फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से तमिलनाडु में 54 वर्षीय शख्स की मौत, मृतकों की संख्या हुई 11

Wed, 25 Mar 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया  कि हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। तीन महिलाओं समेत छह और लोग संक्रमित पाए गए। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 542 हो गई है। तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें