फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से निपटने के लिए एम्स अस्पताल पूरी तरह तैयार, अलग वार्ड बनाया

Fri, 24 Jan 2020 05:11 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस के किसी भी मामले से निपटने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पूरी तरह तैयार है। एम्स ने कोरोनावायरस संक्रमण के किसी भी संदिग्ध मामले में उपचार प्रदान करने के लिए एक अलग वार्ड बनाया है। इस वार्ड में मरीजों के लिए बेड तैयार रखे गए हैं।

विज्ञापन


कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस है जो चीन से दुनियाभर में फैल रहा है। तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और इससे 830 लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। 

इस विषाणु से मरने वालों की औसत उम्र 73 साल है। मृतकों में सबसे उम्रदराज शख्स 89 साल का था जबकि सबसे कम उम्र के लिहाज से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुई। बीमारी को रोकने के लिए आपात कदम उठाते हुए वुहान समेत तीन शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वुहान, हुआंग्गांग और इजोऊ में सिटी बसों सहित सार्वजनिक यातायात के सभी साधन, सब-वे, नाव, ट्रेन और हवाई जहाज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में कोरोनावायरस के हमले के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को रद्द कर दिया है। 

चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक सभा और कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की है। नागरिकों को आगाह किया गया है कि बिना महत्वपूर्ण वजह बताए शहर न छोड़ें। ऐसा करते हैं तो उन्हें सजा दी जाएगी। इस पाबंदी से करीब दो करोड़ लोग अपने-अपने शहरों में कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें