फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: कोरोना के मामलों में फिर हो रही बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 67708 नए मामले

Thu, 15 Oct 2020 10:00 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 67 हजार कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या गुरुवार को 73 लाख के पार पहुंच गई। कोरोना के दैनिक मामलों में कुछ दिनों तक गिरावट देखी गई, लेकिन एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों में आज गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 680 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आज कोरोना के 67,708 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि कल संक्रमितों के 63,509 नए मामले सामने आए। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो अब 63 लाख से अधिक हो चुकी है। 
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 67,708 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 680 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 73,07,098 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, देश में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और वह बढ़कर 63,83,442 पर पहुंच गया है। कोरोना से सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के बीच का अंतर बढ़ रहा है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8,12,390 है। दूसरी तरफ, इस वायरस से अब तक 1,11,266 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें