फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus live updates: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6406 नए मामले, 65 लोगों की मौत

Fri, 27 Nov 2020 12:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर देश और दुनिया पर देखने को मिल रहा है। भारत में दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार को कोरोना वायरस के 44,489 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 524 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। भारत की राजधानी दिल्ली वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं, अगर दुनियाभर की बात करें तो संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक है। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:55 AM, 27-Nov-2020

मुंबई में कोरोना के 1147 नए मामले सामने आए

मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 1147 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 548 लोग ठीक हुए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 16 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहां अब तक संक्रमण के कुल मामले 2,79,737 हो गए हैं, जिसमें 2,54,152 ठीक हुए हैं / अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 10,739 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामले 11,697 हैं।

12:48 AM, 27-Nov-2020

पीएम मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए एसआईआई वैश्विक दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में काम कर रहा है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने पूर्व नैदानिक जांच, परीक्षण और विश्लेषण के लिये सात कंपनियों को कोविड-19 टीके के निर्माण की इजाजत दी है। इनमें से दो एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स हैं।

10:14 PM, 26-Nov-2020

कर्नाटक में कोरोना के 1505 नए मामले

कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 1505 नए मामले सामने आए, 1067 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,79,560 हो गई है, जिनमें 8,42,499 लोग ठीक हो चुके हैं और 11726 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में 25,316 मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन
10:14 PM, 26-Nov-2020

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1464 नए मामले

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1464 नए मामले सामने आए, 1797 ठीक हुए और 14 लोगों की जान चली गई। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 7,76,174 है, जिसमें 7,53,332 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,669 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,173 है।

08:52 PM, 26-Nov-2020

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1668 नए मामले, 12 की मौत

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1668 नए मामले सामने आए, 1199 ठीक भी हुए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,99,952 है, जिनमें  1,82,544 ठीक हो चुके हैं, 14199 मामले सक्रिय हैं और 3209 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
08:39 PM, 26-Nov-2020

दिल्ली में कोरोना के 5475 नए मामले, 91 की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 5475 नए मामले सामने आए, 4937 लोग ठीक हुए, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 5,51,262 हो गई है, जिनमें 5,03,717 लोग ठीक हो चुके हैं और 8811 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 38734 है। 
 

08:34 PM, 26-Nov-2020

गुजरात में कोरोना के 1560 नए मामले

गुजरात में आज कोरोना के 1560 नए मामले सामने आए, 1302 लोग ठीक हुए, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,03,509 हो गई है, जिनमें 1,85,058 लोग ठीक हो चुके हैं और 3922 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 14,529 है।

08:06 PM, 26-Nov-2020

पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 845 नए मामले सामने आए

पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 845 नए मामले सामने आए, 467 डिस्चार्ज हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,49,278 हो गए हैं, जिनमें 1,37,089 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,710 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामले 7,479 हैं।

07:47 PM, 26-Nov-2020

महाराष्ट्र में कोरोना के 6406 नए मामले, 65 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6406 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4815 लोग ठीक भी हुए। बता दें कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,02,365 हो गई है, जिनमें 85,963 मामले सक्रिय हैं, 16,68,538 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 46,813 लोगों की मौत हो चुकी है। 

07:35 PM, 26-Nov-2020

राजस्थान में 3180 नए मामले, 19 लोगों की मौत

राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 3180 नए मामले सामने आए, 2179 लोग ठीक हुए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,947 हो गई है। इनमें 27,302 मामले सक्रिय हैं, 2,27,408 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2237 लोगों की मौत हो चुकी है। 

07:31 PM, 26-Nov-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1031 नए मामले, 8 की मौत

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1031 नए मामले सामने आए, 1081 ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 8,65,705 है, जिसमें 12,615 सक्रिय मामले हैं, 8,46,120 ठीक हो चुके हैं और 6970 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

06:20 PM, 26-Nov-2020

केरल में आज कोरोना के 5378 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 5378 नए मामले सामने आए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 64,486 है। केरल में अब तक 5,16,978  लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

06:07 PM, 26-Nov-2020

15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

05:31 PM, 26-Nov-2020

देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6715 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6,715 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 86,79,138 है और संक्रमण को मात देने की राष्ट्रीय दर 93.66 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 36,367 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

05:20 PM, 26-Nov-2020

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29169 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29,169 मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 14,584 और हरियाणा में 7,959 मामले हैं।

05:05 PM, 26-Nov-2020

पंजाब में मृत्यु दर 3.16 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, पंजाब में मृत्यु दर 3.16 फीसदी, महाराष्ट्र में 2.60 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 1.75 फीसदी और दिल्ली में 1.60 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.46 फीसदी है। वहीं मृत्यु दर उत्तर प्रदेश में 1.43 प्रतिशत, हरियाणा में 1.02 फीसदी, राजस्थान में 0.87 प्रतिशत और केरल में 0.37 फीसदी है।

04:22 PM, 26-Nov-2020

विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने नेपाल को कोरोना संबंधित चिकित्सा सहायता प्रदान की

भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली को कोरोना संबंधित चिकित्सा सहायता प्रदान की। इस बात की जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी। बता दें कि विदेश सचिव श्रृंगला अपनी दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे हैं। 

04:18 PM, 26-Nov-2020

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मैक्स अस्पताल में भर्ती

कोरोना से संक्रमित दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

04:12 PM, 26-Nov-2020

संक्रमण का इलाज करा रहे 65 फीसदी मरीज आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं

मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे 65 फीसदी मरीज आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, जहां से रोजाना अधिकतम मामले और मौतें रिपोर्ट होती हैं। उसने कहा कि कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 61 प्रतिशत इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।

04:03 PM, 26-Nov-2020

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 99 मौतें

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 99 मौतें हुई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4,52,344 है, जो कुल मामलों का 4.88 फीसदी है।

03:57 PM, 26-Nov-2020

पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6491 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6491 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 6159 व दिल्ली में 5246 मरीजों की पुष्टि हुई है।

03:48 PM, 26-Nov-2020

नवंबर में मृतकों की संख्या 2000 से अधिक होना चिंताजनक- दिल्ली उच्च न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवंबर में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक हो जाने को चिंताजनक बताया।

03:40 PM, 26-Nov-2020

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 3306 नए मामले

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,306 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को देश में कुल मामले बढ़कर 3,86,198 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीमारी के कारण 40 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या 7,843 पहुंच गई है। उसने बताया कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,963 है।

03:09 PM, 26-Nov-2020

संक्रमण के नए मामलों का 60 फीसदी केवल छह राज्यों में आया सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 44,489 नए मामलों का 60.72 फीसदी केवल छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रिपोर्ट किए गए। इसमें सबसे अधिक मामले केरल, फिर महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट किए गए। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 524 रही। मृतकों की संख्या का 60.50 फीसदी केवल छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रिपोर्ट किया गया। इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। 

02:27 PM, 26-Nov-2020

क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि फिलहाल किसी भी प्रकार के कर्फ्यू लगाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। अन्य शहरों की तरह रात या सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने की योजना से जुड़े अदालत के सवाल पर राज्य सरकार की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई।
 
 

01:06 PM, 26-Nov-2020

बिलावल भुट्टो जरदारी कोरोना संक्रमित

पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 32 वर्षीय प्रमुख और पूर्व  प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का बेटे बिलावल वायरस से संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में हैं। 

बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कहा, मैं कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गया हूं और हल्के लक्षणों के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हूं। मैं घर से काम करना जारी रखूंगा और वीडियो लिंक के जरिए पीपीपी स्थापना दिवस को संबोधित करूंगा। 

12:18 PM, 26-Nov-2020

अजित पवार ने कोरोना संक्रमण का टीका शीघ्र आने की ईश्वर से की प्रार्थना

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कार्तिकी एकादशी के पर्व पर भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा अर्चना की और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका शीघ्र आने और दुनिया से इस महामारी को मिटाने की ईश्वर से प्रार्थना की।

12:04 PM, 26-Nov-2020

कोरोना से सूडान के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री सादिक अल महदी का गुरुवार को निधन हो गया। सादिक अल महदी ने संयुक्त अरब अमीरात में अंतिम सांस ली, वो पिछले तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। 84 साल के सादिक अल महदी सबसे लंबे वक्त तक सूडान के प्रधानमंत्री रहे।

11:53 AM, 26-Nov-2020

31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

कोरोना महामारी को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 31 दिसंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। डीजीसीए ने कहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। 

11:15 AM, 26-Nov-2020

तेलंगाना में 862 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 862 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

10:25 AM, 26-Nov-2020

कादंबिनी पत्रिका के संपादक का कोरोना से निधन

कादंबिनी पत्रिका के संपादक राजीव कटारा का निधन हो गया है। कोविड संक्रमण के बाद दिल्ली के बत्रा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

10:19 AM, 26-Nov-2020

गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की जांच में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण का शिकार होने वाले वह दिल्ली सरकार के तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं।
 

09:28 AM, 26-Nov-2020

पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 44,489 संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,489 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 524 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है, इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,35,223 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92,66,706 हो गई है। अब तक 86,79,138 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,52,344 है। 
 
 

08:42 AM, 26-Nov-2020

अमेरिका में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में आज 2,046 मरीजों की मौत हुई है। पिछले छह महीनों में होने वाली यह सबसे ज्यादा मौतें हैं। 

08:42 AM, 26-Nov-2020

120 यात्रियों की हुई कोरोना जांच

मुंबई हवाई अड्डे के पीआरओ ने कहा, 25 नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 120 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई। इसमें किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 
 

 

08:42 AM, 26-Nov-2020

ये देश झेल रहे कोरोना की दूसरी लहर

दुनियाभर के 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड रूप ले चुकी है। इन देशों में से 25 यूरोपीय देश हैं, जिनमें जर्मनी, इटली, स्पेन और रूस जैसे देश शामिल हैं। वहीं, एशिया के 11 देश भी दूसरी लहर झेल रहे हैं, जिनमें ईरान, तुर्की, जॉर्डन, इंडोनेशिया, जॉर्जिया जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना में भी रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। 

08:42 AM, 26-Nov-2020

दुनिया में संक्रमितों की संख्या छह करोड़ के पार

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को छह करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 14.17 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.16 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.71 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1.03 लाख लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

08:41 AM, 26-Nov-2020

दिल्ली में एक दिन में मिले पांच हजार से अधिक संक्रमित

दिल्ली में बुधवार को 5246 संक्रमित मरीज सामने आए। इनके अलावा 5361 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। वहीं 99 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो चुकी है जिनमें से अब तक 4,98,780 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस के चलते 8720 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 38,287 हो चुकी है। कुछ समय पहले तक यह 40 हजार से भी अधिक पहुंच चुकी थी।  

08:41 AM, 26-Nov-2020

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार

भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के 37,975 नए मामले सामने आए। इस दौरान कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 480 रही। वहीं, देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,77,841 हो गई है। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,38,667 है। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक देश में 1,34,218 मरीजों ने जान गंवाई है।  

08:25 AM, 26-Nov-2020

Coronavirus live updates: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6406 नए मामले, 65 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर देश और दुनिया पर देखने को मिल रहा है। भारत में दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को कोरोना वायरस के 37,975 नए मामले रिपोर्ट किए गए। भारत की राजधानी दिल्ली वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं, अगर दुनियाभर की बात करें तो संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें