फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: झारखंड में 233 नए मामले सामने आए, 6 की मौत

Fri, 04 Dec 2020 12:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं भारत में दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जहां मामलों में कमी आई तो वहीं बुधवार को इसमें इजाफा हुआ। अब गुरुवार को मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को वायरस से 35,551 मरीज संक्रमित मिले हैं। जबकि बुधवार को यह संख्या 36,604 थी। इस दौरान 526 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,48,44,711 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,99,346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,49,41,481 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
भारत मे कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:43 AM, 04-Dec-2020

असम में कोविड-29 के 165 नए मामले सामने आए

असम सरकार के मुताबिक, राज्य में तीन दिसंबर को कोविड-29 के 165 नए मामले सामने आए और 177 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,13,336 है, जिसमें से 2,08,843 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, 985 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,505 सक्रिय मामले हैं।

11:48 PM, 03-Dec-2020

झारखंड में 233 नए मामले सामने आए

झारखंड में गुरुवार को कोविड-19 के 233 नए मामले सामने आए, 208 लोग ठीक हुए और छह लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,771 हो गई है। जिसमें से 1,06,868 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 977 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,926 है।

10:08 PM, 03-Dec-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3246 नए मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3246 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3,257 लोग स्वस्थ भी हो गए।

विज्ञापन
08:41 PM, 03-Dec-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5182 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5182 नए मामले सामने आए हैं और 115 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8066 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:23 PM, 03-Dec-2020

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 82 की मौत

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3734 नए मामले सामने आए हैं और 82 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4,834 लोग स्वस्थ भी हुए।  
 

विज्ञापन
07:21 PM, 03-Dec-2020

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1416 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1416 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है,वहीं 1413 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

03:35 PM, 03-Dec-2020

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 571 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 571 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अबतक सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 6073 हो गई है।

03:29 PM, 03-Dec-2020

मास्क और समाजिक दूरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त 

मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम संबंधी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन होने पर उच्चतम न्यायालय चिंतित। न्यायालय ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों के सख्ती से क्रियान्वयन को लेकर केंद्र और पक्षकारों से सुझाव देने को कहा।
 

02:22 PM, 03-Dec-2020

स्कूल खोलने के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने लिखा पत्र

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इसमें चार जनवरी, 2021 से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आंशिक रूप से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।
 
 

01:46 PM, 03-Dec-2020

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

मास्क न पहनने वालों को कोविड-19 केंद्र में सामुदायिक सेवा के काम पर लगाने के गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगाई।

01:20 PM, 03-Dec-2020

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड रोगियों के घरों के बाहर पोस्टर को लेकर फैसला रखा सुरक्षित

उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोगियों के घरों के बाहर पोस्टर चिपकाकर उनकी पहचान बताने के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
 
 

01:13 PM, 03-Dec-2020

पुड्डुचेरी में कोविड-19 के 42 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,119 हो गए। वहीं एक और महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 613 हो गई।
 

11:56 AM, 03-Dec-2020

4.5 प्रतिशत से नीचे आया सक्रिय केसलोड

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। सक्रिय केसलोड आज 4.5 प्रतिशत से नीचे आ गया है। भारत में वर्तमान सक्रिय केसलोड 4.44 प्रतिशत है जो कुल पॉजिटिव मामलों का हिस्सा है। यह  जानकारी भारत सरकार ने दी है।
 
 

11:24 AM, 03-Dec-2020

सुप्रीम कोर्ट पहुंची गुजरात सरकार

गुजरात सरकार ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय ने फेस मास्क नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए कोविड-19 केंद्रों पर सामुदायिक सेवा करना अनिवार्य कर दिया था।
 
 

10:46 AM, 03-Dec-2020

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

यूरोपीय संघ के प्रमुख संस्थापक और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड डिएस्टैंग का बुधवार रात को निधन हो गया है। वे 94 साल के थे। वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
 

10:08 AM, 03-Dec-2020

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1648 मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1648 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,40,863 हो गई है। राज्य में बुधवार को 161 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 840 लोगों ने घर पर पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में संक्रमण के कारण 21 मरीजों की मौत हुई है।
 

09:50 AM, 03-Dec-2020

कोरोना: झारखंड में 233 नए मामले सामने आए, 6 की मौत

पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 35,551 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 35,551 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 526 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,38,648 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,34,965 हो गई है। अब तक 89,73,373 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 40,726 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,22,943 है। बीते कई दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।
 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें