01:26 PM, 08-Jul-2021
देश : कहां हुईं कोरोना से कितनी मौतें?
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 817 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,05,028 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,23,857, कर्नाटक के 35,601, तमिलनाडु के 33,196, दिल्ली के 25,005, उत्तर प्रदेश के 22,666, पश्चिम बंगाल के 17,850 और पंजाब के 16,141 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।