फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहरः अगले सोमवार से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ महत्वपूर्ण फैसले सुनाएगा

Sat, 14 Mar 2020 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर अगले सोमवार से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी(अर्जेंट) मामलों पर ही सुनवाई करेगा। साथ की कोर्ट रूम में वकीलों व वादियों की एंट्री पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


साथ ही कोर्ट रूम में संबंधित ्रवकील ही जा सकेंगे। वकील के साथ सिर्फ एक वादी ही कोर्ट रूम में जा सकेंगे। इसके अलावा मामले में जल्द सुनवाई के लिए मेंशनिंग सिर्फ सबंधित अधिकारी के सामने हो सकेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पांच मार्च को एडवाइजरी जारी की गई थी कि लोगों का भीड़ में जाने से बचना चाहिए।

 साथ ही कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया है। इन बातों को ध्यान में रखत हुए यह निर्णयस लिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें