असम में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राजभवन के अब तक 70 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के 70 मामलों में से 27 शनिवार रात आए थे और बाकी एक जुलाई के बाद सामने आए।
राज्यपाल कार्यालय के दो कर्मचारियों में वायरस की पुष्टि के बाद चार जुलाई को पूरे राजभवन परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। इस बीच, असम में सत्तारूढ़ भाजपा के एक अन्य विधायक अतुल बोरा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे भाजपा के पांचवें संक्रमित विधायक हैं।