फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: गुजरात के वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक संक्रमित

Fri, 24 Apr 2020 10:24 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस से महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात के वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस संक्रामक रोग से राज्य में गुरुवार तक 112 लोग जान गंवा चुके हैं।

गुजरात के रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने एक बयान जारी कर बताया कि इन प्रशिक्षु सैनिकों को 22 अप्रैल को यहां से 100 किलोमीटर से अधिक दूर वड़ोदरा में सरकारी एसएसजी अस्पताल में कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में प्रशिक्षण ले रहे तीन सोल्जर क्राफ्ट्समैन 22 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसमें कहा गया है कि सैन्य अधिकारियों ने सभी नियमों का पालन किया और आवश्यक कार्रवाई की। तीनों जवानों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें