फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in India Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 5965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

Sun, 29 Nov 2020 12:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि भारत में रोजाना के मामलों में थोड़ी कमी आई है। शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां 43,082 नए मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को 41,322 नए मामले सामने आए। इस दौरान 485 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 61,964,890 पर पहुंच गई है। वायरस से 1,448,285 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 42,782,198 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:02 AM, 29-Nov-2020

हरियाणा में कोविड-19 के 1967 नए मामले सामने आए

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 1,967 नए मामले सामने आए, 2,421 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 30 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,30,713 हो गई है जिनमें से डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 2,08,422 है और अब तक 2,375 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 19,916 सक्रिय मामले हैं।

11:44 PM, 28-Nov-2020

झारखंड में आज कोरोना के 209 नए मामले सामने आए

झारखंड में आज कोरोना के 209 नए मामले सामने आए, 216 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,08,786 हो गई है, जिनमें से 1,05,669 ठीक हो चुके हैं और 963 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 2,154 सक्रिय मामले हैं।

11:03 PM, 28-Nov-2020

असम में आज कोरोना के 163 नए मामले

असम में आज कोरोना के 163 नए मामले सामने आए जबकि 122 ठीक हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 2,12,483 हो गई है, जिसमें 2,08,187 लोग ठीक हो चुके हैं और 980 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
10:55 PM, 28-Nov-2020

बिहार में आज कोरोना के 713 नए मामले, पांच की मौत

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 713 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,553 हो गई, जबकि मौत का आंकड़ा 1253 पहुंच गया है।

10:43 PM, 28-Nov-2020

झारखंड में संक्रमण के 189 नए मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई, जिसके चलते राज्य में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 962 हो गई है जबकि शनिवार को संक्रमण के 189 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 108577 हो गई है।

विज्ञापन
09:38 PM, 28-Nov-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 3459 नए मामले सामने आए, 3487 लोग ठीक हुए और पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई। यहां कुल मामलों की संख्या 4,77,446 हो गई है। इनमें 4,44,587 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,322 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।  राज्य में सक्रिय मामले 24,537 हैं।

09:28 PM, 28-Nov-2020

मुंबई में संक्रमण के 1063 नए मामले

मुंबई में आज कोरोना के संक्रमण के 1063 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 880 लोग ठीक हुए। वहीं, 17 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 2,81,874 हो गई है, जिसमें 2,55,345 ठीक हो चुके हैं और 10,773 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 12,753 है।

09:24 PM, 28-Nov-2020

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1634 नए मामले, 13 की मौत

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1634 नए मामले सामने आए, 1317 लोग ठीक भी हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  2,03,231, जिसमें  1,85,013 लोग ठीक हो चुके हैं और 3237 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 14,981 है।

08:23 PM, 28-Nov-2020

कर्नाटक में आज कोरोना के 1522 नए मामले, 12 की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना के 1522 नए मामले सामने आए, 2133 मरीज ठीक हो गए और 12 की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,82,608 है, इनमें  8,46,082 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,750 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 24,757 है।

08:20 PM, 28-Nov-2020

8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेगी हरियाणा सरकार

कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेगी। 

08:20 PM, 28-Nov-2020

पुडुचेरी में कोरोना के 46 नए मामले

पुडुचेरी में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए और 41 डिस्चार्ज हुए। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 36,902 हो गई है। इनमें 519 सक्रिय मामले, 35,774 ठीक और 609 मौतें शामिल हैं।

08:11 PM, 28-Nov-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5965 नए मामले सामने आए, 3937 लोग ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 18,14,515 हो गए, जिसमें 16,76,564 ठीक हो चुके हैं और 46,986 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 89,905 है।

07:38 PM, 28-Nov-2020

चंडीगढ़ में कोरोना के 89 नए मामले

चंडीगढ़ में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 17246 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 1115 और मृत्यु का आंकड़ा 274 पहुंच गया है।

07:14 PM, 28-Nov-2020

दिल्ली में आज कोरोना के 4998 नए मामले, 89 की मौत

दिल्ली में आज कोरोना के 4998 नए मामले सामने आए, 6512 ठीक हुए और 89 मरीजों की मौत हो गई। देश की राजधानी में कुल मामलों की संख्या 5,61,742 है। इनमें 5,16,166 ठीक हो चुके हैं और 8998 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 36,578 है।

06:55 PM, 28-Nov-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 2765 नए मामले,19 की मौत

राजस्थान में आज कोरोना के 2765 नए मामले सामने आए, 2178 लोग ठीक भी हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,62,805। इनमें 2,31,780 लोग ठीक हो चुके हैं और 2274 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 28,751 है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना के लिए RT-PCR परीक्षण का शुल्क 800 रुपये रखा।

06:28 PM, 28-Nov-2020

ओडिशा: सरकारी विभागों में 75 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ओडिशा सरकार ने कहा है कि दिसंबर के महीने में भुवनेश्वर और कटक में सभी सरकारी विभागों और उप-समन्वयक कार्यालयों में 75 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम किया जाएगा। इसमें ग्रुप ए के अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, राज्य के सभी सरकारी कार्यालय शनिवार को बंद रहेंगे।

06:21 PM, 28-Nov-2020

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1430 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1430 नए मामले सामने आए, 1453 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की जान चली गई। यहां कुल मामलों की संख्या 7,79,046, जिनमें 11,694 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7,56,279 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कुल सक्रिय मामले 11,073 हैं।
 

06:11 PM, 28-Nov-2020

केरल में आज कोरोना के 6250 नए मामले, 25 की मौत

केरल में आज कोरोना के 6250 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 64,834 है। वहीं, 5,26,797 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 

05:55 PM, 28-Nov-2020

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 625 नए मामले, पांच की मौत

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 625 नए मामले सामने आए, 1186 लोग ठीक हुए और पांच लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 8,67,063। इनमें 8,48,511 लोग ठीक हो चुके हैं और 6981 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में कुल सक्रिय मामले 11,571 हैं।

05:49 PM, 28-Nov-2020

पिछले 24 घंटे में 11 लाख 57 हजार 605 नमूनों की जांच

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 11 लाख 57 हजार 605 नमूनों की जांच की गई, जिससे भारत में अब तक की गई कुल जांच की संख्या 13.82 करोड़ हो चुकी है, जबकि प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,54,940 है और यह कुल संक्रमितों की संख्या का 4.87 फीसदी है।

05:37 PM, 28-Nov-2020

69 फीसदी से अधिक नए मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 41,322 नए मामलों में से 69 फीसदी से अधिक मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए। इनमें से सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए जिसके बाद दिल्ली और केरल का स्थान है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, 'कोविड-19 के रोजाना सामने आ रहे मामलों में 69.04 फीसदी आठ राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से सामने आए हैं।'

04:56 PM, 28-Nov-2020

70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

04:55 PM, 28-Nov-2020

कोरोना महामारी के मद्देनजर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएस 1995 के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों के संबंध में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समय सीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी है।

04:53 PM, 28-Nov-2020

महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

देश में अब तक मौत के कुल 1,36,200 मामलों में 46,898 महाराष्ट्र से, 11,738 कर्नाटक से, 11,681 तमिलनाडु से, 8,909 दिल्ली से, 8,270 पश्चिम बंगाल से, 7,697 उत्तर प्रदेश से, 6,976 आंध्र प्रदेश से, 4,737 पंजाब से, 3,938 गुजरात से और 3,224 मध्य प्रदेश से आए हैं।

04:52 PM, 28-Nov-2020

हरियाणा में और 10 दिन स्कूल रहेंगे बंद

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में और 10 दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहने की बात कही गई थी। 

04:44 PM, 28-Nov-2020

27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

04:26 PM, 28-Nov-2020

कोरोना वायरस से संक्रमित साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा

कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है। लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है। कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है।

04:21 PM, 28-Nov-2020

लेह में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू

लेह में प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है और चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लद्दाख में कोरोना वायरस के 44 नए मरीज सामने आने से इस केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामले बढ़कर 8,272 हो गए, जबकि एक और मरीज की मौत हो गई।

02:30 PM, 28-Nov-2020

ओडिशा में सामने आए कोविड-19 के 550 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 550 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,17,789 हो गए। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,730 हो गई।

02:29 PM, 28-Nov-2020

राजस्थान में अब 800 रुपये में होगी कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच: गहलोत

राजस्थान में निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस से संक्रमण की आरटी-पीसीआर विधि से जांच अब 1200 रुपये की बजाय 800 रुपये में होगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच किट की लागत में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।

02:20 PM, 28-Nov-2020

गौतमबुद्ध नगर जिले में 157 नए मरीज सामने आए

गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि गत 24 घंटे में कोविड-19 के 160 मरीजों को संक्रमधण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

 

01:26 PM, 28-Nov-2020

रेल भवन में सामने आए कोविड-19 संक्रमण के 100 मामले

रेल भवन में कोविड-19 संक्रमण के 100 मामले सामने आने के बाद इसे चार दिनों के लिए सील कर दिया गया है। मंत्रालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा। 25 मार्च के बाद कोविड-19 संक्रमण के कारण रेल भवन अबतक कई बार सील हुआ है।

10:56 AM, 28-Nov-2020

मिजोरम में संक्रमितों की संख्या 3,806 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर शनिवार को 3,806 हो गए। नए मामलों में चार सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

10:44 AM, 28-Nov-2020

तेलंगाना में 753 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 753 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

09:34 AM, 28-Nov-2020

पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 41,322 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 41,322 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 485 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है, इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,36,200 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,51,110 हो गई है। अब तक 87,59,969 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,940 है।
 
 

07:56 AM, 28-Nov-2020

कोरोना के चलते एनसीपी विधायक का निधन

महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
 
 

07:13 AM, 28-Nov-2020

कोविड-19 वैक्सीन के कार्यों की आज समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे और यहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यो की समीक्षा करेंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे।'

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन केंद्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। 

07:10 AM, 28-Nov-2020

कोरोना वायरस चीन से नहीं उभरा, ये कहना बेहद मुश्किल- माइक रयान

विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष आपातकालीन विशेषज्ञ माइक रयान ने कहा कि यह कहना हमारे लिए बहुत मुश्किल है कि कोरोनो वायरस चीन में नहीं उभरा जबकि कोविड-19 का पहला मामला चीन से निकला था। माइक रयान जेनेवा में वर्चुअल ब्रीफिंग में अपनी बात रख रहे थे, तब उनसे कोरोना वायरस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि यह कहना हमारे लिए अत्यधिक अटकलबाजी होगी कि पहली बार यह वायरस चीन में नहीं उभरा है।'
 

12:15 AM, 28-Nov-2020

CoronaVirus in India: महाराष्ट्र में कोरोना के 5965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 189 नए मामले सामने आए, 195 लोग ठीक हुए और एक मौत की सूचना दी गई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,08,577 हो गए हैं, जिनमें 1,05,453 लोग ठीक हो चुके हैं और 962 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी 2,162 सक्रिय मामले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें