्थिक असर को लेकर चर्चा की।
राजस्थान में कोरोना वायरस के पांच नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 4 पहुंच गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक महीने का वेतन पीएम राहत कोष में देने का एलान किया। उन्होंने सभी से आगे आने और योगदान करने के लिए कहा। बता दें कि इससे पहले गडकरी ने घोषणा की थी कि किसी भी टोल नाके पर गाड़ियों से फिलहाल टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य में जरूरी सामान मुहैया करा रहीं दुकानों को 24 घंटे खोले रखने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस के अबतक 125 मामले सामने आ चुके हैं। आज यहां चार नए मामले सामने आए।
नागपुर के पहले कोरोना वायरस मरीज को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिली। उसका दूसरा सैंपल भी नेगेटिव पाया गया है: डॉ. अजय कियोलिया
डीजीसीए ने कहा है कि उसकी कमर्शियल विमान सेवा 14 अप्रैल 2020 शाम 6.30 बजे तक बंद रहेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमानों पर इस तरह की कोई पाबंदी नहीं है।
कर्नाटक में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वायरस से मौत का यह मामला राज्य में पुष्ट हुए चार नए मामलों में शामिल था। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 55 है।
सीआरपीएफ कर्मियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। सीआरपीएफ ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में चुनौती का सामना करने के लिए हम देश के साथ खड़े हैं। हमारे कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है।
पंजाब में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है। आज दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक शहीद भगत सिंह नगर का है जो दूसरे मरीज के संपर्क में आकर पीड़ित हुआ। दूसरा मरीज जालंधर का है और विदेश यात्रा कर चुका है।
सीएम पिनरई विजय ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामले बढ़कर 126 पहुंच गए है। बता दें कि ये संख्या देश में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 125 कोरोना मरीज मिले हैं।
कोलकाता के एक बाजार में सीएम ममता बनर्जी खुद पहुंचीं और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को लेकर अधिकारियों को निर्देश देती नजर आईं।
एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि देश में 12 बटालियनें और 50 सब यूनिट को तैयार रखा गया है। हर बटालियन में 400 कर्मियों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) दिए गए हैं। राज्यों को जब भी जरूरत होगी हम सक्रिय हो जाएंगे।
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये तीन नए मामले नागपुर, मुंबई और ठाणे से सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दूसरी ओर राज्य में कोरोना वायरस के 15 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि तीन नए मरीजों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है।
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके कारण देश में लॉकडाउन के मद्देनजर भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के सिंधु आयुक्तों के बीच होने वाली सालाना बैठक टालने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह बैठक इसी हफ्ते होनी है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों को हर साल 31 मार्च तक बैठक करनी होती है। यह व्यवस्था दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते के तहत की गई है।
इस संधि के अनुसार, आयोग की साल में एक बार बैठक होगी, यह एक बार भारत में और एक बार पाकिस्तान में होगी। आयुक्तों के बीच पिछली बैठक अगस्त 2018 में लाहौर में हुई थी।
सरकार द्वारा उठाए गए कदम इतने प्रभावी और सख्त हैं कि कोरोना वायरस के मामले देश में मुश्किल से ही बढ़ेंगे : आर गंगा केतकर, आईसीएमआर
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन कॉल और मैसेज नंबर शुरू किए हैं। उत्तराखंड के निवासी लैंडलाइन नंबर- 0135 2722100 और व्हाट्सएप नंबर- 9997954800.पर संपर्क कर सकते हैं।
राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से एक जयपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति और झुंझुनू के एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। दोनों की विदेश यात्रा का इतिहास है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की अभी जांच चल रही है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 40 हो गई है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति 24 मार्च को चेन्नई से आया था। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव चेतन संघी ने बताया कि सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर सूचित किया है कि मेट्रों सेवाएं भी 14 अप्रैल 2020 तक बंद रहेंगी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रबंधन प्रोटोकॉल विकसित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर जरूरी सामान लेने के लिए निकले लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज कोरोनावायरस की रोकथाम और उपचार की तैयारी की समीक्षा की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल बैजल ने अधिकारियों और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोगों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। केजरीवाल ने कहा कि जिन किराने वालों को, जरूरी फैक्ट्री वालों को, रेड़ी पटरी वालों को ई-पास की जरूरत है, वे 1031 पर कॉल करके वॉट्सएप नंबर ले लें और पास के लिए अप्लाइ कर दें। अगर कोई दूध या सब्जी लेकर जा रहा है तो उसे बिना पास के भी अनुमति दी जाए।
गुरुग्राम पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरी सेवाओं और तकनीकी सेवाओं से जुड़े लोगों को आनेजाने की अनुमति दी जाए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेना प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
ईरान से लाए गए 142 भारतीयों को सरकारी पृथक केंद्र ले जाने के लिए रविवार को जोधपुर से दिल्ली की विशेष उड़ान का प्रबंध किया जाएगा। यह जानकारी स्पाइसजेट ने दी।
श्रीनगर के हैदरपोरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उनके संपर्क में आए चार लोगों कि रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई थी। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (योजना आयोग) रोहित कंसल ने यह जानकारी दी।
इंदौर में आज फिर मिले पांच पॉजिटिव
गोवा में भी कोरोना वायरस ने दी दस्तक, तीन संक्रमित