भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान और संक्रामक रोग के प्रमुख डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी की ओर से की जाने वाली प्रेसवार्ता में वह आईसीएमआर का प्रमुख चेहरा रहे हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अब वह आईसीएमआर में डॉ. सीजी पंडित नेशनल चेयर में शामिल होंगे और पुणे से ही अनुसंधान संस्थान की सहायता करेंगे।
कोविड-19 महामारी की प्रेसवार्ता में गंगाखेड़कर विशेष रूप से जटिल वैज्ञानिक सवालों, आंकड़ों और अनुसंधान के बारे में जानकारी देते थे, जो आम जनता को बेहद आसानी से समझ में आ सके। इसके अलावा, उन्होंने एचआईवी/एड्स और अन्य अनुसंधानों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।