देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार की तुलना में सोमवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट आई है। रविवार को जहां कोरोना के 41,810 नए मामले सामने आए थे। वहीं सोमवार को 38,772 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 443 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,30,72,475 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,65,181 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,35,45,829 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
छत्तीसगढ़ में सोमवार को 1324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 153 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1586 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,37,322 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसमें से 2,14,826 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,635 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2861 लोगों की मौत हुई है।
11:15 PM, 30-Nov-2020
झारखंड में बीते 24 घंटे में 167 नए मामले
झारखंड में बीते 24 घंटे में 167 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में 288 लोग स्वस्थ भी हुए और एक की मौत हो गई।
10:10 PM, 30-Nov-2020
कोरोना वायरस का सोर्स जानना जरूरी- डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्रेयस ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना वायरस को लेकर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। हमें इस वायरस की उत्पत्ति को जानने की आवश्यकता है क्योंकि यह भविष्य में होने वाले प्रकोपों को रोकने में हमारी मदद कर सकता है। ब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए इसका सोर्स जानना आवश्यक है।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 515 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 515 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 855 लोग स्वस्थ हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 40,518 लोग संक्रमित, 31,548 स्वस्थ, 635 मौतें और 8,289 सक्रिय मामले शामिल हैं।
09:34 PM, 30-Nov-2020
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2671 नए मामले
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2671 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2730 लोग स्वस्थ हुए और 48 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 4,83, 484 लोग संक्रमित, 4,50,762 स्वस्थ, 8,424 मौतें और 24,298 सक्रिय मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
09:25 PM, 30-Nov-2020
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 998 नए मामले
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 998 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,209 लोग स्वस्थ हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो राज्य में कुल 8,84,89 संक्रमित, 8,49,821 स्वस्थ,11,778 मौतें और 23,279 सक्रिय मामले शामिल हैं।
08:30 PM, 30-Nov-2020
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी शैक्षणिक, तकनीकी, कौशल विकास संस्थान (मेडिकल कॉलेजों को छोड़कर) के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।
07:48 PM, 30-Nov-2020
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1576 लोग स्वस्थ भी हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं अबतक के आंकड़े की बात करें तो राज्य में 2,06,128 लोग संक्रमित, 1,88,097 स्वस्थ, 14,771 सक्रिय मामले और 3,260 मौतें शामिल हैं।
07:13 PM, 30-Nov-2020
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 3837 नए मामले
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 3837 नए मामले सामने आए हैं वहीं 80 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 4196 लोग स्वस्थ भी हुए।
06:36 PM, 30-Nov-2020
राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 2,677 नए मामले
राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 2,677 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2762 लोग स्वस्थ भी हुए।
05:37 PM, 30-Nov-2020
गडकरी को भरोसा- भारत को जल्द से जल्द मिलेगा कोविड-19 का टीका
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी को भरोसा है कि भारत को कोविड-19 का टीका ‘जितना जल्दी संभव है’ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम महामारी को नियंत्रित कर लेंगे और ‘आर्थिक युद्ध’ में जीत हासिल करेंगे।
गडकरी ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देश चीन के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं। वे भारत के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश के विनिर्माण क्षेत्र के पास अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने तथा देश से निर्यात को प्रोत्साहन देने का अवसर है।
04:43 PM, 30-Nov-2020
दिल्ली की निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच करवाने पर अब अधिकतम शुल्क 800 रुपये ही देने होंगे, वहीं सरकार की तरफ से परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी है।
04:26 PM, 30-Nov-2020
यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,044 नए मामले सामने आए हैं, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2,472 है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 24,099 है।
02:07 PM, 30-Nov-2020
सभी दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी
कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को सभी दलों के नेताओं के साथ आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
01:45 PM, 30-Nov-2020
केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, 'मैं हाल के दिनों में अस्पतालों/ नर्सिंग होम में आग की घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। अधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन न करना चिंता का विषय है।'
गृह सचिव ने आगे कहा, 'हाल ही में राजकोट के एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना में कोविड-19 के छह मरीजों की जान चली गई। वहीं अहमदाबाद के एक अस्पताल में आठ लोगों की मौत हो गई। जब भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो हमें ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।'
12:03 PM, 30-Nov-2020
केजरीवाल ने आरटी-पीसीआर परीक्षण दरों में की कमी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने निर्देश दिया है कि दिल्ली में आरटी-पीसीआर परीक्षणों की दरें कम की जाएं। हालांकि सरकारी प्रतिष्ठानों में परीक्षण निःशुल्क किए जा रहे हैं। इसके बावजूद इससे निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण कराने वाले लोगों को मदद मिलेगी।'
10:36 AM, 30-Nov-2020
गोपाल राय को मैक्स अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को कल शाम मैक्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में रहेंगे। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री के कार्यालय ने दी है।
10:31 AM, 30-Nov-2020
एक जनवरीसे खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'प्राथमिक विद्यालय एक जनवरी, 2021 से एक क्रमबद्ध तरीके से दोबारा खोले जाएंगे। इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए जाएंगे।'
10:25 AM, 30-Nov-2020
14 दिसंबर के बाद खुलेगा मरीना बीच
तमिलनाडु सरकार ने 30 दिसंबर तक कोविड-19 संबंधित प्रतिबंधों का विस्तार कर दिया है। यूजी अंतिम वर्ष की कक्षाएं सात दिसंबर से शुरू होंगी। चेन्नई का मरीना बीच 14 दिसंबर के बाद फिर से खुलेगा। 50 प्रतिशत की क्षमता या अधिकतम 200 लोगों की अनुमति के साथ कार्यक्रमों को अनुमति दी जाएगी।
09:38 AM, 30-Nov-2020
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए, 18 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में भारत में सामने आए 38,772 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 38,772 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 443 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,37,139 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,31,692 हो गई है। अब तक 88,47,600 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 45,333 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,46,952 है।