फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: ओडिशा के अस्पताल में covaxin का परीक्षण शुरू

Tue, 28 Jul 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन परीक्षण - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नए कोरोना वायरस के खिलाफ देश में बने संभावित टीके कोवैक्सिन का सोमवार को एक संस्थान में इंसानों पर नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा चयनित 12 केंद्रों में से एक आयुर्विज्ञान संस्थान और एसयूएम अस्पताल में बहुप्रतीक्षित बीबीवी152 कोविड-19 टीके या कोवैक्सिन का परीक्षण शुरू हो गया है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए इन 12 केंद्रों का चयन किया गया है।

परीक्षण प्रक्रिया के प्रधान अनुसंधानकर्ता डॉ. ई वेंकट राव ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोवैक्सिन कुछ चयनित लोगों को लगाई गई जो इस महत्वपूर्ण परीक्षण का हिस्सा बनने के लिए खुद आगे आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिये आगे आए स्वयंसेवकों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और उन्हें भारत के औषधि महानियंत्रण (डीसीजीआई) द्वारा तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह टीके लगाए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें