कोरोना वायरस से निपटने के लिए सख्त कदम उठाते हुए भारत सरकार ने विदेश से आने वाली उड़ानों पर 22 मार्च से पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके तहत नियत तिथि से लेकर एक सप्ताह तक किसी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत में उतरने की अनुमति दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकारों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। जिसमें 65 से ऊपर के सभी नागरिकों (चिकित्सा सहायता के अलावा) को घर पर ही रहने की सलाह दी जाए, चाहे वे जनप्रतिनिधि/सरकारी कर्मचारी या चिकित्सा पेशेवर ही क्यों ना हों।
इसके अलावा 10 साल से कम उम्र के सभी बच्चे भी घर पर रहें और बाहर ना घूमें। रेलवे और नागरिक उड्डयन भी छात्रों, रोगियों ओर दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर सभी यात्रा को रोक देंगे।