फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में इसरो की कमाई में भारी कमी, इस साल कम लॉन्च हुए विदेशी सैटेलाइट

Mon, 14 Dec 2020 03:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन ने बताया है कि वर्ष 2019-20 में 8.09 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई। इसके पहले 2018-19 में यह आय 331.97 करोड़ रुपये और 2017-18 में 239.12 करोड़ रुपये रही थी...
विज्ञापन
इसरो का क्रायोजेनिक इंजन - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सभी व्यावसायिक क्षेत्रों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। देश का वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन इसरो भी इससे अछूता नहीं रहा है। इसरो हर साल विदेशी सैटेलाइट्स को लांच करके और अंतरिक्ष के अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भारी कमाई करता है, लेकिन इस वर्ष यह कमाई घटकर केवल 8 करोड़ रुपये रह गई है। इसके लिए कोरोना के कारण सभी देशों के नए अंतरिक्ष कार्यक्रम में आए ठहराव को जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर के एक सवाल का जवाब देते हुए इसरो की वाणिज्यिक इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन ने बताया है कि वर्ष 2019-20 में 8.09 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई। इसके पहले 2018-19 में यह आय 331.97 करोड़ रुपये और 2017-18 में 239.12 करोड़ रुपये रही थी।





इसके पहले 2014-15 में इसरो ने 287.31 करोड़ रुपये, 2015-16 में 255.94 करोड़ रुपये, 2016-17 में 229.59 करोड़ रुपये रही थी। वर्ष 2008 में अपने अंतरिक्ष उत्पादों की बिक्री कर एंट्रिक्स ने 950 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके कारण इसे लघु रत्न कंपनी का दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें