फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः महाराष्ट्र में 8000 से अधिक नए मामले, जानिए देश के अन्य राज्यों की स्थिति

Sat, 27 Feb 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

देश में जनवरी के महीने में जहां कोरोना महामारी को लेकर राहत की खबर आई थी वहीं अब पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले तीन दिनों से 16 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और इनमें महाराष्ट्र की स्थिति फिर से बिगड़ रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,623 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। पुणे शहर की बात करें तो यहां कोरोना के 1505 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


वहीं पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लॉकडाउन एक बार फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। नागपुर, बुलढाणा और यवतमाल में भी सप्ताहांत लॉकडाउन लगा दिया गया है। अकोला प्रमंडल की बात करें तो यहां आज 1364 मामले आए हैं। मुंबई शहर में 987 नए मामले आए और चार नई मौतें हुईं। औरंगाबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये, नगर निकाय ने शनिवार को पांचवीं से नौवीं कक्षा तथा 11 वीं कक्षा के लिये 15 मार्च तक कोचिंग बंद करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब में 24 घंटे में कोरोना के 595 नए मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 595 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,81,597 हो गई है। इनमें से 1,71,336 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य में 4,436 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


केरल में 24 घंटे में केरेना के 3,792 नए मामले
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,792 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 50,514 है, वहीं अब तक कुल 4,182 लोगों की मौत हुई है।

आंध्रप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 118 नए मामले
आंध्रप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में 667 कुल सक्रिय मामले हैं जबकि मृतकों की कुल संख्या 7,169 हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए हैं
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए हैं वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें