फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में दर्ज हुई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 45,674 संक्रमित

Sun, 08 Nov 2020 10:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सामने आए कोविड-19 के 50,357 नए मामलों की तुलना में, पिछले 24 घंटे में 45,674 नए मामले रिपोर्ट किए गए। मृतकों की संख्या में भी आज गिरावट देखी गई है। शनिवार को जहां 577 मरीजों की मौत हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 559 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है। दूसरी तरफ, कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 78 लाख को पार कर गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45,674 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 559 रही। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,07,754 है। 



मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 78,68,968 है। पिछले 24 घंटे में 49,082 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,12,665 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,967 मरीजों की कमी हुई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,26,121 लोगों ने जान गंवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें