दिल्ली हाई कोर्ट ने यूरोपियन यूनियन, इंग्लैंड, तुर्की और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य देशों के लोगों को भारत यात्रा पर रोक को लेकर दायर याचिका पर आज केंद्र और डीजीसीए से जवाब मांगा है। सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर इन जगहों से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई है।
जस्टिस जे आर मिढा और आई एस मेहता ने स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और डीजीसीए को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
ये याचिका स्कॉटलैंड में फंसे एक छात्र के पिता ने दाखिल की है और भारत सरकार के फैसले के चलते देश वापस नहीं आ पा रहा है।