फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में पिछले 15 दिन में एक हजार से ज्यादा निषिद्ध क्षेत्र बने

Tue, 17 Nov 2020 07:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। प्राधिकारियों ने बीते 15 दिन में एक हजार से ज्यादा नए निषिद्ध क्षेत्र बनाए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में एक नवंबर को 3,359 कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र थे, लेकिन 15 नवंबर को इनकी संख्या बढ़कर 4,430 हो गई। सबसे ज्यादा 740 दक्षिण पश्चिम दिल्ली में और सबसे कम 142 उत्तर पूर्वी दिल्ली में हैं।

दिल्ली में 28 अक्तूबर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, तब पहली बार पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और बुधवार को नए मामलों का आंकड़ा आठ हजार के पार चला गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक दिन में 104 संक्रमितों की मौत हुई थी जो पांच महीनों में सबसे ज्यादा है। राजस्व विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 नवंबर तक की स्थिति के अनुसार दिल्ली के तीन जिलों में 500 से ज्यादा निषिद्ध क्षेत्र हैं। इनमें दक्षिण पश्चिम (740), दक्षिण (700), पश्चिम (568) और दक्षिण पूर्वी (505) शामिल हैं।

मध्य दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली में 421 तो नयी दिल्ली जिले में 246 निषिद्ध क्षेत्र हैं। दिल्ली में रविवार तक कोरोना वायरस के कुल मामले 4.85 लाख से ज्यादा थे जबकि मृतक संख्या 7614 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें