कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर अगले सोमवार से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी(अर्जेंट) मामलों पर ही सुनवाई करेगा। साथ की कोर्ट रूम में वकीलों व वादियों की एंट्री पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई करेगा।
साथ ही कोर्ट रूम में संबंधित ्रवकील ही जा सकेंगे। वकील के साथ सिर्फ एक वादी ही कोर्ट रूम में जा सकेंगे। इसके अलावा मामले में जल्द सुनवाई के लिए मेंशनिंग सिर्फ सबंधित अधिकारी के सामने हो सकेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पांच मार्च को एडवाइजरी जारी की गई थी कि लोगों का भीड़ में जाने से बचना चाहिए।
साथ ही कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया है। इन बातों को ध्यान में रखत हुए यह निर्णयस लिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।