फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: सिक्किम के बाद अरुणाचल प्रदेश ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाई रोक, परमिट किया निलंबित

Sun, 08 Mar 2020 01:26 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, ईटानगर
विज्ञापन
पेमा खांडू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए विदेशियों को जारी किए जाने वाले प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेशियों को राज्य में प्रवेश करने के लिए पीएपी की आवश्यकता होती है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा चीन से लगती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव नरेश कुमार ने पीएपी जारी करने वाले सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक परमिट जारी करने की प्रक्रिया निलंबित करने का निर्देश दिया है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि ऐसा पता चला है कि भारत में COVID-19 के पॉजीटिव मामले सामने आए हैं और यह संख्या बढ़ रही है। ऐसा भी मालूम चला है कि भारत में कोरोना वायरस मुख्यत उन पर्यटकों से फैला है जो हाल फिलहाल में विदेश गए थे या उन पर्यटकों से फैला है जो भारत आए थे।’’
विज्ञापन


आदेश के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रोटेक्टेड एरिया परमिट जारी करने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले सिक्किम ने भी विदेशियों पर ऐसी ही पाबंदियां लगाई। हिमालयी देश भूटान ने भी दो हफ्तों के लिए विदेशी पर्यटकों के वास्ते अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें