फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: मस्जिदों में लपेटी गईं चटाइयां, लोगों से घर पर नमाज पढ़ने की अपील

Fri, 20 Mar 2020 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
नमाज(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते मुंबई में कई मस्जिदों ने एहतियाती तौर पर नमाज से पहले हौज में वुजू करने पर रोक लगा दी है। वसाई-विरार इलाके में नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से मस्जिदों में आने के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है।

विज्ञापन


एक मौलवी ने कहा कि शहर की कई मस्जिदों ने कालीन (चटाइयां) हटा दी हैं ताकि हर नमाज से पहले फर्श की अच्छी तरह सफाई की जा सके। कई मस्जिदों ने लोगों से हौज में वुजू करने के बजाय नलों से निकलने वाले पानी से वुजू करने की अपील की है।

कुछ मौलवियों ने कहा कि नमाजी घर से ही वुजू करके मस्जिद आ सकते हैं। माहिम जामा मस्जिद के ट्रस्टी फरहाद खलील ने कहा, 'लोग को सलाह दी गई है कि वे फर्ज नमाज अदा करने के लिये मस्जिद में आएं और सुन्नत तथा नफिल घर पर भी पढ़ सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें